Bihar Breaking News Live: बेतिया में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

बेतिया में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में भर्ती

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया. वहीं हाइवा टक्कर मारकर फरार हो गया. युवक की स्थिति गंभीर देख परिजन ईलाज के लिए मोतिहारी ले गए हैं. जहां ज़ख्मी युवक का इलाज जारी है. ज़ख्मी युवक की पहचान उत्तर तेल्हुआ के पारस यादव का बाइस वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुयी है. जानकारी के अनुसार युवक शिवराजपुर की तरफ से अपने घर से उतर तेल्हुआ जा रहा था. तभी पेट्रोल पंप के पास रोड क्रॉस करने के दौरान तेज़ रफ़्तार से आ रही हाइवा की चपेट में आ गया. इसमें युवक का एक पैर गंभीर रूप से कुचल गया.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

पटना में रिवाल्वर दिखा महिला से लूटा चैन, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना में रिवाल्वर दिखा महिला से लूटा चैन लूट का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है. कदमकुंआ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

भोजपुर में खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर गिरी बिजली, एक की मौत

बिहार के भोजपुर में खेत से लौट रहे मां-बेटे पर ठनका गिरा गया. घटना में बेटे की मौत हो गई. वहीं पिता झुलस कर जख्मी हो गए. 15 फरवरी को मृतक की शादी हुई थी. घटना जगदीशपुर के कोढ़वा गांव की है. बुरी तरह से घायल मां का इलाज चल रहा है. पिता आंशिक जख्मी हैं.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

मोतिहारी में डकैतों का तांडव, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष के घर 20 लाख की लूट

मोतिहारी में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह के घर डकैती की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नगदी समेत 20 लाख के संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर परिजनों के साथ की मारपीट भी की है.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

नालंदा में जोरदार धमाका, युवक का हाथ क्षतिग्रस्त, पुलिस की टीम पहुंची

नालंदा में पहाड़पुर टोला में जोरदार धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना स्थल पर डब्बा, छागा और कैंची बरामद किया गया है. आशंका है कि बम बनाने के दौरान ये हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- JDU डूबती नाव, कई नेता छोड़ेंगे साथ

उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि JDU डूबती नाव है, कई नेता पार्टी का साथ छोड़ेंगे. भगदड़ मचेगी तो जदयू में कोई नहीं बचेगा.

5:00 PM. 22 Apr 23 5:00 PM. 22 Apr

लालू यादव के करीबी नगीना यादव की संदिग्ध मौत

लालू यादव और उनके परिवार के करीबी माने जाने वाले नगीना यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है. वो बेगूसराय में सड़क किनारे पड़े मिले. इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां उनकी मौत हो गयी है.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारी शरीफ पहुंचे

शनिवार को ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद देने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारी शरीफ स्थित बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया एवं प्रसिद्ध खानकाह ए मुजिबिया पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी . ईद की नमाज के बाद ग्यारह बजकर 6 मिनट पर सीएम का काफिला खानकाह ए मुजिबिया पहुंचा . करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खानकाह मुजीबिया में रहे इसके बाद खानकाह मुजीबया से मुख्यमंत्री का काफिला 11 बजकर 26 मिनट पर इमारत शरिया पहुंचा.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पहुंचे पटना

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी आज पटना पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार से वो मुलाकात करेंगे. जदयू और भाजपा के बीच बढ़ी तल्खी के दौरान इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वो दोनों पुराने मित्र हैं.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

नवादा में भीषण सड़क हादसा

नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां एक कार पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. रजरप्पा से पूजा करके बिहारशरीफ लौटने के क्रम में ये हादसा हुआ है. पटना रांची रोड पर रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव मोड के पास ये हादसा हुआ है.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

महिला पुलिसकर्मी के भाई का सिर फोड़ा

भागलपुर स्टेशन के पश्चिमी गेट पर मारपीट के दौरान महिला पुलिसकर्मी के भाई का सिर फूट गया. इधर, मौके पर पहुंची तातारपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाना चली गयी, जहां से महिला पुलिस के भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

सीएम नीतीश कुमार ने ईद की शुभकामनाएं दी

शुक्रवार को चांद का दीदार होने के बाद आज ईद 2023 मनायी जा रही है. बिहार ईद की जश्न में डूबा है. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने ईद की शुभकामनाएं ट्वीट के जरिए दी है.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

बिहार में भाजपा का सूफ़ी संवाद आयोजन

भाजपा बिहार में सूफ़ी संवाद का आयोजन करने जा रही है. अररिया से इस कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा. सीमांचल के अन्य जगहों में ये कार्यक्रम होगा. वहीं अब इसे लेकर सियासत गरमाने लगी है. बीजेपी के स्टैंड को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ा एंबुलेंस

पटना . एक मरीज को पीएमसीएच से दूसरे अस्पताल ले जा रहा एंबुलेंस एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अशोक राजपथ के कैथोलिक चर्च के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया. यह घटना शुक्रवार की रात आठ बजे हुई. गनीमत यह रही कि एंबुलेंस नहीं पलटी. अगर पलट जाती तो उसमें सवार मरीज व परिजनों को नुकसान पहुंच सकता था. घटना के बाद पुलिस नहीं पहुंची, लेकिन स्थानीय नागरिक मदद के लिए आगे आये और 15-20 लोगों ने एंबुलेंस को डिवाइडर से उठा कर सड़क पर रख दिया

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

बांका में लू लगने के बाद तीन मरीज अस्पताल में भर्ती

बांका. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में भले ही शुक्रवार को आसमान में बादल, तापमान में कमी व हवा में ठंडक रही. जिससे पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी व गर्म हवा के थपेड़े झेल रहे आमजनों को काफी राहत मिली. लेकिन शुक्रवार को भी रेफरल अस्पताल में लू, बुखार व दस्त से पीड़ित तीन मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया. जिसमें आमझर गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री खुशबू कुमारी (15वर्ष) को तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया. उसे भी लू-वार्ड में भर्ती किया गया. वहीं सठियारी गांव निवासी स्व योगेंद्र यादव की पत्नी मनिता देवी को लगातार दस्त की शिकायत पर अस्पताल लाया गया. वहीं तेज बुखार से पीड़ित मो इमान (17वर्ष) पिता अलीम हसन ग्राम ढोंड़ियातरी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया. बीमार हालत में ही पड़ोस के भाई द्वारा ही गाल में एक थप्पड़ मार दिये जाने के कारण मो इमान बेहोश हो गया था. अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती तीनों मरीजों का चिकित्सक डा मनन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

बिहार में 7 जिलों के डीईओ को नोटिस

शिक्षा विभाग ने नियोजन इकाइयों से रिक्तियों की जानकारी न भेजने पर सात जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले में सात जिलों मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, दरभंगा,सीवान, मधेपुरा और बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. नवागत निदेशक ने आधिकारिक आदेश में स्पष्टीकण 24 घंटे के अंदर देने को कहा है.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

आरा में डकैती की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश धराये

आरा. इससे पहले की किसी घटना को अंजाम शातिर अपराधी दे पाते, उनकी योजना की भनक एसपी प्रमोद कुमार यादव को लग गयी, इसके बाद एसडीपीओ सदर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार को टीम में रखा गया. तत्काल ही पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के ही रघुटोला में छापेमारी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश भाग निकले. जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये एक आरोपित का नाम सूरज कुमार है, जो कोईलवर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव का रहनेवाला है. वहीं दूसरा भी वीरमपुर निवासी अखिलेश कुमार है

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत

गया- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई.फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है.मृत महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जब ग्रामीण रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने निकले तो देखा कि ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. 

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

निजी स्कूल की शिक्षिका पर किया अश्लील कमेंट, टेंपो चालक पकड़ाया

पटना: पत्रकार नगर थाने के 90 फुट रोड इलाके में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर एक टेंपो चालक ने अश्लील कमेंट किया. शिक्षिका ने पहले तो इग्नोर किया लेकिन वह अपना ऑटो लेकर पीछे-पीछे चलने लगा. इस पर शिक्षिका ने हो-हल्ला मचा दिया और उसी समय रामकृष्णा नगर थाने की गश्ती पार्टी पहुंच गयी. इसके बाद आम लोगों के सहयोग से टेंपो चालक रितिक कुमार को पकड़ लिया गया और उसे पत्रकार नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. रितिक दुसाधी पकड़ी कंकड़बाग का रहने वाला है. शिक्षिका के बयान के आधार पर रितिक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

12:39 PM. 22 Apr 23 12:39 PM. 22 Apr

हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, मोकामा के युवक समेत दो की मौत

Patna: किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-अतौलह मुख्य पथ पर अंगारी चकिया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो पर सवार होकर इमामगंज से किंजर की ओर जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी, जिसके फलस्वरूप टेंपो पर बैठे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

6:32 AM. 22 Apr 23 6:32 AM. 22 Apr

पटना में कारोबारी ने की आत्महत्या

पटना सिटी के किला रोड स्थित जालान किला हाउस में शुक्रवार की शाम फेमस कारोबारी निखिल जालान ने आत्महत्या कर ली. पंखे से झूलकर निखिल जालान ने अपनी जान दे दी. खुदकुशी की कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. बेटी से फोन पर बात करने के बाद उन्होंने अपनी जान दी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >