'वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी' से गूंजा बेतिया का जीएमसीएच, IGIMS पटना में इमरजेंसी सेवा भी बंद…

Bihar Doctors Strike: वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी.. के नारे शुक्रवार को बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल जीएमसीएच परिसर में गूंजता रहा. वहीं पटना के IGIMS में इमेरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

Bihar Doctors Strike: वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी.. के नारे शुक्रवार को बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल जीएमसीएच परिसर में गूंजता रहा. वहीं पटना के IGIMS में इमेरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध की आग कैंडल मार्च के बाद गुरुवार की रात बेतिया में धधक उठी.

गुरुवार की देर रात्रि लगभग 10:00 बजे से चिकित्सकों के हड़ताल से जीएमसीएच में चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. हड़ताल के क्रम में सबसे पहले इमरजेंसी सेवा को ठप किया गया. हालांकि इस अवधि में किसी तरह का कोई गंभीर मामला अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं पहुंचा. वहीं शुक्रवार सुबह होते ही ओपीडी में लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.

ओपीडी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कर रहे कर्मियों द्वारा पर्ची भी काटी गई. लेकिन जीएमसीएच के पीजी व इंटर्न डॉक्टर्स द्वारा घटना के विरोध के कारण ओपीडी सेवा को भी बंद करना पड़ा. ओपीडी ठप होने के कारण सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा.

बेतिया में प्रदर्शन करते मेडिकल छात्र

ये भी पढ़ें: भागलपुर में JLNMCH के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, कैंडल मार्च निकाल महिला डॉक्टर से रेप और हत्या पर जताया दुःख…

किसके जिम्मे रही चिकित्सा व्यवस्था?

इस दौरान जीएमसीएच की पूरी चिकित्सा व्यवस्था नर्सिंग ऑफिसरों के जिम्मे रही. अस्पताल के मेल व फीमेल मेडिकल, मेल व फीमेल सर्जिकल, बर्न, आर्थो, शिशु रोग विभाग के वार्डों में रोस्टर के मुताबिक चिकित्सकों ने राउंड लिया. जीएमसीएच में धरने पर बैठे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी मांगों में सबसे पहले सुरक्षा की मांग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय के एक स्कूल में कमर भर पानी में खड़ा होकर फहराया गया तिरंगा, प्रिंसिपल बोलीं: 2021 में भी ऐसे हीं बने थे हालात…

IGIMS पटना में इमरजेंसी सेवा बंद…

कोलकाता डॉक्टर रेप व मर्डर कांड के विरुद्ध में न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लेकर लगातार हड़ताल चल रहे हैं. बता दें कि डॉक्टरों द्वारा पहले IGIMS पटना के ओपीडी सेवा को बंद की गई थी. अब इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी गई है. जिससे मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जूनियर डॉक्टरों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है. बेली रोड के पास मेन गेट को भी बंद कर दिया गया है.

पटना igims में प्रदर्शन करते मेडिकल के छात्र

CBI ने 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या हिंसा के भी खुलेंगे राज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >