Bihar Breaking News LIVE: पटना सिटी में तेल कारोबारी की हत्या, बेटे और एक कर्मचारी को भी मारी गोली
Copied link
Bihar Breaking News LIVE: पटना के रानी तालाब के थाना प्रभारी के ठिकानों पर EOU छापेमारी कर रही है . तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार के पटना एवं आरा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..
8:58 PM. 30 Mar 228:58 PM. 30 Mar
भवन निर्माण इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी
मोतिहारी के भवन निर्माण इंजीनियर के 3 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 5 लाख कैश और ज्वेलरी जब्त की है. निगरानी मुख्यालय को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना मिली थी. तीनों ठिकानों पर अगले कई घंटों तक निगरानी का सर्च ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है.
8:58 PM. 30 Mar 228:58 PM. 30 Mar
ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
सासाराम के शिवसागर में एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी. मृतक अनीता देवी कैमूर जिला के सोनहन की निवासी थी. हादसे में बाइक चला रहा एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया. घायलों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट. हॉस्टल और बाहर के छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट में कई छात्र जख्मी हो गए, जख्मी छात्रों को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
मुंगेर में किसान हत्या, गांव में तनाव का माहौल
मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के दास टोला जगतपुरा गांव में 60 वर्षीय महेश दास की हत्या कर दी गई. पुरानी दुश्मनी के मामले में पीट-पीटकर हत्या की गयी. गांव में तनाव का माहौल है मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची है.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी का भागलपुर अदालत में आत्मसमर्पण
आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने भागलपुर अदालत में आत्मसमर्पण किया. वह 2009 में भागलपुर संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. इसी दौरान उनपर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का एक मामला दर्ज हुआ था.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
रोहतास में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रोहतास के शिवसागर स्टेशन मोड़ के NH-2 पर बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी. बाइक पर पति-पत्नी सवार थे. टक्कर में पत्नी की मौत हो गयी वहीं पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बीएमपी जवान को रौंदा ,चेक पोस्ट पर हुई मौत
औरंगाबाद के बारुण में मंगलवार की रात को चेकपोस्ट पर तैनात बीएमपी के जवान को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत जवान अजय कुमार नवादा जिले के श्रीदला थाना क्षेत्र के लौंद गांव निवासी है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ट्रैक्टर के चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
निगरानी विभाग का कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापा
मोतिहारी के भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी. मोतिहारी के आवास और कार्यालय पर छापा मारा गया. निगरानी विभाग ने छापा में नगद के साथ कई एटीएम व चेक बुक भी बरामद किया.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
विधानसभा से AIMIM के विधायकों को मार्शल आउट किया गया
विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे AIMIM के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है. विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल खत्म होने के बाद AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
दरभंगा में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह
दरभंगा में जान प्रतिनिधि सम्मान समारोह हो रहा है जहां MLC प्रत्याशी सुनील चौधरी के समर्थन में प्रचार हो रहा है. समारोह में जीवेश मिश्रा सहित NDA के तमाम नेता भी मौजूद है.
7:40 PM. 30 Mar 227:40 PM. 30 Mar
व्यवसायी की गोली मार हत्या
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक धर्मशाला गली के पास खाद्य तेल व्यवसायी प्रमोद बांग्ला की घर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जबकि उसके पुत्र गोलू और कर्मी छोटू को गोली मार जख्मी कर दिया. दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों चौक मोड़ को जाम कर हंगामा कर रहे है. पुलिस मौके पर पहुंच कर कर मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि आपसी रंजिश में यह घटना हुई है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
भागलपुर में एएसआई के बेटे का अपहरण
भागलपुर में एएसआई के 22 साल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी हैं, रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बक्सर में चोरों का बढ़ा आतंक
बक्सर के मॉडल थाना के नई बजार के पास चोरों का बढ़ा आतंक. घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी. चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर घटना को दिया अंजाम.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बेगूसराय में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना के बिन टोली में आपसी विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली. घटना के बाद पीड़ित को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की कार्रवाई
पटना के रानी तालाब के थाना प्रभारी के ठिकानों पर EOU छापेमारी कर रही है . तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार के पटना एवं आरा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. सतीश कुमार की अवैध बालू माफियाओं से संबंध के आरोप में कार्रवाई की जा रही है. मामला आय से अधिक सम्पति का है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
मिड डे मील में मिली छिपकली
छपरा में तेलपा के सरकारी स्कूल के खाने में मिली छिपकली मिलने से नाराज़ लोगों ने हंगामा किया. खाना खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत भी बिगड़ी लेकिन डॉक्टरों ने कहा सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बाबू वीर कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े युवक की मौत
बाबू कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े कुंवर रोहित सिंह की भोजपुर के रेफरल अस्पताल में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गयी. किला परिसर में रह रहे सीआइएटी के जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. जांच के लिए एसआइटी गठित की गई है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बिहार सरकार बनायेगी टेक्सटाइल पॉलिसी
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य में जल्द ही नयी टेक्सटाइल नीति लायी जायेगी. इसका प्रारूप अंतिम चरण में है. इसके बाद इसे कैबिनेट से पास कराया जायेगा. इस नीति की मदद से पटना सिटी समेत कुछ अन्य शहरों में फिर से टेक्सटाइल उद्योगों को स्थापित किया जायेगा.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
प्रात:कालीन होगा पटना सिविल कोर्ट
पटना का सिविल कोर्ट 4 अप्रैल से प्रात:कालीन हो जाएगा. इसके तहत कोर्ट में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्य होगा. 25 जून तक प्रात:कालीन रहेगी सिविल कोर्ट.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बिहार में 7000 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति जल्द
बिहार के सभी 13 यूनिवर्सिटी में जो भी रिक्त पद हैं उन्हें जल्द भरा जायेगा. भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के ध्यानाकर्षण पर शिक्षामंत्री ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया लंबे अरसे से लंबित है, जिसे शीघ्र की शुरू किया जायेगा.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
सहरसा में रास्ता विवाद को लेकर छात्र की गोली मारकर हत्या
रास्ता विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
डीजीपी ने तैनात किया प्रस्तुतिकरण अधिकारी
बिहार के डीजीपी ने सस्पेंड अधिकारियों के मामले की जांच करने के लिए प्रस्तुतिकरण अधिकारी तैनात किया है. बालू माफिया से संबंधो के चलते निलंबित चार अधिकारीयों के मामले में होगी जांच.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बिहार में शहरी निकाय चुनाव पर फंस सकता है पेच
बिहार में नगर निकाय चुनाव पर पेच फंस सकता है. इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश है, जिसके तहत उसने सेवा व शिक्षा में आरक्षण और राजनीतिक आरक्षण के लिए ओबीसी की सूची अलग-अलग तैयार करने को कहा है.
4:47 PM. 30 Mar 224:47 PM. 30 Mar
बिहार के 22 जिले में पेट्रोल 112 रुपये के करीब
बुधवार को राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 110.85 रुपये प्रति लीटर हो गयी. इसी तरह से डीजल की कीमत भी 62 पैसे बढ़कर 95.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है.
मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: पटना के रानी तालाब के थाना प्रभारी के ठिकानों पर EOU छापेमारी कर रही है . तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार के पटना एवं आरा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..