Bihar Breaking News Live: मोतीहारी में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

आग लगने से कार जलकर हुई खाक

सोनपुर के बाइपास स्थित शिव बच्चन सिंह चौक के समीप हाजीपुर के तरफ जा रही एक कार में मंगलवार की शाम अचानक आग लग जाने से चीख पुकार मच गयी. इस घटना के बाद कार सवार आनन फानन में दरवाजा खोलकर कार से बाहर कूद गये. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि वे लोग कार से हाजीपुर की ओर जा रहे थे. इसी बीच शिव बच्चन सिंह चौक के समीप अचानक कार से धुआं उठने लगा. वे लोग शोर मचाते हुए कार से बाहर निकल गए. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने कार में लगी आग को बुझाया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

मोतीहारी में संदिग्ध स्थिति में हरदिया गांव के एक युवक की मौत

पूर्वी चंपारण जिले की रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने हरदिया गांव से एक युवक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जिसकी मौत संदिग्ध संदिगध स्थिति में हो गई थी. मृतक उसी गांव का गणपत सहनी का 35 वर्षीय पुत्र लखींद्र सहनी है. मृतक के पिता ने बताया की गांव के ही राज मिस्त्री का ठिकेदार उसके पुत्र को बुलाकर अपने साथ बारात ले जाने की बात कह ले गया था. कैसे उसके पुत्र को मौत हुई अनलोगो को भी मालूम नही है. मृतक चार भाई था. सभी भाई अलग अलग है. मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है. राज मिस्त्री का काम कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था. रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

बेगूसराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित पांडव पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या 8 निवासी केदार राय का 55 वर्षीय पुत्र अनिल राय के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि अनिल राय अपने घर से एनएच 28 के रास्ते किसी काम से रानी चौक पर जा रहा था. पांडव पेट्रोल पम्प के सामने तेघड़ा की तरफ से बछवाड़ा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे जा रहे अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया. तेज ठोकर रहने के कारण उक्त व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी घटना स्थल पर ही हो गयी.

9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

कर्नाटक के अनाज गोदाम में दबने से बिहार के सात मजदूरों की मौत

कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक बड़ी मशीन क्षतिग्रस्त होने से 100 टन मक्के के ढेर के नीचे दबने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक सोनावणे ऋषिकेश भगवान ने कहा कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, वे दबे हुए लोगों में से नहीं हैं. दबे हुए लोगों में से एक को बचा लिया गया, जबकि सात की मौत हो गई. वे सभी श्रमिक थे. घटना सोमवार शाम की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के दौरान सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गए जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया.

9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

आईपीएस आदित्य कुमार ने किया सरेंडर

गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. आईपीएस अधिकारी को दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था. जानकारी के मुताबिक, आदित्य कुमार ने एसीजेएम-1 की कोर्ट में सरेंडर किया है.

9:19 PM. 5 Dec 23 9:19 PM. 5 Dec

बेगूसराय में आग लगने से चार घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र की पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 11 में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फटने से चार घरों में भीषण अगलगी लग गयी, जिसमें तीन बकरियों सहित एक मोटरसाइकिल एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोग काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाने के दौरान टाटी फूस एवं एस्बेस्टस से निर्मित घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया.जोरदार आवाज के साथ एस्बेस्टस छत को तोड़ते हुए भयानक आग लग गयी.इस हादसे से चारों तरफ अफरा तफरी मच गया.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

कैमूर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

कैमूर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. महिला के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

कांग्रेस विधायक की मांग, नीतीश कुमार के नेतृत्व में I.N.D.I.A गठबंधन लड़े चुनाव

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने मांग की है. इनकी मांग है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में I.N.D.I.A गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव लड़े. राहुल गांधी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन्होंने चुनाव लड़े जाने की मांग सामने रखी है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

शेखपुरा में मां- बेटी को वाहन ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

शेखपुरा के मुख्य सड़क मार्ग के नीमी गांव के पास मां- बेटी को वाहन ने रौंद दिया है. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर मृतका के परिजनों ने ससुराल वाले पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 23 एजेंडों पर मुहर लगी

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है. इसमें कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट ने अलग- अलग विभागों से जुड़े 23 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

पटना से लालू यादव बक्सर रवाना, निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राजधानी पटना से बक्सर के लिए रवाना हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए है. पटना आवास से लालू यादव रवाना हो चुके है और बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

गया में नक्सलियों ने JCB में लगाई आग, घटनास्थल पर पहुंचे SDPO

गया में नक्सलियों ने JCB को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटनास्थल पर SDPO पहुंचे है. मामले की जांच की जा रही है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

छपरा में युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर चंवर में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

छह दिसंबर को I.N.D.I.A गठबंधन की होगी बैठक

छह दिसंबर को I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक होगी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बैठक बुलाई है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम नीतीश कुमार इस बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

रोहतास में मंत्री जमा खान की गाड़ी हादसे का हुई शिकार

रोहतास में मंत्री जमा खान की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें एक सिपाही की मौत की भी सूचना है. वहीं, चार लोग घायल है. इनका इलाज अस्पातल में जारी है.

4:03 PM. 5 Dec 23 4:03 PM. 5 Dec

लखीसराय में महिला की गला रेतकर हत्या, दो बेटी की हालत नाजुक

लखीसराय में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. जबकि, दो बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों बच्ची को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. एक बच्ची की पहचान श्वेता कुमारी, पिता सुदामा साहू उर्फ अर्जुन व दूसरी बच्ची खापड़ी कुमारी के रूप में हुई है.

8:23 AM. 5 Dec 23 8:23 AM. 5 Dec

नीतीश कैबिनेट की होगी अहम बैठक, कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना

नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक होगी. इसमें कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है. मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री इस बैठक का हिस्सा बनेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >