Bihar Breaking News Live: बेगूसराय में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या की

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

बेगूसराय में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या क

बेगूसराय में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास की है. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से बड़े आराम से फरार हो गये.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

पटना जंक्शन और GPO के बीच नहीं चलेगा ई-रिक्शा

पटना के यातायात थाने में पुलिस उपाधीक्षक यातायात अनिल कुमार की अध्यक्षता में ऑटो चालक संघ के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ऑटो चालक संघ ने अपनी कई मांगे रखी है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जीपीओ और पटना जंक्शन महावीर मंदिर के पास से सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक शेयर ऑटो और ई-रिक्शा अब नहीं चलायी जाएगी.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

बेतिया में सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चे के ऊपर गिरा मिट्टी का टीला

बेतिया में सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चों के ऊपर मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर गिर गया. इस हादसे में दोनों बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना मझौलिया के करमवा गांव की है. बताया जाता है कि यहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं पर बच्चे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

पटना में कल मखाना महोत्सव का शुभारंभ

पटना के ज्ञान भवन में कल मखाना महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत करेंगे.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

बेतिया में नाले में गिरकर मासूम की मौत

बेतिया के मझौलिया में एक मासूम की नाले में गिरने के चलते मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे से नाराज परिजनों ने पंचायत के मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

आरा मंडलकारा में वरीय अधिकारियों ने की छापेमारी

आरा मंडल कारा में आज वरीय अधिकारियों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जेल के अंदर से 8 मोबाइल, 5 सिम कार्ड समेत कई आपत्ति जनक सामान बरामद किये गये.

9:42 PM. 28 Nov 22 9:42 PM. 28 Nov

फल्गु नदी को सीएम नीतीश ने माता सीता के श्राप से किया मुक्त- तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को गया व बोधगया में गंगा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘फल्गु नदी को माता सीता ने श्राप दिया था. जिसे आज बिहार के मुख्यमंत्री ने श्राप मुक्त कर दिया है.

2:26 PM. 28 Nov 22 2:26 PM. 28 Nov

गोपालगंज में RDD ने किया 6 लिपिकों को निलंबित

गोपालगंज में RDD ने 6 लिपिकों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई DPO की अनुशंसा पर की कार्रवाई है. यह सभी कर्मी स्थापना शाखा के है. कार्य में लापरवाही और वेतन भुगतान में सुस्ती के आरोप में इन सभी को निलंबित किया गया है.

2:26 PM. 28 Nov 22 2:26 PM. 28 Nov

गया में सीएम नीतीश कुमार ने किया गंगाजल योजना का उद्घाटन

बिहार सीएम नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षि योजना गंगाजल उद्धह योजना का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. गंगाजल प्लांट का उदघाटन के बाद अब गया के 60 हजार घरों में गंगाजल का पानी पहुचने लगा है और बोधगया के 6 हजार घरों में गंगाजल पहुंच चुका है.

2:26 PM. 28 Nov 22 2:26 PM. 28 Nov

आज सीएम नीतीश कुमार सांस्कृतिक केन्द्र में कार्यक्रम का उद्घाटन

गया में आज सीएम नीतीश कुमार सांस्कृतिक केन्द्र में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस दौरन पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये है. इसके साथ ही कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत भी सांस्कृतिक केन्द्र पर मौजूद है. कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी मंत्री समेत कई MLA, MLC भी मौजूद है.

2:26 PM. 28 Nov 22 2:26 PM. 28 Nov

घर में आग लगने से तनी मवेशियों की मौत

मुंगेर के वार्ड संख्या-1 खड़िया गांव में 3 परिवार का मवेशियों के लिए बना घर जल गया. जिसमें दो गाय एवं एक बकरी जलकर मर गये. इस घटना में कुल 3 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी है.

12:22 PM. 28 Nov 22 12:22 PM. 28 Nov

मुखिया ने मासूम को पीटकर मरवाया

Bhagalpur News: नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपुर गांव में एक अजीब घटना में चार वर्ष के बच्चे की हत्या कर दी गयी. मामले में गांव के मुखिया ने मारपीट करने का एक तुगलकी फरमान जारी किया. जिसके बाद विरोधी पक्ष के लोगों ने एक चार साल के बच्चे और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी.

12:22 PM. 28 Nov 22 12:22 PM. 28 Nov

बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार शराब माफिया जीता चुनाव

बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार शराब माफिया लाला भांड ने जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज करके चौंकाया है. लाला भांड ने रेवाड़ी में वार्ड नंबर 3 से नामांकन किया और जीत दर्ज की.

11:07 AM. 28 Nov 22 11:07 AM. 28 Nov

बच्चों के विवाद में फेंका पेट्रोल, आग लगने से पत्नी की मौत

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में पेट्रोल फेंक दिया. इसके बाद दुकान में जल रहें मोमबत्ती से आग लग गयी. इस दौरान आग में झुलसने से पत्नी की मौत वहीं, पति बुरी तरह से झुलस गया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना चकिया थाना के बरियाही गांव की बतायी जा रही है.

11:07 AM. 28 Nov 22 11:07 AM. 28 Nov

युवती की मांग में अधेड़ ने डाला सिंदूर, वीडियो वायरल

नालंदा. प्यार में ना कोई उम्र होती ना ही कोई सीमा, ऐसी ही एक घटना नालंदा रेलवे स्टेशन के पास की है, जो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नालंदा रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से उतरा और झाड़ी की ओर चला गया. झाड़ी में पहले से बैठी एक लड़की उसका इंतजार कर रही थी. आसपास के सैकड़ों लोग ने यह नजारा देख रहा था, तभी अधेड़ व्यक्ति ने अपने जेब से सिंदूर का पुरीया निकाली और लड़की के मांग में सिंदूर डाल कर पत्नी बना लिया. आसपास के लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो बहुत ही तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है.

11:07 AM. 28 Nov 22 11:07 AM. 28 Nov

कटिहार में PFI नेता के घर चिपकाया गया पोस्टर

कटिहार में PFI नेता के घर चिपकाया पोस्टर गया है. पुलिस ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है. जब PFI नेता के घर पोस्टर चिपकाया गया, उस वक्त हसनगंज थाना प्रभारी मौजूद रहे.

10:11 AM. 28 Nov 22 10:11 AM. 28 Nov

गया में आज CM नीतीश कुमार करेंगे गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ

गया में आज सीएम नीतीश कुमार गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद जिले के अलग-अलग बने जलमीनारों तक गंगा का शुद्ध जल पहुंचेगा. सीएम के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गया के सभी घरों में गंगा का शुद्ध पानी पहुंचेगा. सभी घरों में पानी की खपत की जानकारी के लिए मीटर का इंतजाम किया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >