मुख्य बातें
पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रहा है. वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई.
पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रहा है. वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई.

गंगा जल आपूर्ति योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की जा रही है. दरअसल, राजगीर में करीब सौ किलोमीटर दूर से गंगा का जल लाया गया है. यह इलाका अपेक्षाकृत ऊंचा और पहाड़ी है, जहां पेयजल की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है.
राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद थे.
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर को बुलाया गया है. अपनी गायकी से मैथिली ठाकुर ने समां बांध दिया. लोग मैथिली के गीतों का आनंद लेते नजर आए.
पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रहा है. वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई.