पुलिस ने किसान के घर में घुसकर की पिटाई, विरोध करने पर बरसाई लाठी, आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी पर लगाई आग

बिहार के बक्सर का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस किसान को दम भर कूट रही है.औरतों को भी नहीं छोड़ा.

दरअसल, अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे को लेकर किसान मंगलवार को किसान चौसा थर्मल पावर प्लांट (Chausa Thermal Power Plant) के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे.

पुलिस इससे आक्रोशित हो गई और मंगलवार की ही देर रात पुलिस किसानों के घर में घुसी और जो मिला उसे पीटती गई.यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया.घर में ही लाठियों की बरसात हो गई. पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है.

इससे आंदोलनरत किसान उग्र हो गए और पुलिस के वज्र वाहन को फूंक दिया.इसके बाद वे लोग पुलिस पर हमला भी कर दिए. इसपर पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ी.ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

लेकिन, पुलिस की इस कार्रवाई से किसान और आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े. पुलिस की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पावर प्लांट के गेट पर आग भी लगा दी.

लेकिन, पुलिस की इस कार्रवाई से किसान और आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े. पुलिस की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पावर प्लांट के गेट पर आग भी लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >