Bihar Breaking News Live: पटना के फतुहा में अनियंत्रित स्कॉर्पियो व टेंपो में टक्कर, महिला की मौत

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

दरभंगा में धार्मिक झंडे के विवाद में मारपीट

दरभंगा में धार्मिक झंडे के विवाद में मारपीट की घटना घटी है. इसका वीडियो भी सामने आया है. पुलिस कप्तान ने बिरौल के एसडीपीओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

पटना में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत

फतुहा -दनियावां एन एच -30ए पर जफराबाद के पास एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी. टेंपो के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल हुए हैं..घायलो में एक महिला की मौत फतुहा सीएचसी में हो गई. चार लोग जो गंभीर रूप से घायल हैं एंबुलेंस हड़ताल रहने के कारण फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घंटों से पड़े हैं.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अब हलचल तेज हो गयी है. नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस के दो और नेताओं को जगह मिलने की संभावना है. वहीं राजद की ओर से भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

कटिहार में नदियों का जलस्तर

 कटिहार में महानंदा को छोड़कर कर जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही है. महानंदा नदी के जलस्तर सभी स्थानों पर शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी कमी दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. गंगा नदी रामायणपुर व काढ़ागोला घाट में बढ़ रही है. बरंडी नदी के जलस्तर वृद्धि दर्ज की गयी है. हालांकि गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बावजूद अधिकांश नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से काफी नीचे है. 

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

भाई वीरेंद्र ने बेगूसराय मामले पर भाजपा को घेरा

बेगूसराय के तेघड़ा में नाबालिग लड़की को अधेड़ के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने जाने पर निर्वस्त्र करके मारपीट करने के मामले में राजद नेता भाई वीरेंद्र यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि ये सब भाजपा ने ही करवाया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बेगूसराय की घटना को लेकर 4 अन्य आरोपितों की खोज जारी

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र की पकठौल पंचायत में भजन-कीर्तन करने वाले अधेड़ को पड़ोस की नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद दोनों को निर्वस्त्र करके पीटा गया. इसका वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने मुख्य आरोपित किशन को पकड़ने के बाद अब 4 और लड़कों की खोज शुरू कर दी है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बिहार में डूबने से 10 लोगों की मौत

बिहार की नदियों में इन दिनों उफान है. शुक्रवार को 6 जिलों में डूबने से मौत के मामले सामने आए हैं. कुल 10 लोगों की मौत डूबने से हुई है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

मुजफ्फरपुर: प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्यांकाड मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरपुर में बीती रात हुई प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची है. एक प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने डिटेन किया है ऐसी सूचना आ रही है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बिहार में उफान पर नदियां

बिहार में गंगा, कोसी और महानंदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सूबे में बाढ़ की स्थिति बन गयी है. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

कल सुबह तीन घंटे पटना में गुल रहेगी बिजल

पटना: रविवार की सुबह तीन घंट औेर सोमवार को एक घंटेराजेंद्रनगर से चौक सिटी तक बिजली गुल रहेगी. ऐसा सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा गांधी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये पुल के निर्माण के क्रम में 132/33 केवी गायघाट ग्रिड को आने वाली ट्रांसमिशन लाइन को जीरो माइल पर नये मोनो पोल पर शिफ्ट करने के कार्य के कारण होगा. इसके लिए ग्रिड के दोनों सोर्स को रविवार को सुबह पांच बजे से आठ बजे तक और सोमवार को सुबह सात बजे से आठ बजे तक बंद कर दिया जायेगा.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बेगूसराय में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र करके पीटने का आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र करके पीटने का वीडियो वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तारी हुई है. मुख्य आरोपित किशन को गिरफ्तार किया गया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

लापरवाह शिक्षकों पर के के पाठक की कार्रवाई

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की सख्ती के बाद लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की गयी है. करीब 300 से अधिक शिक्षकों व दो दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

जमुई में रात भर चला रेस्क्यू, नहीं मिला बाघ या तेंदुआ

जमुई के सोनो प्रखंड के अमेठियाडीह गांव में बीते गुरुवार अहले सुबह बाघ या तेंदुआ देखे जाने के दावे के बाद गांव पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. परंतु बाघ, तेंदुआ या अन्य कोई खतरनाक जंगली जानवर नहीं मिल सका. इसे लेकर शुक्रवार सुबह भी वन कर्मियों ने खोजबीन की. जबकि रात में पिंजरे में चारा डालकर बाघ, तेंदुआ या उस तरह के किसी जीव को पिंजरा में फंसाने की योजना भी धरी-की-धरी रह गयी. अंततः शुक्रवार की सुबह नौ बजे झाझा के रेंजर, वनकर्मी और भागलपुर से आये वन विभाग की टीम वापस लौट गयी.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

मुंगेर में बच्चे को पीटने वाला शिक्षक गिरफ्तार

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर स्थित निर्मला इंडरनेशन आवासीय निजी विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक रामनाथ मंडल द्वारा अपने ही विद्यालय के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो वायरल होने और इसे लेकर बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विषयों की पुस्तकों के इ-कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड किए गए

कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विषयों की पुस्तकों के इ-कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं. यह सभी किताबें राज्य के सरकारी स्कूलों पर आधारित हैं. इसके सहारे अब दूरदराज के विद्यार्थी बिना किताब खरीदे भी अपनी पढ़ाई कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि इस कंटेंट का फायदा उठा सकते हैं. ये इ-कंटेंट http:// bepclots.bihar.gov.in और http://scert.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

कटिहार में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के धरमेली गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद में सनकी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद पति ने भी घर से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बांस के बिट्टा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

भागलपुर में युवक ने खुद की पेट में मारी गोली ,मायागंज रेफर

बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद का एक युवक गोली लगने घायल हो गया. घायल युवक की पहचान औलियाबाद के अमित चौधरी के पुत्र सूरज कुमार (22) के रूप में हुई. गोली युवक के पेट में लगी लगी है. घायल युवक के दोस्तों ने उसे बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया गोली युवक के पेट में फंस गयी है. युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार युवक घर में बाइक ठीक करवाने पैसा मांग रहा था. परिजनों द्वारा पैसा नहीं देने पर अपने से ही गोली मार ली है. झंडापुर ओपी प्रभारी ने बताया युवक को गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली है. मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

बांका में शीशा काटकर कांवरिया वाहन में चोरी

बांका: श्रावणी मेला में शीशा काटकर कांवरिया वाहन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. कटोरिया थाना अंतर्गत कांवरिया पथ में कोल्हुआ मोड़ के समीप स्थित शिवम कांवरिया होटल के समीप खड़ी बक्सर जिला के कांवरियों की बोलेरो गाड़ी के साइड का शीशा काट कर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. चोरी किये गये सामानों में 38 हजार रुपये नकदी, 80 हजार रुपये का निकॉन कंपनी का डिजीटल कैमरा व तीन मोबाइल ( कीमत 42 हजार रुपये करीब) शामिल हैं.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

सांसद सीग्रीवाल का विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार

पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 13 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के दौरान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की पिटाई को लेकर सांसद द्वारा लोकसभाध्यक्ष को दिया गया विशेषाधिकार हनन एवं प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले को स्वीकार कर लिया गया है. सीग्रीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभाध्यक्ष और विशेषाधिकार समिति ने पत्र को स्वीकार करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

भजन-कीर्तन करने वाले गायक को लड़की के साथ पकड़ा, जमकर पीटा

बेगूसराय: तेघड़ा थाना क्षेत्र की पकठौल पंचायत में भजन-कीर्तन करने वाले लगभग 60 वर्ष के अधेड़ को पड़ोस की भजन गानेवाली लगभग 16 वर्ष की किशोरी से प्यार हो गया. गांवों में घूमकर भजन-कीर्तन करने वाले मनचला अधेड़ को गांव वालों ने रात के अंधेरे में नाबालिग माशूका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान नाबालिग के साथ रंगरेलियां मनाते हुए गांव के ही कुछ लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

2:49 PM. 22 Jul 23 2:49 PM. 22 Jul

सहरसा में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी ठोकर, चार यात्री जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर – सोनवर्षा राज एनएच 107 के रंगीनिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम यात्री से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार ठोकर मार दी. जिससे ऑटो में सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मियों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

6:55 AM. 22 Jul 23 6:55 AM. 22 Jul

मुजफ्फरपुर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या

मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत पांच लोगों को अपराधियों ने शुक्रवार की रात 9: 37 बजे गोलियों से भून दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा लकड़ीढ़ाही रोड में मारवाड़ी हाइ स्कूल के समीप की है. घटना के समय आशुतोष शाही अपने तीन निजी गार्डों के साथ अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर के आवास पर थे. दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की. आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, उनके निजी गार्ड की भी इस घटना में मौत हो गयी. शाही पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भी थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >