Bihar Breaking News : अररिया में 120 किलो गांजा के साथ छह लोग गिरफ्तार, तस्करों में दो नेपाली नागरिक

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को...

Live Updates
10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

गया में एयरफोर्स के जवान व परिजनों पर जानलेवा हमला

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मुहल्ले में रहनेवाले एयरफोर्स जवान अभिषेक आनंद व उनके परिजनों के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी होते ही विष्णुपद थाने की पुलिस ने सभी घायलों को थाने में इंज्यूरी से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के बाद इलाज को लेकर जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला छेड़खानी से भी जुड़ा है. इधर, इस मामले पर विष्णुपद थाने की पुलिस नजर रखी हुई है और मामले की छानबीन में जुटी है.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

120 किलो गांजा की खेप के साथ छह लोग गिरफ्तार

अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र में चार गांजा कारोबारी को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने सुनसरी जिले के बराह क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार किया है. वहीं लाइनर की भूमिका में रहे दो नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम होमागाई के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा की गयी. इस कार्रवाई में चार पहिया वाहन के सीट के नीचे छुपा कर रखे गए 120 किलोग्राम गांजा सहित सभी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी अनुसार चतरा पुल से बराह मंदिर जाने वाली सड़क खंड से भारतीय नंबर प्लेट की बीआर 02 आर 9994 सुमो के सीट के नीचे से गांजे की खेप बरामद की गयी. जिसे तस्करों द्वारा बथनाहा लाने की योजना थी

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

सिवान में आंधी से गिरे पेड़ से दबकर बच्चे की मौत 

सीवान में तेज आंधी ने एक मासूम की जान ले ली है. आंधी की वजह से बरगद का पेड़ टूट कर अचानक गिर गया. जिसमें पेड़ से दबकर एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों का सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव की है. दरअसल गांव में जनाजे को लेकर कुछ लोग कब्रिस्तान गए हुए थे इसी दौरान कब्रिस्तान में आंधी की वजह से पेड़ अचानक टूट कर लोगों के ऊपर गिर गया. जिसमें पेड़ से दबकर एक बच्चे की ही मौत हो गई. वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. मृतक कि पहचान सकिल आलम के पुत्र तौफीक आलम के रूप में हुई हैं.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस नेतृत्व और उसके प्रभाव से प्रेरित होकर भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद ठाकुर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सत्यजीत सिन्हा शनिवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी. इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इनमें औरंगाबाद के डा तुलसी यादव एवं सिद्धि यादव तथा गया के धर्मेंद्र कुमार प्रमुख हैं. साथ ही जिन महिला नेत्रियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनमें सविता वर्मा एवं अंजलि सिन्हा प्रमुख हैं. किशनगंज से कांग्रेस सांसद मो जावेद के सम्मान में आयोजित समारोह में इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस का पूरा नेतृत्व उपस्थित था.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

गुलजारबाग रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार 

पटना के गुलजारबाग रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने पकड़ा है. इन दोनों के पास से लगभग 40 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की गई. नई दिल्ली से चलने बाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन राजगीर के लिए जा रही थी. तभी ट्रेन को गुलजारबाग स्टेशन के पास चेन पुलिंग किया गया. वहीं दो लोग उतरकर भागना शुरू कर दिए जहां आरपीएफ के जवान ने जब उसे पकड़ा और पूछताछ करने लगे. इस दौरान सही जवाब नहीं मिलने पर आरपीएफ जवान से उसके झोले को सर्च किया तो पता चला कि उसमें अंग्रेजी शराब है. भाग रहे दो लोगों में से एक महिला रानीपुर और एक पुरुष फुलवारीशरीफ का रहने वाला है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में रेलवे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी सफल, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को 26 सितंबर को दिल का दौरा पड़ गया था. जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. जहां बीजेपी नेता का एंजियोप्लेस्टी की गई. डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद आज शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दे गई. लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने कहा कि उन्हें 15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

जहानाबाद में पुत्रवधु से हुआ झगड़ा तो गुस्से में सास ने खाया जहर

जहानाबाद सदर अस्पताल में अचेत अवस्था में एक महिला को लेकर उसके परिजन पहुंचे. डॉक्टर ने पूछा तो बताया कि महिला ने अनाज में डालने वाली दवा खा ली है. दरअसल नगर थाना क्षेत्र के एरकी मदारपुर की रहने वाली धनमतिया देवी की अपने छोटे बेटे की पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. परिजनों ने दोनों के बीच सुलह करा दिया। थोड़ी देर बाद अनाज में डालने वाली दवा खाने की वजह से धनमतिया देवी की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन फानन में परिजन बुजुर्ग महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है हालांकि स्थिति गंभीर बनी हुई है.

10:29 PM. 30 Sept 23 10:29 PM. 30 Sept

कैमूर में सांप काटने से महिला की मौत 

कैमूर के कुदरा थानाक्षेत्र के सबदलपुर गांव स्थित अपने घर में पलंग पर सोयी एक महिला (50) को सांप ने काट लिया. इलाज के दौरान शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. वह सबदलपुर गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी सीमा देवी बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार की रात घर में पलंग पर सोयी हुई थी. इस दौरान पलंग पर चढ़े सांप ने उसे काट लिया. जानकारी होने पर देर रात ही उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहां सर्पदंश से अचेत महिला का इलाज किया गया, लेकिन शनिवार की सुबह स्थिति बिगड़ती देख महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया. इधर, मौत की सूचना पर सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

बिहार में मौसम का मिजाज बदला

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश ने एकबार फिर से दस्तक दी है. पटना भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

भागलपुर में ठनका गिरने से एक की मौत

भागलपुर में मौसम का कहर देखने को मिला है. बारिश के बीच शनिवार को शंकरपुर दियारा में ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

बेगूसराय में एक दुकान में आग लगी

बेगूसराय में एक दुकान में आग लग लगी. भगवानपुर थाना क्षेत्र का मामला है. दुकान में आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आयी है. बताया जा रहा है कि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

चार नये सीएनजी स्टेशन होंगे शुरू

पटना और आसपास इलाके में अक्तूबर माह में चार नये सीएनजी स्टेशन शुरू हो जायेंगे. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर ऑटो चालकों को. इस वक्त पटना व आसपास के इलाके में संचालित 25 सीएनजी स्टेशनों से हर दिन लगभग 95 हजार किलो सीएनजी की सप्लाइ हो रही है. चार नये सीएनजी स्टेशन खुलने से यह आंकड़ा 100 हजार किलो पार कर जायेगा. गेल इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर पर जय मां देवीपुर (फतुहा), पाम ट्री (फ्जर रो रे ड, पटना), रिलायंस जियो (मसौढ़ी), आरबी पेट्रोलियम (रानीगंज, पटना) का तकनीकी काम पूरा हो चुका है. केवल पेसो से लाइसेंस मिलना है. इसके अलावा सात अन्य सीएनजी दिसंबर तक खुलने की संभावना है.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

पटना नगर निगम के कर्मी 10 दिनों से हड़ताल पर

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के नौंवे दिन शुक्रवार को 1500 अतिरिक्त सफाई मजदूरों के आने से काम में तेजी दिखी. वहीं हड़ताल पर डटे कर्मियों ने और भी उग्र रूप घारण कर लिया. हड़ताली नगर निगम कर्मियों पर अमानवीय व्यवहार के लिए बांकीपुर अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक के आवेदन पर नगर निगम ने सुल्तानगंज, पीरबहोर, बहादुरपुर और कदमकुंआ थानों में एफआइआर दर्ज करवायी, जिसमें 11 जगहों पर गंदगी फैलाने के लिए छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. अजीमाबाद और कंकड़बाग अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षकों के आवेदन पर भी स्थानीय थानों में एफआइआर दर्ज करवायी गयी.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

पटना में रिटायर चीफ मैनेजर के घर में चोरी

पटना में चौक थाना इलाके के दुन्दिबाजार मुहल्ले में रिटायर चीफ मैनेजर हरिहर प्रसाद सिन्हा के घर से चोरों ऩे ताला काट कर लाखों रुपए की नगद और लाखों रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर ली. पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था. चोरी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, रिटायर मैनेजर के तीन मंजिले मकान में चोरों ने अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नगद चोरी कर लिए.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

बीपीएससी परीक्षा के लिए सेंटर पर लगी कतार

आज पटना समेत 31 जिला मुख्यालयों के 480 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की 69वीं पीटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. यह परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक चलेगी. सेंटर पर अभ्यर्थियों की कतार लग चुकी है.

BPSC कमांड कंट्रोल रूम के अंदर की PHOTOS देखिए, परीक्षा कक्ष के अंदर तक ऐसे रहती है आयोग की नजर..

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

भागलपुर में  ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, तो बाइक सवार ने की हाथापाई

भागलपुर के कचहरी चौक पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा, तो बाइक सवार ने हाथापाई करते हुए जवान का शर्ट फाड़ दिया. हालांकि, पुलिस ने घटना के बाद युवक को हिरासत में लेकर जोगसर पुलिस के हवाले कर दिया. देखिए पूरी वीडियो..

VIDEO: भागलपुर में चालान कटा तो बीच सड़क पर पुलिसकर्मी संग हुई हाथापाई, देखिए हाई वोल्टेज ड्रामा..

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट

बिहार में एक से चार अक्तूबर के बीच माॅनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. इस दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश के आसार बन गये हैं. दक्षिण बिहार में अधिकतर स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है. इन मौसमी दशाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर ठनका को लेकर आइएमडी ने विशेष चेतावनी जारी की है. 

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

लखीसराय में करंट लगने से महिला की मौत

लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की संध्या खेत में काम कर रही एक महिला की विद्युत करंट लगने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक भवानीपुर गांव के चालो महतो उर्फ चलितर महतो की पत्नी खेत में काम करने गयी थी, तभी किसी तरह हुआ विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये. मृतका की उम्र लगभग 55 वर्ष बतायी जा रही है.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

पति व पत्नी के विवाद में पत्नी ने लगायी फांसी, स्थिति गंभीर

बगहा. आए दिन पति पत्नी का विवाद होता ही रहता है. इसी क्रम में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में पति व पत्नी के आपसी विवाद में एक 27 वर्षीय पत्नी ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में लौकरिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी मुकेश यादव की 27 वर्षीय पत्नी रेखा देवी ने अपने ही घर में ही दुपट्टा से पंखा में फांसी लगा लिया. जब महिला का चेहरा नीला पड़ गया और जीभ भी बाहर निकल गयी तो स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाए. जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने महिला की प्राथमिक उपचार किया एवं इलाज के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

पूर्णिया में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पूर्णिया के  धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही चांदनी चौक के बगल के धार में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक अनमोल कुमार चंदरही गांव के संतोष मेहता का पुत्र था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनमोल दिन के 1:00 बजे के करीब घर से धार पर गया था. लगभग एक डेढ़ घंटे बाद जब युवक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोज की गयी तो लोगों ने बताया कि वह धार पर गया है. उसके बाद मछुआरों व तैराक के सहयोग से उसके शव को निकाला गया. वहीं जिले के अमौर थानाक्षेत्र के पल्सा गांव के समीप स्टेट हाइवे 99 पर बने कलवर्ट में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतक बच्चों की पहचान रंगरैया लालटोली पंचायत के वार्ड नंबर 3 पलसा गांव निवासी नूरेजा खातून (10 ) पिता मो आलीम व मो नवाजिश ( 8) पिता अब्दुल रहमान के रूप में की गयी. खेलने के दौरान पैर फिसलने से दो बच्चे कल्वर्ट में गिर गये. ग्रामीणों को सूचना मिलते ही ग्रामीण ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चे को गहरे पानी से निकाला और रेफरल अस्पताल अमौर लेकर पहुंचे. रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 

2:06 PM. 30 Sept 23 2:06 PM. 30 Sept

पूर्णिया में खंभे से टकरायी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

केनगर थाना क्षेत्र के परोरा कृपा बाबा स्थान के पास पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर संतुलन बिगड़ जाने से काझा की तरफ जा रही एक बाइक के सड़क किनारे खंभे में टकराने से 24 वर्षीय बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य एक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती देर रात्रि की बतायी गयी. मृतक महादेव कुमार उर्फ अमित कुमार काझा पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी बौधी स्वर्णकार का पुत्र था. वहीं घायल बाइक सवार युवक ज्योतिष कुमार मृतक युवक का पड़ोसी है. जानकारी के अनुसार दोनों गुलाबबाग मेला देख कर अपने घर काझा लौट रहे थे.

7:14 AM. 30 Sept 23 7:14 AM. 30 Sept

BPSC PT परीक्षा आज

शनिवार को पटना समेत प्रदेश के 31 जिला मुख्यालयों के 480 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा होगी. यह परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को इ-एडमिट कार्ड की दो प्रति लेकर परीक्षा केंद्र पर जानी होगी. इनमें से एक प्रति अटेंडेंस शीट पर वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर देना होग

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >