Bihar Breaking News : JDU ने आरसीपी सिंह का टिकट काटा, खुरु महतो होंगे राज्यसभा उम्मीदवार

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
10:01 PM. 29 May 22 10:01 PM. 29 May

जदयू ने किया राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलान

जदयू ने किया राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलान, झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खुरु महतो होंगे उम्मीदवार.

10:01 PM. 29 May 22 10:01 PM. 29 May

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए किया टिकट का ऐलान

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, शंभू शरण पटेल और सतीश चंद्र दूबे को दिया टिकट.

10:01 PM. 29 May 22 10:01 PM. 29 May

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे ललन सिंह

पटना के JDU कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह.

10:01 PM. 29 May 22 10:01 PM. 29 May

पटना में शव मिलने से सनसनी

पटना के एनआईटी घाट पर एक शव को बरामद किया गया है. मुन्ना चक का रहने वाला सनी कुमार कल कालीघाट में नहाने के दौरान डूब गया था जिसे आज स्थानीय गोताखोर के मदद से खोज कर निकाल लिया गया है. सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि सनी कुमार घर का इकलौता पुत्र था इसके पिता रंजीत कुमार ठेला चलाते हैं.

10:01 PM. 29 May 22 10:01 PM. 29 May

ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे जदयू कार्यालय

पटना में ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे जदयू कार्यालय. बंद कमरे में चल रही बैठक में पार्टी के कई नेता है मौजूद.

2:43 PM. 29 May 22 2:43 PM. 29 May

ट्रक ने नव दंपती को मारी टक्कर, मौके पर पत्नी की मौत

मुंगेर- ट्रक ने बाइकसवार नव दंपती को मारी टक्कर. मौके पर पत्नी की मौत, पति गंभीर रुप से जख्मी.घायल पति को सदर अस्पताल कराया गया भर्ती. नयारामनगर थाना क्षेत्र के एनएच 80 की घटना. 15 मई को हुई थी नव दपंती की शादी.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी

नालंदा- भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी . गोली लगने से दो जख्मी, ईलाज के लिए पटना रेफर . इस्लामपुर थाना के मबेशी हाट के पास की घटना

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

मुंगेर से तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

पटना. STF और कर्नाटक पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई. मुंगेर से तीन हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार. कर्नाटक के अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई. गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही है पूछताछ.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

आरा- अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली. गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल से पटना रेफर. किराना दुकान पर सामान लेने गया था युवक. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की घटना.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

बैठक में लालू यादव देंगे टिप्स

पटना- आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान. 31 मई को होने वाली RJD की बैठक पर बयान. बैठक में लालू यादव देंगे टिप्स. ‘आरजेडी नेता, कार्यकर्ता और विधायक रहेंगे मौजूद’. ‘काफी समय बाद लालू जी की अध्यक्षता में होगी बैठक’.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

बीजेपी आज करेगी राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा

बीजेपी आज करेगी राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा. बीजेपी अपने प्रत्याशीयों की शाम तक सूची करेगी जारी. राज्यसभा चुनाव के लिए कल नॉमनेशन का आखिरी दिन.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

शहीद राम अनुज का शव पहुंचा पटना एयरपोर्ट

पटना. शहीद राम अनुज का शव पहुंचा पटना एयरपोर्ट. एयरफोर्स अधिकारी समेत कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि. एयरपोर्ट पर रामकृपाल यादव ने भी की श्रद्धांजलि अर्पित. राजकीय सम्मान के साथ पालीगंज में उनकी अंत्येष्टि होगी.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

आरोपियों के घर चला बुलडोजर

बेगूसराय में पत्रकार सुभाष महतो की हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, हुई कुर्की-जब्ती.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

बाल–बाल बचे हम नेता दानिश रिजवान, सड़क दुर्घटना में आई चोट

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं. दानिश रिजवान की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है. बता दें बीती रात अरवल रफीगंज मार्ग पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट

BSEB ने बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल, स्पेशल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com. पर जाकर कक्षा 10वीं का परिणाम चेक कर सकते है. आपको बता दें, कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन 5 मई से 9 मई के बीच किया गया था.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

बिजली की खंभे से बांधकर पिटाई

बेतिया में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बिजली की खंभे से बांधकर पिटाई.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मारा

छपरा में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मार दिया. हालत गंभीर.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने दिया इस्तीफा

बिहार में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन सचिवालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रोफेसर राजेंद, प्रसाद का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार

शिवहर में शराब कारोबार में शामिल फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार, तरीयानी छपरा पुलिस ने लदौरा गांव में की कार्रवाई.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

बालक की डूबने से मौत

अररिया. फारबिसगंज के सीताधार में नहाने के दौरान रवि कुमार नाम के बालक की डूबने से मौत पर हरिपुर महादलित टोला में पसरा मातम.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल

मधुबनी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरसों गांव की घटना.

2:02 PM. 29 May 22 2:02 PM. 29 May

15 मवेशी जब्त और दो तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी.मवेशी तस्करी करने के मामले में कार्रवाई, 15 मवेशी जब्त और दो तस्कर गिरफ्तार, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गैबीपुर गांव में पुलिस की कार्रवाई.

8:45 AM. 29 May 22 8:45 AM. 29 May

ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

भागलपुर में तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिले के अलग अलग इलाकों में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >