बिहार में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार का मेगा प्लान तैयार, एक्शन मोड में विभाग

Bihar Eco Tourism: बिहार में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की ओर से मेगा प्लान तैयार किया गया है. इसके लिए 27 डैम और 247 तालाबों को चिह्नित किया गया है. इसे पर्यटन केंद्र के रूप में डेवलप किया जाना है.

Bihar Eco Tourism: बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई पहल कर रही है. ऐसे में अब इको टूरिज्म को वर्ल्ड लेवल पर पहचान दिलाने के लिए बिहार सरकार ने मेगा प्लान तैयार किया है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भी एक्शन मोड में है और 27 डैम और 247 तालाबों को चिह्नित किया गया है. ये सभी पर्यटन के केंद्र के रूप में डेवलप होंगे.

लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, इन जगहों पर लोगों को एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधाएं मिल सकेंगी. इसमें वॉटर स्पोर्ट्स और रिसॉर्ट्स जैसी फैसिलिटी भी लोगों को मिल सकेगी. बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के प्लान को धरातल पर उतारने के लिए और इसके लिए उद्यमियों को अट्रैक्ट करने के लिए ईको टूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट-2026 का भी आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन पटना में 9 जून को होगा.

30 सालों की लीज पर दी जाएगी जमीन

जानकारी के मुताबिक, ईको टूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट में निवेशक शामिल होंगे. खास बात यह भी मानी जा रही है कि पीपीपी मॉडल के तहत निवेशकों को 30 सालों की लंबी लीज पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार की ओर से बिहार में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है. विभाग की ओर से निवेश को आसान बनाने के लिए चिह्नित किए गए पोखरों, जलाशयों और तालाबों को उनकी कैपेसिटी और जियोग्राफिकल लोकेशन के आधार पर दो ग्रेड में बांटा गया है.

सम्राट सरकार ने लिया था ये फैसला

बिहार में ज्यादा से ज्यादा लोग भ्रमण के लिए पहुंचे इसके लिए कई आदेश भी सरकार जारी कर रही है. हाल ही में सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया था. जिसके मुताबिक, उनके लिए अपने परिवारों के साथ राज्य भर में छुट्टियां मनाना अनिवार्य कर दिया गया था. यह फैसला बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया था.

Also Read: दिल्ली के लिए बरौनी और दरभंगा से चलेगी क्लोन स्पेशल ट्रेन, 1 जून से 15 जुलाई तक होगा परिचालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >