Bihar Breaking News: मधुबनी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक बच्चे की मौत

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:12 PM. 27 May 22 9:12 PM. 27 May

मधुबनी में सड़क हादसा 

मधुबनी में लौकही थाना क्षेत्र के झौरी में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतर कर किया हंगामा.

9:12 PM. 27 May 22 9:12 PM. 27 May

बेगूसराय में दो लोगों के घरों में चोरी

बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित दो लोगों के घरों में चोरी. चोर करीब तीन लाख के जेवरात और कैश ले गए अपने साथ. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

9:12 PM. 27 May 22 9:12 PM. 27 May

गंगा में डूबने से तीन लोगों की मौत 

भागलपुर के कहलगांव में गंगा में डूबने से 3 लोगों की मौत. मृत लोगों में दो युवक और एक बच्चा शामिल. पीरपैंती के टोपरा दियारा के रहने वाले थे सभी.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

छापेमारी में चार फरार आरोपित पकड़े गये

बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मारपीट मामले में एक वर्ष से फरार महुआंव गांव निवासी चंद्रमा यादव व जगदम यादव को तथा एससी-एसटी एक्ट मामले में फरार भड़सरा निवासी छोटू शर्मा को और पूर्व के शराब बरामदगी मामले में फरार बिहिया नगर के धूस निवासी शंकर मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दिनदहाड़े 37 लाख रुपये की लूट

अररिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दिनदहाड़े 37 लाख रुपये की लूट हुई है. 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. बता दें कि बैंक खुलते ही चार से पांच अपराधियों ने धावा बोलते है और बैंक कर्मी को बंधक बनाकर 37 लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते है.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

RJD प्रत्याशी मीसा भारती व फैयाज अहमद ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा RJD प्रत्याशी मीसा भारती और फैयाज अहमद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे है. इस दौरान लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. आरजेडी उम्मीदवार के नामांकन में राजनेताओं की भारी भीड़ रही.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

गौरीचक में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना के अलावलपुर बधार में 22 साल की युवती का सिर कटा शव मिला है. पुलिस ने लोगों की सूचना पर शव को बरामद किया है. सिर नहीं रहने के कारण युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी. वहीं युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों की भीड़ में से किसी ने युवती की पहचान नहीं की.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

शैलेंद्र भारती के कई ठिकानों पर छापेमारी

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. SVU की टीम ने कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी कर रही है. यह कार्रवाई शैलेंद्र भारती के कई ठिकानों पर की है. शैलेंद्र भारती के कार्यालय और आवास पर SVU की टीम ने कार्रवाई की है.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

पटना जू में बाघिन संगीता ने चार शावकों को दिया जन्म

पटना. पटना जू में बाघिन संगीता ने चार शावकों को जन्म दिया है. यह बच्चे नर बाघ नकुल से मेटिंग के बाद हुए हैं. संगीता से जन्मे चारों बच्चों पर डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है. उसे किसी तरह से असहजता महसूस न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की जरिये निगरानी की जा रही है.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

पटना स्टेशन गोलम्बर के पास राजकीय समारोह का आयोजन

पटना में पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पटना स्टेशन गोलम्बर के पास राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम नीतीश ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई नेता मौजूद रहे.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

रोहतास के तिलौथू में दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

रोहतास. बरात जाने के क्रम में अल्टो व एक सफारी गाड़ी से भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें उपचार के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना के पश्चात मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

2:19 PM. 27 May 22 2:19 PM. 27 May

अनंत सिंह समेत दो के खिलाफ रंगदारी मामले में आरोप तय

पटना. पटना के एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत द्वारा मोकामा विधायक अनंत सिंह व बंटू सिंह के खिलाफ दो मामलों में आरोप का गठन किया. उक्त मामला एस के पूरी थाना कांड संख्या 301/14 और 404/13 से संबंधित है. उक्त मामलों में रंगदारी का आरोप है और भादवि की धाराएं 386,504 व 448 में दर्ज है.

9:26 AM. 27 May 22 9:26 AM. 27 May

पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी गिरफ्तार

गया जिले के गुरारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मजहर हुसैन को गुरुवार को पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की है.

9:26 AM. 27 May 22 9:26 AM. 27 May

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, फायरिंग

पटना. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि अचानक एक पक्ष की ओर से दनादन फायरिंग शुरू कर दी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गये.

8:53 AM. 27 May 22 8:53 AM. 27 May

औरंगाबाद में संदिग्ध हालात में चार और की मौत

औरंगाबाद. मदनपुर प्रखंड में चार और लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर 21 हो गयी है. तीन शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि एक मृतक का परिजनों ने दाह-संस्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मदनपुर प्रखंड के नोनियाडीह गांव निवासी रामभज्जू रिकियासन, खिरियावां गांव निवासी सुरेश पासवान के पुत्र अशोक पासवान, बेरी टेले भुइंया बिगहा गांव निवासी शिव रविदास के पुत्र श्यामजी रविदास और बेरी टोले चौधरी बिगहा निवासी नन्हक चौधरी की मौत हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >