Bihar Budget Session: वक्फ बिल पर होगा सदन संग्राम! बजट सत्र का आखिरी दिन, बेतिया राज की जमीन पर भी सवाल-जवाब

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र का आज लास्ट दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान आज जमकर हंगामे के आसार हैं. विपक्ष आज भी वक्फ बिल को लेकर सरकार को घेरती नजर आ सकती है. बुधवार को विपक्ष ने इस बिल के विरोध में जमकर हंगामा किया था. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र समाप्ति की ओर है. आज यानी गुरुवार को सत्र का आखिरी दिन है. आज सदन की कार्यवाही के दौरान सामान्य प्रशासन, GST समेत कुल 5 नियमावली और रिपोर्ट पास कराई जाएंगी. सदन में आज भी जबरदस्त हंगामे के आसार हैं. वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष एक बार फिर आज हंगामा कर सकता है. बुधवार को सदन में वक्फ संसोधन बिल को लेकर हंगामा हुआ था. साथ ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की गई थी. बता दें, इस बार बजट सत्र 28 मार्च को समाप्त न होकर 27 मार्च को ही समाप्त किया जा रहा है. सदन को दोनों पक्षों की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है.

बेतिया राज की जमीन पर होगा ध्यानाकर्षण

आज सदन की कार्यवाही के दौरान 5 नियमावली पास कराई जाएगी. साथ ही विधान परिषद में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक और संकल्प संबंधी समिति का 212वीं रिपोर्ट पेश की जाएगी. राज्य सूचना आयोग के वित्तीय वर्ष 2018-19 का तीसरा और वित्तीय वर्ष 2019-20 की चौथी वार्षिक रिपोर्ट पेश होगी. बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2011 और बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2013 को पारित कराया जाएगा. बेतिया राज की एक लाख एकड़ भूमि, जिसपर किसानों का कब्जा है, इसका दाखिल-खारिज और माल गुजारी वसूली बंद करने का ध्यानाकर्षण पर सरकार के मंत्री जवाब देंगे.

बुधवार को विपक्षी विधायकों ने किया जोरदार हंगामा

बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान वक्फ बिल को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था. कार्यवाही शुरू होते ही राजद और माले के विधायक वेल में पहुंच गए. कुछ विधायकों ने कुर्सी उठा ली. टेबल पलटने की कोशिश करने लगे. स्पीकर ने कई बार विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने. वहीं, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी सीएम नीतीश अपनी जगह पर बैठे रहे. उन्होंने माले विधायक महबूब आलम से मांगों को लेकर पत्र मांगा. सीएम नीतीश पत्र पढ़ने में मशगूल दिखे.

लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

इसके अलावा महुआ से राजद विधायक मुकेश कुमार रोशन सदन में लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की. मुकेश कुमार रोशन ने कहा, “लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं. राज्य सरकार उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेंजे.” वहीं इसके जवाब में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार के पास ऐसा अभी कोई प्रस्ताव पारित करने का कोई विचार नहीं है. इसके बाद प्रस्ताव को खारिज करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने वोटिंग कराया. सत्ता पक्ष को बहुमत मिलने के बाद प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया.

ALSO READ: ग्रीन टीशर्ट में विधानसभा पहुंचे RJD के सभी विधायक, हाथ में पोस्टर लिए सदन कैंपस का लगाया चक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >