हाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी

हाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM सम्राट, मृतकों के परिजनों को सौंपे ₹44 लाख; बोले- अगले दो दिन बेहद अहम

बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹44 लाख के अनुग्रह राशि के चेक सौंपे.

Bihar Flood Update : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को हाजीपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने राहत शिविर में पहुंचकर पीड़ितों की परेशानियां सुनीं और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.

राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से की बातचीत

मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 11:22 बजे गंगा ब्रिज थाना के सामने बने बाढ़ राहत शिविर पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना. मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में उपलब्ध खाने-पीने, इलाज समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली.

बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले ₹44 लाख के चेक

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹44 लाख की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे. सरकार की ओर से आपदा में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत यह राशि दी गयी. चेक मिलने से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की उम्मीद जगी है.

चिकित्सा व्यवस्था और पशुओं के चारे की भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और पेयजल से लेकर चिकित्सा सुविधाएं किस तरह उपलब्ध करायी जा रही हैं. इसके साथ ही शिविर में इलाज की व्यवस्था और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी.

बोले- पानी घट रहा, लेकिन अगले दो दिन अहम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति अभी चिंताजनक जरूर है, लेकिन जलस्तर में कमी आ रही है. उनके मुताबिक गंगा के जलस्तर में करीब 17 से 18 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी है. हालांकि उन्होंने फरक्का से करीब 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने का भी जिक्र किया. ऐसे में आने वाले एक-दो दिन काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

अगले दो दिनों में स्थिति स्थिर होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि अगले दो दिनों में बाढ़ की स्थिति स्थिर होगी और लोगों को राहत मिलनी शुरू होगी. उन्होंने कहा कि आपदा के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि बाढ़ प्रभावितों को कम से कम मुश्किलों का सामना करना पड़े. राहत और बचाव के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और प्रशासन को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश

हाजीपुर के राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली. प्रशासन को प्रभावित इलाकों में लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिये गये हैं. फिलहाल गंगा के जलस्तर में आयी कमी राहत की खबर है, लेकिन फरक्का से छोड़े जा रहे पानी के कारण प्रशासन की चुनौती बनी हुई है.

करीब 15 मिनट बाद राहत शिविर से रवाना हुए सीएम

मुख्यमंत्री करीब 11:37 बजे राहत शिविर से रवाना हो गये. उनके दौरे के दौरान वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, एसपी सुभांक मिश्रा समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी खत्म नहीं हुई मुश्किल

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल गंगा के जलस्तर को लेकर है. आने वाले दिनों में जलस्तर किस तरह बदलता है और फरक्का से छोड़े जा रहे पानी का असर कितना पड़ता है, इस पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. सरकार का दावा है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. जलस्तर में कमी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बिहार में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

Also Read : VIDEO: बिहार की ‘हसीना गैंग’ का नया खेल, AC-1 कोच में शराब के साथ युवती गिरफ्तार; तस्करी का तरीका देख पुलिस भी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >