Bihar Breaking News LIVE: JDU की बैठक का आज आखिरी दिन, कल सीएम नीतीश कुमार जायेंगे दिल्ली

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:25 PM. 4 Sept 22 9:25 PM. 4 Sept

मुंगेर में RJD नगर अध्यक्ष के चुनाव में जमकर चले लाठी-डंडे

मुंगेर के जमालपुर में RJD नगर अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. दरअसल, एक प्रत्याशी के विजयी घोषित किये जाने के बाद दूसरे प्रत्याशी गुट के लोगों लाठी-डंडे लेकर टूटे पड़े.

9:25 PM. 4 Sept 22 9:25 PM. 4 Sept

पटना में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 4 लापता

पटना से सटे दानापुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूब गई. इस हादसे में स्थानीय लोगों ने 10 से ज्यादा लोगों को बचा लिया. जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है.

6:28 PM. 4 Sept 22 6:28 PM. 4 Sept

नालंदा में शराब के नशे में धुत 63 गिरफ्तार

नालंदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब के नशे में धुत 63 लोगों को पकड़ा है. जबकि 27 लोगों को पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उप्ताद विभाग ने यह कार्रवाई है.

6:28 PM. 4 Sept 22 6:28 PM. 4 Sept

खगड़िया में बेटे ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या

खगड़िया में कलियुगी बेटे ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी बेटा मौका से फरार हो गया. घटना टाउन थाना क्षेत्र के मथुरापुर की है.

4:37 PM. 4 Sept 22 4:37 PM. 4 Sept

मधुबनी में बेकाबू वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत

मधुबनी में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना झंझारपुर के अररिया संग्राम ओपी क्षेत्र के NH-57 पर हुई है.

3:36 PM. 4 Sept 22 3:36 PM. 4 Sept

बेगूसराय से युवक का सिरकटा शव बरामद

बेगूसराय से युवक का सिरकटा शव बरामद किया गया है. 14 अगस्त से युवक लापता था. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

3:36 PM. 4 Sept 22 3:36 PM. 4 Sept

नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटवन को लेकर शुरू हुआ विवाद जान लेने के बाद खत्म हुआ. विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. मारपीट के दौरान बचाने आये चार परिजनों को भी पीटा है.

3:36 PM. 4 Sept 22 3:36 PM. 4 Sept

पटना में लगे पोस्टर पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान

पटना में लगे पोस्टर पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि हमने जो काम किया है, उसको दिखा रहे हैं. पोस्टर में जुमलेबाजी नहीं है. यह पोस्टर नीतीश कुमार को केंद्र में जाने का इशारा कर रहा है. JDU की बैठक का आज आखिरी दिन है. सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करेंगे. कल सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जायेंगे.

11:35 AM. 4 Sept 22 11:35 AM. 4 Sept

सहायक के आवेदन की तिथि आठ तक बढ़ी

पटना. एएनएम, एक्सरे टेक्नीशियन, इसीजी टेक्नीशियन और शल्यकक्ष सहायक के लिए आवेदन की तिथि 8 सितंबर बढ़ा दी गयी है. पहले यह एक सितंबर तक थी. इन तीनों पदों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र एक सितंबर से पहले निर्गत होने पर ही मान्य होंगे. कार्यानुभव व आरक्षण प्रमाणपत्र अंतिम तिथि आठ सितंबर तक निर्गत होने पर भी मान्य होंगे.

11:35 AM. 4 Sept 22 11:35 AM. 4 Sept

आज जेडीयू नेशनल काउंसिलिंग की बैठक

पटना में आज जेडीयू नेशनल काउंसिलिंग की अहम बैठक होगी. JDU अब सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी. इस अभियान की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार करेंगे. बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

11:35 AM. 4 Sept 22 11:35 AM. 4 Sept

ममेरे भाई की हत्या में नवीनगर विधायक समेत छह लोग बरी

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में एडीजे तीन सह स्पेशल एमपी- एमएलए कोर्ट अशोक राज ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए नवीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह समेत छह अभियुक्तों को दोषमुक्त करार दे दिया. अभियुक्तों में विधायक के अलावा राहुल शर्मा, सिकंदर कुमार, पंकज मौआर, पिंटू शर्मा और पप्पू मौआर शामिल हैं. इन सभी को न्यायालय द्वारा साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है.

9:31 AM. 4 Sept 22 9:31 AM. 4 Sept

स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक आवेदन

पटना. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक ) को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा योजना 2022- 23 को लेकर पत्र लिखा है. इसमें योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर आवेदन करने तथा पदाधिकारियों द्वारा उनका सत्यापन करने आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये हैं. प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक पोर्टल पर आवेदन लिये जायेंगे. 16 अक्तूबर तक पहले तथा 31 अक्तूबर तक दूसरे चरण का सत्यापन कर लिया जायेगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >