ग्रीन टीशर्ट में विधानसभा पहुंचे RJD के सभी विधायक, हाथ में पोस्टर लिए सदन कैंपस का लगाया चक्कर

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र के 16वें दिन आज सदन में आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. आरजेडी के सभी विधायक ग्रीन टीशर्ट में विधानसभा पहुंचे. यहां सभी ने सदन परिसर में मार्च भी किया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 16 दिन (मंगलवार) आरजेडी के विधायक ग्रीन कलर की टीशर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे. टीशर्ट पर लिखा है, “तेजस्वी सरकार के समय बिहार में बढ़ी 65 फीसदी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करो” एक और लाइन लिखी है, “आरक्षण चोर BJP-NDA जवाब दो.” ग्रीन कलर की टीशर्ट पहने सदन के बाहर विपक्ष के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष के सभी विधायक आरक्षण के बढ़े दायरे को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही राजद विधायकों ने विधानसभा परिसर में मार्च भी किया. फिलहाल, सदन की कार्रवाई जारी है.

बीते दिन अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का किया था घेराव

सोमवार को TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को विधानसभा के बाहर घेर लिया था. अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में जब शिक्षा मंत्री वहां पहुंचे तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मंत्री उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच हंगामा कर रहे अभ्यर्थी उग्र हो गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षा मंत्री को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच हंगामे से निकालना पड़ा. शिक्षा मंत्री भीड़ से बाहर निकलने के लिए दौड़ते नजर आए. 

सोमवार को विधानसभा के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों के हंगामे के बीच से निकलने के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “बीपीएससी को कल शाम 5 बजे से पहले चिट्ठी लिखेंगे कि इस मामले की समीक्षा करें. हमें कोई एतराज नहीं है. बीपीएससी जो फैसला लेगा, वो होगा.”

दो महीने से अभ्यर्थी कर रहे हैं प्रदर्शन

शिक्षक अभ्यर्थी बीते दो महीने से पटना के गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि TRE-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 66 हजार रिजल्ट आया. इसमें करीब 10-15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं, जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है. ऐसे में वे ज्वॉइन तो कहीं एक ही जगह करेंगे. अब उन सीटों पर विभाग हम लोगों की बहाली करे जो कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं.”

ALSO READ: डॉ. सुरभि हत्याकांड में पुलिस ने पति-देवर समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार, आज सॉल्व हो सकती है मर्डर मिस्ट्री!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >