Bihar crime: मधेपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने ‍BJP नेता की गोली मारकर हत्या की, जांच-में जुटी पुलिस

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

बिहार के मधेपुरा में बदमाशों ने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सह बीजेपी नेता को गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना उस वक्त हुई जब पैक्स अध्यक्ष अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

बाइक सवार बदमाशों ने की हत्या

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार घटना को तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है. बताया जाता है कि टिक्कर टोला मोड़ के पास पुलिया पर पांच अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे. जबकि एक बदमाश बाइक से बीजेपी नेता की कार का पीछा कर रहा था. पुलिया पर पहुंचते ही अपराधियों ने बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां झोंक दी. घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए

जांच में जुटी पुलिस

इधर, वारदात की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मौके से गोली के छह खोखा को बरामद किया है, जबकि दो गोलियों को मृतक बीजेपी नेता के शरीर से बरामद की गई.

फिलाहल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि विपीन कुमार सिंह भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं, इसके अलावे वे संघ से भी जुड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >