Bihar Breaking News Live: पटना में कारोबारी व छपरा में पूर्व जिला पार्षद पुत्र की हत्या

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

छपरा में पूर्व जिला पार्षद पुत्र की हत्या

छपरा के अमनौर में अपहर गांव के पास एक बाइक पर सवार युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. मृतक युवक कुणाल सिंह है जो तरैया के उसरी चांदपुरा  के रहने वाले पूर्व जिला पार्षद का पुत्र बताया जा रहा है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

सीतामढ़ी में राम-जानकी मंदिर से मूर्ति चोरी

सीतामढ़ी में राम-जानकी मंदिर से भगवान की मूर्तियों की चोरी कर ली गयी. रीगा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की ये घटना है. रविवार की रात को चोरों ने हाथ साफ किया और भगवान राम, सीता,समेत कई अन्य मूर्तियां उठाकर साथ ले गए. आज सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मूर्ति गायब पाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

पटना में कारोबारी की हत्या

पटना में एक कारोबारी की हत्या के बाद व्यवसाइयों में उबाल है. कदमकुंआ थाना क्षेत्र में मनोज कुमार नाम के एक कारोबारी की हत्या की गयी है जिनकी दुकान बाकरगंज में थी. बाकरगंज के कारोबारियों ने विरोध में दुकानें बंद रखी है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में छापेमारी

मुजफ्फरपुर के प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पटना व अन्य जिलों में भी स्पेशल टीम छानबीन कर रही है. शूटर व लाइनर की खोज में पुलिस जुटी है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

नालंदा में पत्नी से विवाद के दौरान पुलिस को देखकर छत से कूदा पति, मौत

नालंदा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो पति ने छत से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से की थी जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची थी.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

बिहार की नदियों का जलस्तर

बिहार की अधिकतर नदियां लाल निशान से नीचे हैं. गंगा सहित पुनपुन और घाघरा में बढ़ोतरी का रुख देखा जा रहा है. गंडक नदी में भी बढ़ोतरी के आसार देखे जा रहे हैं.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

फूलन देवी की शहादत दिवस कल मनाएगी VIP

फूलन देवी की शहादत दिवस की तैयारी को लेकर वीआईपी की ओर से बैठक की जा रही है. 25 जुलाई को पटना में फूलन देवी की शहादत दिवस मनाई जाएगी. जिलों से बड़ी संख्या में मुकेश सहनी की पार्टी के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे, ऐसी संभावना है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

दरभंगा के मब्बी कांड में 13 उपद्रवी तत्व गिरफ्तार

दरभंगा के मब्बी कांड में 13 उपद्रवी तत्व गिरफ्तार किए गए हैं. झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद में देर रात छापेमारी करने गयी पुलिस पर करहटिया में पथराव किया गया. पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए. दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

मुजफ्फरपुर में झगड़े के दौरान चली गोली से छात्र जख्मी

मुजफ्फरपुर के अहियारपुर में आपसी विवाद में एक छात्रा को गोली मार दी गयी. सोमवार की सुबह बखरी चौक के पास दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ा था. अचानक हसना निवासी यश कुमार मौके पर खड़ा होकर झगड़ा देखने लगा. तभी एक गोली चली जो यश के सीने के पास जाकर लग गयी. जख्मी हालत में उसे SKMCH में भर्ती कराया गया है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

पूर्वी चंपारण में शराब कारोबारियों ने पुलिस पर किया हमला

पूर्वी चंपारण में शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारियों ने जानलेवा हमला कर दिया.पीपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर गांव की ये घटना है. जहां शराब तस्करी की सूचना पर रविवार की रात को पुलिस पहुंची थी. हमले में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

दरभंगा में शव के अंतिम संस्कार के दौरान बवाल

दरभंगा में शव के अंतिम संस्कार करने के दौरान हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले. घटना कमतौल थाना क्षेत्र के धर्मपुर की है. प्रशासन ने हस्तक्षेप किया तो उन्हें भी निशाना बनाया गया. गाड़ी क्षतिग्रस्त किए गए. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती के बाद मामला शांत हुआ.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

भागलपुर को दो वंदे भारत ट्रेनों का सौगात

भागलपुर से देवघर के लिए अब वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात मिला है. ये ट्रेन बांका होकर चलेगी. वहीं गोड्डा से पटना होकर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन भी भागलपुर होकर चलेगी. दिसंबर तक इन दो ट्रेनों के परिचालन की संभावना है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

AIMIM विधायक के घर से निकले दर्जनों कोबरा सांप

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के किशनगंज स्थित आवास से करीब दो दर्जन कोबरा सांप के बच्चों को निकाला गया. वहीं तीन दर्जन से अधिक सांप और निकले की संभावना सपेरे ने जताई है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

जमुई में महिला ने की खुदकुशी

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घौड़पारण गांव में बीते शनिवार की देर रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके स्थल पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी. 

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

मुंगेर में अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

 विगत 21 जुलाई 2023 को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चन्दनिया गांव निवासी सिंधो पासवान ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का बेलहर थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव निवासी मिथुन शेख एवं उनके सहयोगियों ने अपहरण किया है. इस मामले में संग्रामपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संग्रामपुर निवासी मुन्नी खातून पति करीम शेख एवं बेलहर थाना क्षेत्र के गोरगामा निवासी ईजामूल है. जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ अपहृत लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

राजद विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ वारंट जारी

राजद विधायक बच्चा पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीवान के बड़हड़िया से विधायक बच्चा पांडेय पर चेक बाउंस के मामले में उत्तराखंड की कोर्ट ने वारंट जारी किया है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

मुजफ्फरपुर के प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में दो हिरासत में लिए गए

मुजफ्फरपुर के प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में एक पूर्व पार्षद और एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया. शूटर की तालाश पुलिस कर रही है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

पूर्व मंत्री ददन यादव के खिलाफ थाने में शिकायत

पटना: शास्त्रीनगर थानाे में पूर्व मंत्री ददन यादव के खिलाफ पूर्व मंत्री स्व मुंशीलाल राय के बेटे और टाटा स्टील के पूर्व प्रबंधक आमोद कुमार ने फ्लैट कब्जा करने व अंदर रखे सामान की चोरी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पूर्व प्रबंधक ने थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत में ददन यादव के बेटे को भी नामजद किया है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

लखीसराय में मासूम को वाहन ने कुचला, मौत

लखीसराय में एक सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत हो गयी. एक वाहन से कुचलकर एक छह वर्षीय बालक की मौत हुई है. घटना मेदनीचौकी थाना अंतर्गत एनएच 80 सड़क पर खावा चन्द्र टोला के पास हुई है. वाहन से कुचले जाने के बाद मासूम के चीथड़े उड़ गए. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

गया में स्कॉर्पियो पलटने से तीन की मौत

गया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले के महकार थाना क्षेत्र के हर सिंगरा के पास एक स्कॉर्पियो पलट गयी जिसमें सवार तीन लोगों की मौत की सूचना है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

पटना के अटल पथ पर थार और बलेनो कार की टक्कर

अटल पथ पर देर रात एक तेज रफ्तार थार ने बलेनो कार में जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे में बलेनो कार में सवार एक महिला व एक पुरुष घायल हो गये. लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और थार के ड्राइवर को पकड़ कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

बांका में हत्या के बाद पेड़ से टांगा अधेड़ का शव

बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के इग्लिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग के बल्लिकित्ता गांव के समीप ठोठा पुल के समीप एक पेड़ में अधेड़ का शव लटका हुआ मिला. शव को देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना को दिया. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित दरोगा विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पहचान किया. जो बेलहर थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी, फणीभूषण सिंह के 39 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार आनंद के रूप हुई है. वहीं पुलिस ने मृतक का बाइक कुछ दूरी पर बरामद किया है.

2:56 PM. 24 Jul 23 2:56 PM. 24 Jul

छपरा में सड़क हादसा, चालक गंभीर

छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार के पास रविवार को सुबह एनएच 227 ए मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे मशरक सीएचसी से छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल चालक यूपी गोरखपुर जिला के दोधरा सोवालपुर गांव निवासी मो याजीत पिता मो ऐतुला बताया जा रहा है. घटना के बाद ट्रक के कैबिन में फंसे घायल चालक को बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदा ट्रक डोरीगंज से मशरक के रास्ते गोपालगंज जा रहा था. जबकि दूसरा खाली ट्रक गोपालगंज की तरफ से आ रहा था. 

6:50 AM. 24 Jul 23 6:50 AM. 24 Jul

पटना में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत

मनेर. थाना क्षेत्र के छितनांवा गांव के समीप नहर में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूबने लगे. आसपास के ग्रामीणों के तत्परता से दो किशोर को बचा लिया गया. जबकि 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान खासपुर पंचायत के छितनांवा गांव निवासी भोली राय के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >