मुजफ्फरपुर में लूटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, बिहार में कोरोना के 2768 नये मरीज

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

बिहार में कोरोना के नये 2768 मरीज

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नये 2768 मरीज मिले हैं, वहीं कोविड-19 से संक्रमित 4496 व्यक्ति ठीक हुये हैं. सबसे अधिक पटना जिले में 424 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं. दूसरे नंबर पर बेगूसराय में 252, तीसरे नंबर पर समस्तीपुर 193, चौथे नंबर पर मुजफ्फरपुर 125, पांचवे नंबर पर सहरसा 121, छठे नंबर पर मधेपुरा 118, सातवें नंबर पर सारण में 113, आठवें नंबर पर भागलपुर में 102, नवें नंबर पर पूर्वी चंपारण में 98 और दसवें नंबर पर बांका में 93 व्यक्ति पॉजीटिव पाये गये हैं.

2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

बिहार बोर्ड: इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की तैयारी

बिहार बोर्ड: इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 को लेकर तैयारी जारी है. परीक्षा हॉल में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे. कोविड-19 महामारी संक्रमण के बचाव के लिए एक बेंच से दूसरे बेंच के बीच प्रर्याप्त दूरी रखी जाये. परीक्षा आयोजित करने के लिए किसी परीक्षा केंद्र पर आवश्यकतानुसार यदि बेंच डेस्क की कमी होती है, तो संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इसकी समुचित व्यवस्था, अन्य विद्यालयों से की जायेगी. प्

2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

एसआइटी की छापेमारी में दो गिरफ्तार

छपरा. मकेर व अमनौर में संदेहास्पद स्थिति में 15 लोगों की मौत के मामले में गठित एसआइटी ने रविवार को अमनौर, डेरनी व मकेर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर इस मामले के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

बिहार में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश

बिहार में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. जहानाबाद,नवादा,भोजपुर और सारण में ओला वृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

मुजफ्फरपुर मुठभेड़ पर बोले एसएसपी

पेट्रोल पंप व बाइक एजेंसी लूटने पहुंचे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में की फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी है. कुल आठ की गिरफ्तारी की गयी है. पांच हथियार, एक बोलेरो और एक बाइक बरामद है. दो अपराधी फरार हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.

जयंतकांत, एसएसपी

2:25 AM. 24 Jan 22 8:55 PM. 23 Jan

मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़‍

मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़‍ हुई है. बरुराज के फुलवरिया चौक की घटना बतायी जा रही है. साहेबगंज और बरुराज पुलिस ने कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, बदमाश एक शोरूम लूटने आए थे और पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें चार लूटेरों के जख्मी होने की सूचना है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >