बिहार में 1 रुपये क्यों दी गई 15 एकड़ जमीन? सरकार का मेगा प्लान जानिए

Bihar Development Project: बिहार सरकार ने मुंगेर के तारापुर में 15 एकड़ जमीन ईशा फाउंडेशन को मात्र 1 रुपये के टोकन मूल्य पर लीज पर दी है. इस जमीन पर धार्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पर्यटन केंद्र बनेगा, जिससे सुल्तानगंज-देवघर कांवर यात्रा मार्ग के श्रद्धालुओं को लाभ होगा और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा.

Bihar Development Project: बिहार सरकार ने मुंगेर जिले के तारापुर में स्थित 15 एकड़ एक डिसमिल सरकारी जमीन को ईशा फाउंडेशन को लीज पर देने का एक बहुत बड़ा फैसला किया है. यह जमीन किसी निजी या कमर्शियल बिजनेस के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र विकसित करने के लिए मात्र 1 रुपये के टोकन मूल्य पर दी गई है.

तारापुर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला पर्यटन केंद्र

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस कीमती जमीन पर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा और समेकित सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा. जब यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, तब यह देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा. सरकार का असली मकसद मुंगेर को बिहार के सबसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल करना है.

शिव परिपथ और कांवरियों को मिलेगा बहुत बड़ा फायदा

तारापुर का इलाका प्राचीन अंग क्षेत्र का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह शिव परिपथ का भी एक मुख्य पड़ाव माना जाता है. सुल्तानगंज से बाबाधाम देवघर तक जाने वाली विश्व प्रसिद्ध कांवर यात्रा का रास्ता भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है. हर साल सावन के महीने में लाखों की संख्या में शिव भक्त और कांवरिए इसी मार्ग से पैदल यात्रा करते हैं. ऐसे में यहां एक भव्य केंद्र बनने से धार्मिक पर्यटन को एक बिल्कुल नई और बड़ी पहचान मिलेगी.

स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के रास्ते

सरकार का साफ मानना है कि तारापुर में इस बड़े पर्यटन केंद्र के शुरू होने से यहां के स्थानीय लोगों की किस्मत बदल जाएगी. इसके बनने से आस-पास के इलाकों में होटल, ट्रांसपोर्ट, हैंडीक्राफ्ट, खान-पान और दूसरे छोटे-बड़े बिजनेस को बहुत तेजी से बढ़ावा मिलेगा. इस वजह से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पर्यटन के जरिए विकास पर सरकार का पूरा फोकस

बिहार सरकार राज्य की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने और उसे पर्यटन से जोड़ने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है. इसी योजना के तहत ईशा फाउंडेशन के सहयोग से मुंगेर में इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है. सरकार को पूरी उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक कदम से मुंगेर की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर और ज्यादा मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?

27, 28, 29 जून को बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश और वज्रपात पर IMD का डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >