मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: नवादा के कपड़ा गोदाम में शाॅट-सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक
नवादा के राजौली में शनिवार को एक कपड़े की गोदाम में शॉट-सर्किट की वजह से आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का कपड़े जलकर खाक हो गये. आगलगी की सूचना के बाद आग पर काबू पाने पहुंची अग्निशमन की छोटी वाहन में पानी नहीं रहने पर बाजार के व्यवासियों में आक्रोश बढ़ गया. लगभग एक घंटे बाद अग्निशमन की बड़ी वाहन आयी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी.
gइमामगंज थाने की पुलिस ने रानीगंज स्थित गायत्री मंदिर के नजदीक से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. हालांकि पुलिस के इस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो गये. पुलिस ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि रानीगंज स्थित मोरहर नदी से तीन ट्रैक्टर बालू लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रानीगंज गायत्री मंदिर के नजदीक तीन ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नई सीढ़ी घाट के समीप नगर परिषद सुल्तानगंज के पूर्व सभापति दयावती देवी के पति रंजीत यादव उर्फ बुच्छा यादव को तीन बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. परिजन इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं.
बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 बगराहाडीह वीणा सिंह प्लांट के पास अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में मालवाहक ऑटो चालक की मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पुलिस हेल्प लाइन को दी गई. तत्क्षण 112 पुलिस हेल्प लाइन टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं बुरी तरह क्षतिग्रस्त मालवाहक ऑटो में फंसे चालक एवं उपचालक को बाहर निकाला, जिसमें चालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी एवं गंभीर रूप से घायल उपचालक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए. घायलों में अंजनवा गांव निवासी वकील यादव, जिमेंदार यादव, रमती देवी और सपना कुमारी शामिल है . सभी घायलों का इलाज सीएचसी मदनपुर में हुआ. इस मामले में अंजनवा निवासी जिमेंदार यादव ने मारपीट व गाली गलौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
कैमूर में छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत ने घाटों की साफ- सफाई शुरू की है. आगामी छठ पूजा को लेकर शनिवार को नगर पंचायत की ओर से शहर के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई करायी गयी. इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम मौजूद रहे. मालूम हो कि छठ पूजा को लेकर मोहनिया एसडीएम द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें सभी छठ घाटों पर बेहतर तरीके से साफ-सफाई का निर्देश नगर पंचायत को दिया गया था.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…