Bihar Breaking News Live : वैशाली में गंडक के बीच फंसी नाव, 200 नांव में हैं सवार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:59 PM. 9 Nov 22 8:59 PM. 9 Nov

वैशाली में गंडक के बीच फंसी नाव, 200 नांव में हैं सवार

वैशाली में गंडक के बीच नाव फंस गयी है. बताया जा रहा है कि इस नाव पर करीब 200 लोग सवार हैं. एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.

8:59 PM. 9 Nov 22 8:59 PM. 9 Nov

शिवहर में बसंतपट्टी चौक पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो घायल और एक की मौत

शिवहर में बसंतपट्टी चौक पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो घायल और एक की मौत हो गयी.

8:59 PM. 9 Nov 22 8:59 PM. 9 Nov

गोपालगंज पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ दो को पकड़ा

गोपालगंज पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चोरी की तीन बाइक के साथ साथ कटर मशीन जब्त. मौके से दो बदमाश फरार हो गए.

6:55 PM. 9 Nov 22 6:55 PM. 9 Nov

पटना हाइकोर्ट ने पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

पटना हाइकोर्ट ने पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर हो गयी है.

6:55 PM. 9 Nov 22 6:55 PM. 9 Nov

सीवान में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

सीवान में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी है. घटना बड़हड़िया थाना के तीन भेड़िया मोड़ के पास हुई है. नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.

6:55 PM. 9 Nov 22 6:55 PM. 9 Nov

लखीसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से चालीस हजार रुपए की लूट

लखीसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से चालीस हजार रुपए की लूट. पिपरिया थाना क्षेत्र के लालदियारा गांव में दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

6:55 PM. 9 Nov 22 6:55 PM. 9 Nov

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय को मिला अर्थदंड

गोपालगंज में पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय आचार संहिता उल्लंघन मामले में को कोर्ट ने एक हजार का अर्थदंड दिया है. रामप्रवेश राय बरौली विधानसभा सीट से विधायक हैं.

4:16 PM. 9 Nov 22 4:16 PM. 9 Nov

मधुबनी में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी ब्लास्ट में एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

मधुबनी में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मची. ब्लास्ट में एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे. हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में हुआ हादसा.

4:16 PM. 9 Nov 22 4:16 PM. 9 Nov

नीतीश कुमार बेगूसराय के दौरा पर पहुंचे, कल्पवास मेले का निरीक्षण करने पहुंचा

सीएम नीतीश कुमार सिमरिया घाट पहुंचे. वित्त मंत्री और जल संसाधन मंत्री साथ कल्पवास मेले का निरीक्षण करने पहुंचे. मुख्यमंत्री का स्वागत मौनी बाबा के पंडाल में पाग और चादर देकर किया गया.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

SC के फैसले का सीएम नीतीश कुमार ने किया स्वागत

SC के फैसले का सीएम नीतीश कुमार ने किया स्वागत, आरक्षण के दायरे को 50% बढ़ाने की मांग की.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

गंडक नदी में नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत

खगड़िया में गंडक नदी में नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत. शव की तलाश जारी.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

शराब धंधेबाज ने उत्पाद विभाग की नाव को फूंका

गोपालगंज. शराब धंधेबाज ने उत्पाद विभाग की नाव को फूंका. उत्पाद विभाग की कार्रवाई से नाराज होकर शराब धंधेबाज ने नाव में लगाई आग. एक धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस. जादोपुर के खाप मकसूदपुर गांव का मामल.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

महिला का संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे शव मिला

गोपालगंज. महिला का संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे शव मिलने का मामला. महिला की हुई पहचान. मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मिनती देवी के रूप में हुई पहचान. मौत के कारणों का अभी नही चल सका है पता. थावे थाना क्षेत्र स्थित टॉल टैक्स के समीप से बरामद हुआ था महिला का शव.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला

बांका. आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला. एक पुलिस जवान घायल, पिस्टल भी छीना अमरपुर थाना के मौलनाचक गांव की घटना.

2:06 PM. 9 Nov 22 2:06 PM. 9 Nov

कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर विवाद

नवादा- कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर विवाद. विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक युवक जख्मी. नगर थाना के नवीन नगर मोहल्ले की घटना.

10:42 AM. 9 Nov 22 10:42 AM. 9 Nov

तेजस्वी के जन्मदिन पर नीतीश कुमार करेंगे नियुक्ति पत्र का वितरण

आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके जन्मदिन के मौके पर नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. यह कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है. नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र बाटेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >