दिवाली-छठ पर बिहार आने की टेंशन खत्म, 4 राज्यों के लिए चलेंगी 149 बसें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

Bihar Bus Service: त्योहारों के मौके पर बिहार आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. 4 राज्यों के लिए बसें चलाई जायेंगी. जानकारी के मुताबिक, इस महीने के अंत तक अंतरराज्यीय बसें चलाई जायेंगी. टोटल 149 बसों का परिचालन किया जाएगा.

पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट

Bihar Bus Service: त्योहारों की शुरुआत से पहले बिहार से बाहर रह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. चार राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल के लिए अंतरराज्यीय बसें चलाई जायेंगी. इस महीने के अंत तक इसकी शुरुआत हो जाएगी. टोटल 149 बसों का इन राज्यों के लिए परिचालन होना है, जिसमें 75 एसी और 74 नॉन एसी बसें हैं.

इन जिलों में भेजी गईं बसें

जानकारी के अनुसार, टाटा कंपनी से इन बसों की आपूर्ति का कॉन्ट्रैक्ट किया गया है. इनमें से 50 बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को सौंप चुकी है, इसमें से 19 बसें पटना डिपो को सौंपी गई हैं और बाकी 39 बसें मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा डिपो को भेजी गई हैं.

रूट और परमिट निर्माण की प्रक्रिया शुरू

बसों के मिलने के बाद इन अंतरराज्यीय बसों के परिचालन के लिए रूट निर्धारण और परमिट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूपी से बिहार सरकार का अंतरराज्यीय बस परिचालन का समझौता पहले से होने के कारण गाजियाबाद तक बसों को आने जाने की इजाजत पहले से ही है. पटना से बनारस, लखनऊ और अयोध्या होते हुए गाजियाबाद तक बसें जायेंगी.

लेकिन पटना आरटीओ से परमिट मिलने के बाद उस पर गाजियाबाद आरटीओ का काउंटर साइन होना जरूरी है तभी यहां से बसों का परिचालन हो पायेगा. पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलीगुड़ी के लिए बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसी तरह हरियाणा के अंवाला और गुरुग्राम के लिए भी रूट निर्धारण और परमिट निर्माण की प्रक्रिया चल रही है.

दिल्ली से भी समझौते का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से भी समझौते का प्रयास चल रहा है और इस महीने के अंत तक यह समझौता पूरा हो जायेगा. उसके बाद परमिट निर्माण की प्रकिया शुरू होगी और दशहरा से पहले वहां के लिए भी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सीधी बस सेवा का परिचालन शुरू हो जायेगा.

इन जिलों से चलेंगी सबसे ज्यादा बसें

सरकारी बसों का अंतरराज्यीय परिचालन पटना समेत बीएसआरटीसी के कई डिपो से होगा. सबसे अधिक बसें दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से चलेंगी. पटना से 40 बसों का परिचालन होगा, जिनमें सबसे अधिक दिल्ली के लिए शुरू होने वाली हैं. दिल्ली के लिए निजी बस का परिचालन पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसी जगहों से होना है. सीधा परमिट नहीं होने से ये गाजियाबाद तक ही जाती है.

अगले सप्ताह मिलेंगी 25 और बसें

पीएम ई-बस योजना के तहत अगले सप्ताह 25 और बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को मिल जायेंगी. ये बसें सिटी बस सेवा में शामिल होंगी. इससे पटना शहर में चलने वाली सिटी बसों की संख्या 62 हो जायेगी. पीएम ई-बस योजना के तहत 25 बसें पहले से ही पटना की सड़कों पर दौड़ रही हैं. साथ ही इनके शुरू होने के पहले से पटना में अशोक लीलैंड कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो रहा है.

एम्स, दानापुर और बिहटा रूट में चलेंगी नईं बसें

अगले सप्ताह पटना आने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन एम्स, दानापुर और बिहटा रूट में होगा. इनमें 10 बसें गांधी मैदान से जंक्शन होकर फुलवारी होते हुए एम्स और 10 बसें गांधी मैदान से पटना जंक्शन होकर सगुना मोड़ होते हुए दानापुर जायेंगी. जबकि पांच बसे गांधी मैदान से पटना जंक्शन, सगुना मोड़, दानापुर होते हुए बिहटा तक जायेगी. बसों के आने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन और उसके बाद उनका परमिट बनेगा. उसके बाद बसों के परिचालन का ट्रायल और महीने के अंत तक इनका परिचालन शुरू होगा.

Also Read: IRCTC टेंडर में हेरफेर का विवाद, कोर्ट में लालू परिवार के खिलाफ क्या कहा गया? जानिए कैसे सामने आया मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >