Bihar Breaking News Live: जमुई में हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी गिरफ्तार

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

जमुई में हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी गिरफ्तार

जमुई जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि 22 मार्च को बिहार-झारखंड के हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी के संबंध में सूचना मिली थी. पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सयुक्त रूप से चरका पत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में अभियान चलाया. इस कार्रवाई में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने इस कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई है. गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी जमुई के चकाई थाना के रहने वाला बताया जा रहा है.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

पटना हाईकोर्ट से IPS आदित्य की जमानत याचिका खारिज

पटना हाईकोर्ट ने गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोई राहत नहीं दिया. जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने अभियुक्त आदित्य कुमार के वरीय अधिवक्ता एसडी संजय को सुनने के बाद ये आदेश दिया. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने आदित्य एवं अन्य अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया था. याचिकाकर्ता पर आरोप लगाया गया है कि एक षड्यंत्र के तहत उसके दोस्त ने खुद को पटना हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बता कर राज्य के पुलिस प्रमुख को फोन किया और उनसे आदित्य के खिलाफ दर्ज मामलों को बंद करने के लिए कहा था. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में दो न्यायिक अधिकारियों की भी कथित संलिप्तता पाई. इस पूरे मामले को एसीजे जस्टिस सी एस सिंह के समक्ष रखने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अदालत के लिए इन दो न्यायिक अधिकारियों के आचरण को गंभीरता से लेने की जरूरत है. न्यायपालिका से सरकार, नागरिकों या इच्छुक समूहों की अन्य शाखाओं द्वारा लगाए गए दबावों से अप्रभावित रहने की उम्मीद है.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

दरभंगा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

दरभंगा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

नालंदा में युवक का मिट्टी में दबा मिला सिर कटा शव

नालंदा में युवक का मिट्टी में दबा मिला सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

हथियार के बल पर गैस वेंडर से 30 हजार रुपए की लूट

बिहार के सहरसा जिले में बाईक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आशा गैस एजेंसी के वेंडर से हथियार सटा 30 हजार रुपये लूट की घटना अंजाम दिया है.  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हुंच बनगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना को लेकर पीड़ित वेंडर मो. सद्दाम आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वो भरौली निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गैस देने गया था.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

रोहतास में हिंसक झड़प, खेत में चना उखाड़ने को लेकर हुआ था विवाद

रोहतास- खेत में चना उखाड़ने को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट में 5 लोग घायल, अगरेर थाना क्षेत्र के रामगढ़ की घटना.

8:42 PM. 24 Mar 23 8:42 PM. 24 Mar

गरीब रथ में लगी आग, राहत में जुटे रेलकर्मी

गरीब रथ में आग लगी. मुजफ्फरपुर में ट्रेन में आग लगी. आग ट्रेन के जी 15 नंबर बॉगी में लगी है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक में लूट

समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक की मोहम्मदा शाखा में लूट हुई है.पूसा थाना क्षेत्र की ये घटना है. करीब लाख रुपए के लूट की बात सामने आ रही. बता दें कि लूट की ये तीसरी घटना यहां हुई है. बैंक में मौजूद लोगों ने कहा कि गेट से 4 युवक प्रवेश किए और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

रोहतास में खेत में चना उखाड़ने को लेकर बवाल

रोहतास में खेत में चना उखाड़ने को लेकर जमकर बवाल मचा. हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. अगरेर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में ये मारपीट की घटना घटी है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

राबड़ी देवी के बयान पर हमलावर सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार किया है. राबड़ी देवी के जातिसूचक बयान को निशाना बनाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कोइरी कुर्मी जाति का अपमान किया गया है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

विधानसभा में बिजली दर बढ़ने का मुद्दा गरमाया

बिहार विधानसभा में बिजली दर बढ़ने का मुद्दा गरमाया रहा. भाजपा की ओर से सदन के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार पर हमला बोला.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

सहेली का भाई बन कर ठगी

पटना. पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर निवासी चंदा कुमारी को साइबर बदमाशों ने सहेली का भाई बन कर 43 हजार 513 रुपये की ठगी कर ली. बदमाशों ने चंदा को कॉल कर बताया कि वह उसकी सहेली का भाई बोल रहा है और दूसरे भाई की तबीयत खराब है. चंदा ने तीन बार में 42 हजार 513 रुपये उसके दिये गये यूपीआइ नंबर पर डाल दिया. लेकिन फिर से 45 हजार रुपये की मांग की गयी, तो मामले का खुलासा हुआ.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में आग लग गयी. रंघिया रेंज में 2 किलोमीटर तक जंगल में आग लग गयी है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए की चोरी

मधुबनी में एक बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए की चोरी कर ली गयी. लौकहा थाना के एकम्मा गांव का मामला है. पुलिस जांच में जुट गयी.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

छपरा में होमगार्ड जवान की राइफल चोरी

छपरा में होमगार्ड के एक जवान की राइफल थाना परिसर से ही गायब हो गयी. नगर थाना कैंपस से राइफल गायब होने से पुलिस महकमा भी हैरान है. पुलिस इसकी जांच में लगी है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद अब दसवीं के रिजल्ट का छात्रों को इंतजार है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी माह को मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

औरंगाबाद में चेन्नई से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत

औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर जम्होर थाना क्षेत्र के चित्रगोपी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बुधवार की रात ही वह चेन्नई से अपने घर लौटा था. गुरुवार की दोपहर वह ससुराल ओबरा प्रखंड के सादा बिगहा गांव गया था. ससुराल वालों से मिलकर पुन: घर वापस लौट रहा था. 

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

मनीष कश्यप को इओयू ने चार दिनों के रिमांड पर लिया 

पटना के एमपी-एमएलए सह आर्थिक अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत ने मनीष कश्यप से पूछताछ के लिए चार दिनों के रिमांड पर इओयू को सौंप दिया . इओयू ने सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन गुरुवार को दिया था. विशेष कोर्ट में तमिलनाडु की पुलिस द्वारा एक आवेदन देकर तमिलनाडु कोर्ट में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट की इजाजत मांगी, लेकिन कोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज करते हुए इओयू की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद फिर से आग्रह करने का निर्देश दिया है. तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को लिये बिना ही वापस लौट गयी. फर्जी वीडियो वायरल करने में मनीष कश्यप के मित्र नागेश कश्यप की भूमिका सामने आयी है. वह लगातार इंटरनेट मीडिया पर मनीष के समर्थन में पोस्ट कर रहा था. नागेश ने मनीष कश्यप का हिरासत के दौरान वीडियो भी बनाकर प्रसारित किया था

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

जमुई में धराया नक्सल एरिया कमांडर

बिहार में एक और हार्डकोर नक्सली को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है. नक्सल एरिया कमांडर सुनील मरांडी को जमुई से गिरफ्तार कर लिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर सुनील को दबोचा गया. वह कम उम्र में ही संगठन की बड़ी जिम्मेवारी ले बैठा था.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

पूर्णिया से लापता युवक का भागलपुर में शव बरामद

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के बगडेर घोषपुर बगीचा के पास गंगा किनारे से गुरुवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. शव की पहचान पूर्णिया जिला के के नगर थाना क्षेत्र के भुड़ी पश्चिम गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर के पुत्र अंजनी कुमार (35) के रूप में हुई. मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई रंजन कुमार सहित अन्य ने शव की पहचान की. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों के अनुसार अंजनी 16 मार्च से लापता था.

2:14 PM. 24 Mar 23 2:14 PM. 24 Mar

भागलपुर के हॉस्टल में छात्र की मौत का खुलासा

Bihar Crime News: भागलपुर के सबौर में एक प्राइवेट हॉस्टल में पिछले दिनों एक मासूम छात्र की मौत मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मासूम को उसका शिक्षक बैड टच करता था और पोल खुलने के डर से छात्र की हत्या कर दी.

6:52 AM. 24 Mar 23 6:52 AM. 24 Mar

सिपाही से दुष्कर्म का आरोपित दारोगा गिरफ्तार

अरवल में महिला सिपाही से दुष्कर्म का आरोपित दारोगा गिरफ्तार कर लिया गया. दारोगा अमरनाथ काफी समय से फरार चल रहा था. महिला सिपाही ने दारोगा के खिलाफ वरीय अधिकारियों को शिकायत की थी. दारोगा ने महिला सिपाही से रेप किया है ऐसा आरोप लगा था.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >