मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: छपरा में पलटी नाव, 18 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पटना के खगौल थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी में बंद रेल क्वार्टर में खिड़की के सहारे घर में घुस कर कमरे रखी आलमारी से लाखों के जेवरात चोर चोरी कर ले गये. इस संबंध में गृहणी गुड़िया देवी ने चोरी का मामला दर्ज कराया है. गुड़िया देवी ने बताया कि न्यू रेल काॅलोनी के क्वार्टर संख्या 232 जीएच निवासी गुड़िया देवी परिवार के साथ पिता के निधन पर 21 अक्तूबर को अपने गांव पर गयी थी. 30 अक्तूबर को वापस लौट गेट का ताला खोल कर अंदर गयी तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था खिड़की खुली थी. अलमारी में रखा जेवरात में सोना के टीका, मंगलसुत्र, अंगूठी समेत लाखों के जेवरात गायब थे
छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से आरपीएफ ने तलाशी के क्रम में एक बोरे से अंग्रेजी शराब की 384 पीस ट्रेटा पैक को बरामद किया. इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र का सत्येंद्र प्रसाद बताया जाता है. इस संदर्भ में आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या-तीन पर 15160 ट्रेन के एस-4 बोगी से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से एक बोरे में रखे हुए ट्रेट्रा पैक भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 46 हजार 80 रुपये बतायी जाती है. वहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
सारण जिला के मांझी के मटियार के पास एक नाव पलट गई. इस नाव में सवार 18 लोग लापता हो गए हैं. नाव पलटने की सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लापता लोगों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही माझी थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंचे . सारण के डीएम अमन समीर एसपी डॉ गौरव मंगला घटना पर नजर रखें हैं.
लखीसराय. 24 घंटे से लापता छात्र देव कुमार का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को छठी क्लास का छात्र देव घर से स्कूल के लिए निकला था जिसके बाद वो घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नगर थाना को इस बात की सूचना दी. वहीं बुधवार को लापता बच्चे के परिजनों को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर किऊल नदी में एक शव पड़ा है. इसी सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो पाया कि वो शव लापता देव का है. मृतक छात्र के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. परिजन हत्या का आरोप लगाकर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे एएसपी रौशन कुमार ने मृतक के परिजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं. एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि छात्र देव कल सुबह से लापता था. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा.
कैमूर के कुदरा थाना स्थित बाजार की अलग-अलग जगहों से बुधवार को नशे की हालत में शोरगुल कर रहे आधा दर्जन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के भगवान साह का पुत्र बीरबल कुमार, जगदीश पासवान का पुत्र लवकुश कुमार व सुरेंद्र साह का पुत्र राजाराम कुमार व नावाडीह गांव के मंगल बिंद का पुत्र देवराज बिंद व सकरी गांव के भुजाली पासवान का पुत्र राहुल कुमार व सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का कझार गांव के लल्लन चौधरी का पुत्र मनोज चौधरी शामिल हैं. सभी पियक्कड़ों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
अशोक कुमार, जहानाबाद. शहर में पिछले दिनों दो नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. अवैध रूप से चल रहे हैं नर्सिंग होम पर कार्रवाई को लेकर डीएम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है. बुधवार को शहर के होरिल गंज मोहल्ले में चल रहे. नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने धावा बोला. टीम की तरफ से जब संचालक से कागजातों की मांग की गई तो किसी तरह का कोई कागज नर्सिंग होम संचालक के द्वारा नहीं दिखाया जा सका. नर्सिंग होम में व्यवस्था के नाम पर कुव्यवस्था साफ नजर आ रही थी. कार्यों की मांग और कार्रवाई शुरू होते ही नर्सिंग होम से धीरे-धीरे सारे स्टाफ गायब हो गए. छापेमारी के लिए गई टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है. नेतृत्व कर रहे सीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में मौजूद डॉक्टर ने जब कागजों की मांग की तो संचालक में किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखाया, जिसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है,
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…