Bihar Breaking News Live: पटना जंक्शन पर बरामद हुआ 20 करोड़ का सोना, अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं

Bihar Breaking News Live: बिहार में अपराध की खबरें, राजनीतिक हलचल, खेल, किसानों से जुड़ी अहम जानकारी, शिक्षा, रेल व छोटे-बड़े तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए prabhatkhabar.com

Live Updates
8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

पटना जंक्शन से बरामद हुआ 20 करोड़ का सोना

पटना जंक्शन से डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 20 करोड़ रुपए मूल्य का सोना बरामद किया है.

8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं

पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राएं स्कूल में पढ़ाई नहीं होने और हॉस्टल में अव्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर आयीं. छात्राओंं ने दोपहर 12 बजे नाला रोड गोलंबर के पास एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब 150 छात्राओं ने डेढ़ घंटे तक स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल करने और हॉस्टल की स्थिति में सुधार करने की मांग की.

8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा 

समस्तीपुर के रोसड़ा में STF और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाइंट ऑपरेशन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. इसके साथ ही 7 हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जदयू से अलग होने के बाद अब उपेन्द्र कुशवाहा और बीजेपी की नजदीकियां बढ़ने लगी है. आज कुशवाहा से मिलने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल उनके आवास पर पहुंचे हैं. दोनों नेताओं के बीच अभी बातचीत चल रही है.

8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

सीएम नीतीश कुमार ने किसान समागम का किया उद्घाटन

बिहार में चौथा कृषि रोड मैप लागू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने किसान समागम का मंगलवार को उद्घाटन किया. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 4700 किसान भाग ले रहे हैं.

8:20 PM. 21 Feb 23 8:20 PM. 21 Feb

छपरा में महिला शिक्षक पर फायरिंग 

छपरा के स्कूल में महिला शिक्षक पर फायरिंग की घटना सामने आई है. गोली लगने के बाद घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला UMS मुरारटोला नगरा का है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

आम के पेड़ से रेलकर्मी का शव लटका मिला

हाजीपुर में आम के पेड़ से रेलकर्मी का शव लटका मिला. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना बिदपुर थाना के चांदपुरा सैदाबाद की है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र को आजीवन कारावास की सजा

बिहार के पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रहे कांग्रेस नेता रविन्द्र नाथ मिश्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. 1990 के चुनाव में वोटिंग के दौरान बूथ पर गोलीबारी में हत्या के मामले में पूर्व मंत्री दोषी पाए गए थे. एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये सजा सुनाई है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

नवादा में मैनेजर का शव बरामद

नवादा के हनुमान नगर आइटीआइ मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे इंडसइंड बैंक के मैनेजर शनिवार से लापता थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

आनंद मोहन ने प्रेस वार्ता किया

आनंद मोहन ने जेल वापस लौटने से पहले प्रेस वार्ता किया. पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेटे की शादी 3 मई को है. 23 अप्रैल को उसकी सगाई है. जिन लोगों को अभी नहीं बुला पाए उन्हें सबसे पहले तब निमंत्रण जाएगा. वहीं भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं समाजवादी विचारधारा का हूं और उन्हीं के साथ रहूंगा.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

पूर्व सांसद आनंद मोहन वापस जेल लौटे

पूर्व सांसद आनंद मोहन की पैरोल अवधि खत्म हो गयी. जिसके बाद वो मंगलवार को जेल वापस लौट गए हैं. बेटी का विवाह संपन्न कराने के लिए आनंद मोहन को पैरोल पर बाहर निकाला गया था.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण से गरमायी बिहार की राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू पार्टी को छोड़ दिया है. अपनी नयी पार्टी बनाने की घोषणा उन्होंने सोमवार को कर दी. जिसके बाद अब बिहार का सियासी पारा भी बढ़ गया है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

पटना गोलीकांड में अब तीन मौत

फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में रविवार को आपसी विवाद में चली गोली में एक और 45 वर्षीय मुनारिक राय की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि 24 वर्षीय गौतम कुमार व 18 वर्षीय रौशन कुमार की मौत हो गयी थी. इ

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

बेतिया में भीषण सड़क हादसा

बेतिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एनएच 727 मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद एक बाइक के ऊपर ही एक ट्रक पलट गयी. घटना में चार लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

वाराणसी में चोरी के मामले में पटना व दिल्ली से चार गिरफ्तार

वाराणसी में एक न्यायिक पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों के घरों में चोरी करने वाले चार शातिर पटना के हैं. इन चारों को वाराणसी के सिगरा थाने की पुलिस ने अलगअलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गयी. इन लोगों के पास से 1.88 लाख नकद, इनोवा कार, सोने-चांदी के जेवर, चांदी के पांच सिक्के और दो मोबाइल बरामद किये गये हैं.इनमें पटना के शाहगंज कसाईटोला का मोहम्मद शाहबान, बाकरगंज का टीपू सुल्तान व न्यू अजीमाबाद कॉलोनी का रियाज अंसारी और दिल्ली की जनता मजदूर कॉलोनी सीलमपुर का अफजाल अंसारी शामिल हैं.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

दरभंगा में कारोबारी को गोली मारकर लूटा

दरभंगा में बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है. अपराधियों ने बिरौल थानाक्षेत्र के सुपौल बस स्टैंड के पास एक पान मसाला के थोक व्यवसायी को गोली मार दी. इसके बाद, उसके पास से 12 लाख रुपये भी छीन लिया. इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के लिए बदमाश वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

आज से भागलपुर-पटना रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य

भागलपुर-पटना रूट पर किऊल-लखीसराय-शेखपुरा सेक्शन में दोहरीकरण कार्य पूरा हो गया है और इसे चालू भी कर दिया गया है. इसके मद्देनजर अब मंगलवार से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. डायवर्ट रूट पर चलने वाली ट्रेनें अब सीधी रुट पर चलेंगी. इसके अलावा जो ट्रेनें रास्ते से लौट जा रही हैं, वह भी अब पहले की तरह गंतव्य तक जायेंगी.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

गया में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Bihar Crime News Live: बिहार के गया में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गयी. मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रॉपर्टी डीलर अरूण कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना चंदौरी थाना क्षेत्र की है.

2:52 PM. 21 Feb 23 2:52 PM. 21 Feb

सोने की गुल्ली का झांसा दे महिला से ठगे कैश व ज्वेलरी

Bihar News: नकली सोने की गुल्ली दिखाकर महिला से ज्वेलरी व कैश ठगने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की दोपहर शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक के पास की है. बाइक सवार तीन ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उससे सोने की ज्वेलरी उतरवायी और कैश लेकर फरार हो गया.

8:30 AM. 21 Feb 23 8:30 AM. 21 Feb

बांका के जदयू नेता के बेटे का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बिहार के बांका के जदयू नेता के बेटे और उसके दोस्त का अपहरण करने वाला बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया. इनामी बदमाश को नोएडा से गिरफ्तार किया गया. उसने जेडीयू नेता के बेटे व उसके दोस्त का अपहरण करके जदयू नेता से फिरौती की मांग की थी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में अपराध की खबरें, राजनीतिक हलचल, खेल, किसानों से जुड़ी अहम जानकारी, शिक्षा, रेल व छोटे-बड़े तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए prabhatkhabar.com

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >