मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

शिवहर में जमीन विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना तरीयानी थाना क्षेत्र के धुसुकपुर गांव की है.
आरा में अवैध हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का बालू माफिया से कनेक्शन है. मामले में अभी तक 25 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.
बिहार के बेगूसराय, कैमूर और बांका जिले में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी. यहां मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है.
पूजा पंडाल में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. सजावट कार्य के दौरान हुआ हादसा.
नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ संजय जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार और जनता की फजीहत हो रही है.
रोहतास में परिवार पर एसिड अटैक से हड़कंप, घर में घुसकर मां, बेटी और बेटा फेंका तेजाब, बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की घटना.
बिहार में नगर निकाय चुनाव से ठीक 5 दिन पहले पटना हाई कोर्ट ने फैसला दे दिया है. कोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों के आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अनुपालन नहीं किया. खासकर राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है.
गोपालगंज में दुर्गा पूजा के दौरान भक्ति गीत बजाए जाने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. डीएम ने मामले की संज्ञान लिया है और पुलिस को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिये है.
पटना एयरपोर्ट से पुलिस ने दो साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दरभंगा के रहने वाले है. दोनों बदमाशों को हरियाणा एसटीएफ लंबे समय से तलाश रही थी.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को सिक्किम प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
नवादा में एक सनकी ने ससुराल में अपनी सास और पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है.
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन आज मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही ह. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहा है. लोग पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की आराधना कर रहे है.
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ