Bihar Election 2025: राजद ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की पत्नी चंदा को दिया टिकट, तेजप्रताप की साली पर भी जताया भरोसा

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद ने बड़ा दांव खेलते हुए परसा से करिश्मा राय और छपरा से खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को टिकट दिया है. वहीं, सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से RJD की प्रत्याशी बन सकती हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने इस बार टिकट बंटवारे में बड़ा राजनीतिक दांव खेला है. परसा सीट से उन्होंने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की साली व पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती करिश्मा राय को मैदान में उतारा है, जो पेशे से डेंटिस्ट. करिश्मा राय तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन भी हैं. वहीं, छपरा से राजद ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव को टिकट देकर सबको चौंका दिया है.

सूरजभान सिंह ने दिया लोजपा-आर से इस्तीफा

इधर, बिहार की सियासत में एक और हलचल देखने को मिली. पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने बुधवार को पशुपति पारस की पार्टी लोजपा (आर) से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद देर रात उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा है कि उनकी पत्नी वीणा देवी को मोकामा से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. इस सीट पर जदयू ने पहले ही बाहुबली अनंत सिंह को मैदान में उतारा है.

दानापुर से चुनाव लड़ने जा रहे रीतलाल यादव

उधर, रीतलाल यादव भी दानापुर से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वे आज नामांकन के लिए भागलपुर जेल से बाहर आएंगे. कुल मिलाकर, लालू प्रसाद ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से ही यह साफ कर दिया है कि राजद इस बार नए चेहरों और मजबूत सामाजिक समीकरणों पर दांव लगा रहा है.

परिवारवाद के ईर्द-गिर्द घूमती बिहार की राजनीति

बिहार की सियासत में परिवारवाद पर जितनी बार हमला हुआ, उतनी ही गहरी इसकी जड़ें होती गईं. हर चुनाव में “परिवारवाद खत्म करो” की बातें होती हैं, लेकिन टिकट बांटने के वक्त नेता सबसे पहले अपने घरवालों को ही याद करते हैं. इस बार भी वही कहानी दोहराई जा रही है, हर पार्टी में पिता, पुत्र, पत्नी या रिश्तेदार चुनावी मैदान में उतारे जा रहे हैं.

ALSO READ: Bihar Election 2025: आज से सीएम नीतीश करेंगे चुनावी प्रचार का शंखनाद! मंत्री विजय चौधरी के नामांकन में रहेंगे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >