गोपालगंज में अपहरण की गयी छात्रा का तालाब में मिला शव, बिहार में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम, जानें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

बिहार का मौसम 

बिहार में फरवरी के महीने में मौसम ने पिछले सात सालों का रिकार्ड तोड़ा है.अगले 48 घंटे में सूबे का तापमान अभी और कम होने के आसार हैं. हल्की बारिश की भी संभावना है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

लग्जरी कार में सवार पांच स्पिरिट माफिया गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुजफ्फरपुर: सरैया थाना क्षेत्र के एनएच-722 स्थित मनिकपुर चौक से लग्जरी कार में सवार पांच स्पिरिट माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है. जब्त कार की तलाशी लेने पर 40 लीटर स्पिरिट, पांच किलो गांजा, पांच मोबाइल, एक कार्टन विदेशी शराब और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

गोपालगंज में अगवा की गयी छात्रा का मिला शव

पिछले दिनों गोपालगंज में जिस छात्रा को कोचिंग जाने के क्रम में अगवा किया गया था. आज शनिवार को उसका शव एक तालाब से बरामद किया गया है. छात्रा के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ है. वहीं चेहरे को तेजाब से जलाने की आशंका जतायी जा रही है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

पत्नी का अपहरण होने पर पति ने आत्मदाह का किया प्रयास

मुजफ्फरपुर में पत्नी का अपहरण होने और उसकी बरामदगी नहीं होने से क्षुब्ध पति ने गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास किया.धरमुहा गांव के विपिन सहनी ने कलेक्ट्रेट गेट पर केरोसिन छिड़क अपने शरीर मे आग लगाने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बचा लिया.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

दहेज में दिल्ली में फ्लैट नहीं मिला, तो पत्नी को किया बेघर

गोपालगंज. दहेज लोभी पति ने दहेज में दिल्ली में फ्लैट नहीं मिला, तो पत्नी को तीन बेटियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मांझा थाना क्षेत्र की निवासी साजिया की शादी 10 वर्ष पूर्व सीवान जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पियाऊ गांव के मुजीब उर रहमान के साथ हुई थी.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

भागलपुर में जमीन देखने गए युवक की हत्या

भागलपुर के बायपास क्षेत्र में जमीन देखने गये एक युवक की हत्या कर दी गयी जबकि एक अन्य युवक को जख्मी कर दिया गया.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

बिहार में आपदा प्रबंधन की बैठक आज टली

बिहार में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक आज टाल दी गयी है. यह बैठक अब कल होगी जिसमें प्रदेश में कोविड गाइडलाइन्स को लेकर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि सूबे में 6 फरवरी तक के लिए पाबंदी पहले से लागू है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

शराब मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई

वैशाली और छपरा में पुलिस ने शराब मामले में ताबतोड़ कार्रवाई की है. वैशाली में ड्रोन की मदद से शराब के ठिकानों पर दबिश डाला गया.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

पटना में दो ट्रकों की भीषण टक्कर

बिहटा-पटना-आरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी. बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के काली घाट के पास देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के क्रम में दो ट्रकों की टक्कर हुई जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी. वहीं एक ट्रक का कंडक्टर गंभीर रुप से जख्मी है. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

मुजफ्फरपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बिद्धिपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प की सूचना है. इस घटना में दो लोगों के गंभीर रुप से जख्मी होने की सूचना है. दोनों का इलाज SKMCH में चल रहा है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

यूपी चुनाव को लेकर गोपालगंज में अलर्ट

गोपालगंज में यूपी चुनाव को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की चेकिंग की जा रही है. जिले को अलर्ट पर रखा गया है.

8:47 PM. 5 Feb 22 8:47 PM. 5 Feb

खगड़िया में आपसी विवाद में घर में चली गोली

खगड़िया में आपसी विवाद में एक घर में गोलीबारी की घटना घटी. छोटे भाइ ने अपने बड़े भाई की पिटाई की दी और भाभी को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

बेलागंज के राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

गया. समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में डीएम डॉ त्यागराजन ने 200 लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निबटारे को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट सौंपने का कड़ा निर्देश दिया. इस दौरान बेलागंज अंचल की सिलौंजा पंचायत इलाके के रहनेवाले जगदीश यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी मालती कुमारी द्वारा दाखिल खारिज प्रतिवेदन में मृत घोषित कर दिया. इसे लेकर कई बार अंचल कार्यालय में जाने के पश्चात भी दाखिल खारिज में सुधार नहीं किया गया.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

आज भी बारिश की आशंका, बढ़ी सर्दी

बिहार में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गयी. शनिवार की सुबह भी छिटपुट बारिश हुई. बारिश के बाद सर्दी इतनी बढ़ गयी कि कनकनी काफी महसूस की गयी. आसमान में बदली छायी रही, दिन में भी धूप खिली पर उसमें गर्माहट नहीं थी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को सरस्वती पूजा के दिन भी आसमान में बदली छाये रहने के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद कुहासे की वजह कनकनी और बढ़ेगी.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

कब्रिस्तान और तालाब किनारे पानी में मिला शराब का जखीरा

दरभंगा में शराब माफिया पुलिस की नजरों से बचने के लिए तरह तरह के जुगाड़ लगा शराब के अवैध कारोबार कर मोटी कमाई में लगे है. ताजा मामला दरभंगा के गंगासागर तालाब के निकट का है, जहां शराब कारोबारी नेपाली देशी शराब की एक बड़ी खेप को कब्रिस्तान में छुपा कर धीरे धीरे खपाने की तैयारी थी. पुलिस ने कब्रिस्तान और गंगासागर तालाब के अंदर से कई बोरे शराब बरामद किया है.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

बिजली कंपनी के 20 जेई का एक हफ्ते का वेतन रुका

पटना. लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में विफल रहने वाले नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 20 जूनियर इंजीनियरों के एक हफ्ते का वेतन स्थगित कर दिया गया है. कंपनी के एमडी मुकुल कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि चूंकि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, इसलिए राजस्व संग्रहण में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. मालूम हो कि कंपनी ने जनवरी में 459 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया, जबकि फरवरी में 763 करोड़ रुपये राजस्व संग्रहण का लक्ष्य है.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

विधानसभा में हुई मां सरस्वती की आराधना

आज बसंत पंचमी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी पटना स्थित बिहार विधानसभा में भी मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया. वहीं उन्होंने कहा कि आज हम सभी मां की अराधना करते हैं और बुद्धि विद्या मांगते हैं. मां के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ते रहते हैं.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

झाड़ी में फेंका मिला दो दिन का नवजात

मसौढ़ी. सोनकुकरा मोहल्ला स्थित एक खेत में शुक्रवार की दोपहर झाड़ी में फेंका हुआ दो दिन का एक नवजात बच्चा मिला . बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे उठाकर मुहल्ले में लाया. नवजात को देखने वालों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी.इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ महिला उसे अपनाने का प्रस्ताव दिया. पुलिस के आदेश पर मुहल्ले वाले नवजात को लेकर थाना पहुंच गये.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

छात्राओं से फीस लेने के विरोध में हंगामा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्राओं से फीस लेने पर जम कर हंगामा व प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स ने बीएन कॉलेज से पैदल मार्च करते हुए कारगिल चौक तक आक्रोश मार्च निकाला. अभाविप के प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य समृद्धि सिंह राठौर ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की गयी थी, लेकिन यह घोषणा महज एक झूठी घोषणा ही बनकर रह गयी.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

एनएमसी तय करेगा निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस

पटना. नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) अब देश के निजी मेडिकल कॉलेजों का फीस तय करेगा. इसके साथ ही फीस पर नजर भी रखेगा. एनएमसी ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी किया है. इस कमेटी में फीस निर्धारण को लेकर बिहार से एक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सीए आशीष रोहतगी को रखा गया था. अब उनकी अनुशंसा को एनएमसी ने स्वीकार करते हुए फीस निर्धारण का नया गाइडलाइन जारी किया है. इसके तहत अब देश के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटों पर फीस का निर्धारण व वसूली के लिए निर्धारण एनएमसी के गाइडलाइन के तहत होगा.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

रिटायर्ड दारोगा का बेटा कर रहा था शराब पीकर हंगामा

पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी स्थित रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा है. वहीं दो अन्य आरोपितों में एक 2009 बैच के इंस्पेक्टर का भाई और दूसरा जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष का भाई भी है. पुलिस तीनों के परिवार के बारे में पता कर रही है. गिरफ्तार आरोपितों में रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा सुनील कुमार सिंह, परसाबाजार का अमित कुमार कोषाध्यक्ष का भाई और बेगुसराय का अभिषेक कुमार इंस्पेक्टर का भाई शामिल है.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

पुलिस पर हमले रोकने के लिए क्यूआरटी बनेगा

पुलिस पर लगातार हो रहे हमले को रोकने के लिए क्यूआरटी के गठन की तैयारी शुरू हो गयी है. एसएसपी खुद तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों की तलाश में जुट गये हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्यूआरटी में 94 बैच के 11 तेजतर्रार थानाध्यक्षों को शामिल किया जा सकता है. इस टीम में वैसे पुलिस ऑफिसर्स को प्राथमिकता दी जा रही है, जो तकनीकी रूप से काफी मजबूत हैं और उनका सोर्स ऑफ इन्फॉर्मेशन भी तगड़ा है.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

पटना में 2500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती, फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस सतर्क है. सुरक्षा को लेकर पटना जिले में थाना पुलिस के अलावे 2500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस टीम हर चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों पर तैनात कर दी गयी है. खास कर उन इलाकों में विशेष रूप से तैनाती की गयी हैं, जहां छात्रावास, स्कूल व कॉलेज हैं. . इसके अलावे क्यूआरटी, वज्र वाहन व अग्निशमन दल को कई प्वाइंट पर तैनात किया गया है. यह पूरी व्यवस्था सरस्वती पूजा से लेकर विसर्जन तक बनी रहेगी.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

छपरा-पटना फोरलेन पर भारी वाहन बंद

सारण. एनजीटी के निर्देश पर डीएम राजेश मीणा ने पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में सुगमता के कारण पटना-सीवान एनएच 85 से वाहन जायेंगे. पटना से दरियापुर-परसा, शीतलपुर होकर सीवान जायेंगे.

3:01 PM. 5 Feb 22 3:01 PM. 5 Feb

गया में मारपीट के मामले में सात पर केस दर्ज

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव के रहने वाले नवल किशोर यादव के बेटे अमित कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर बुधवार को मगध मेडिकल अस्पताल से आये फर्द बयान के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

8:21 AM. 5 Feb 22 8:21 AM. 5 Feb

वोटर आइडी कार्ड अब घर पर पहुंचायेंगे पोस्टमैन

पटना. इस माह के अंत से नये मतदाताओं को अब वोटर आइडी लेने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या सरकारी कार्यालयों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि अब मतदाताओं के घर वोटर आइडी कार्ड पहुंच जायेगा. इसको लेकर डाक विभाग (बिहार सर्किल) और मुख्य निर्वाचन आयोग के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं. समझौता पत्र पर अगले सप्ताह हस्ताक्षर हो जायेंगे. सूत्रों के अनुसार इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा. इसका खर्च मुख्य निर्वाचन आयोग उठायेगा. अधिकारियों की मानें, तो यह सेवा शुरू करने वाला बिहार पहला राज्य होगा. पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत पटना जिले से होगी. इसके बाद अन्य जिलों में यह सेवा शुरू की जायेगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >