बिहार चुनाव 2020 : औवेसी और कुशवाहा के साथ चुनावी रैलियां करेंगी मायावती, यहां जानें पूरा कार्यक्रम
BSP Chief Mayawati Rally In Bihar बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आगाज करेंगी और अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगी. बसपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को बिहार के रोहतास और कैमूर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी.
बिहार चुनाव 2020 : औवेसी और कुशवाहा के साथ चुनावी रैलियां करेंगी मायावती, यहां जानें पूरा कार्यक्रम
नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आगाज करेंगी और अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगी. बसपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को बिहार के रोहतास और कैमूर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी.
बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली रालोसपा और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. इस गठबंधन की तरफ से कुशवाहा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं तथा इसमें कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.