Bihar Breaking News LIVE: आरा में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला को लगी गोली

Bihar Breaking News LIVE: बियाडा ने बंद पड़ी सात फैक्ट्रियों की लीज रद्द कर इन फैक्ट्रियों पर नोटिस चिपका दिया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:56 PM. 23 Jul 22 8:56 PM. 23 Jul

अपराधियों ने महिला को मारी गोली 

आरा के नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में हथियारबंद बदमाशों ने महिला को मारी गोली, महिला को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. बारात निकलने के दौरान घर में घुसकर बदमाशों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग.

8:56 PM. 23 Jul 22 8:56 PM. 23 Jul

पटना में अवैध खून के कारोबार का हुआ खुलासा  

पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक मकान में खून का अवैध कारोबार चल रहा था जिसका पटना पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने अवैध धंधा, लॉकेट लूटने वाले गिरोह के सरगना के घर छापेमारी कर किया खुलासा.

8:56 PM. 23 Jul 22 8:56 PM. 23 Jul

एक दिवसीय महाधरने में सरकार पर बरसे पप्पु यादव

जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव महंगाई और जीएसटी पर सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी और इससे उपजी महंगाई ही सिर्फ एक मुद्दा नहीं है. बल्की डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए के साथ देश-विदेश में गिरती हमारी शाख भी मुद्दा है. हमारा देश अगर नाइजीरिया से भी गरीब होता जा रहा है तो सत्ता में बैठे लोगों को इसका जवाब ढूंढना चाहिए.

8:56 PM. 23 Jul 22 8:56 PM. 23 Jul

पटना में जदयू मिलन समारोह का आयोजन 

JDU प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी नेता बारी बारी से मिले. यहां मुलाकात में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर बात की गई.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

श्रमजीवी एक्सप्रेस से नौ लीटर शराब बरामद

पटना. शुक्रवार को पटना जंक्शन प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर खड़ी गाड़ी संख्या 12394 श्रमजीवी एक्सप्रेस से लावारिस हालत में नौ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. जीआरपी ने जांच के दौरान शराब बरामद किया. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्जकिया गया

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ पर एक युवक ने सिपाही को पीटा

पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ पर एक युवक ने सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया है. कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घायल सिपाही को अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, एक की मौत

बिहार के खड़कपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 बनारसी बासा के समीप खड़गपुर की ओर से जा रही मिनी बस को पीछे से ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया. ट्रक के ठोकर से मिनी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. मिनी बस में लगभग 25 यात्री बरियारपुर की ओर जा रहे थे. इस घटना में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है. बस चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है. सभी घायलों को अपने सुविधा अनुसार निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

बिहार में सुखाड़ को लेकर हाईलेवल मीटिंग आज

बिहार में सुखाड़ को लेकर हाईलेवल मीटिंग आज होनी है. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. मीटिंग में जल जीवन हरियाली को लेकर भी चर्चा होगी.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

जदयू का सदस्यता अभियान अगले महीने से होगा शुरू

पटना. जदय का सदस्यता अभियान अगले महीने से शुरू होने की संभावना है. हालांकि, सदस्यता अभियान की घोषणा के पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान हाइकमान करेंगे. फिलहाल पार्टी ने अंदरुनी स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने हाल ही में सभी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन कर सदस्यता अभियान के दौरान बूथ तक पहुंच कर सदस्य बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

श्रमजीवी एक्सप्रेस से नौ लीटर शराब बरामद

पटना. शुक्रवार को पटना जंक्शन प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर खड़ी गाड़ी संख्या 12394 श्रमजीवी एक्सप्रेस से लावारिस हालत में नौ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. जीआरपी ने जांच के दौरान शराब बरामद किया. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्जकिया गया.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

खान निरीक्षक के 92 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति : जनक राम

पटना. खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने बताया कि विभाग में जल्द ही खान निरीक्षक के 92 पदों पर नियुक्ति होगी. अवैध खनन पर रोक लगाने एवं विभाग के कामों में तेजी लाने के उद्देश्य से इन पदाधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है. वे शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. अब तक 13 जिलों में 4500 हजार से ज्यादा की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

3:10 PM. 23 Jul 22 3:10 PM. 23 Jul

शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण

मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी का शादी के नीयत से अपहरण कर लिया गया. घटना को लेकर उसके पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी एक युवक और उसके माता-पिता को आरोपित बनाया ह

8:55 AM. 23 Jul 22 8:55 AM. 23 Jul

बियाडा में बंद सात फैक्ट्रियों की लीज रद्द

मुजफ्फरपुर. बियाडा में फैक्ट्री बंद रखने वाले उद्यमियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है. बियाडा ने बंद पड़ी सात फैक्ट्रियों की लीज रद्द कर इन फैक्ट्रियों पर नोटिस चिपका दिया है. शुक्रवार को पुलिस बल के साथ बियाडाकर्मियों ने इन फैक्टियों पर नोटिस चिपकाया. बियाडा के कार्यकारी निर्देशक रवि रंजन प्रसाद ने कहा कि सातों फैक्ट्रियों की लीज रद्द कर नोटिस चिपका दिया गया है. इसकी जमीन खाली करा नये उद्यमियों को दी जायेगी.

8:55 AM. 23 Jul 22 8:55 AM. 23 Jul

26 जुलाई को धरना पर बैठेंगे उद्यमी

बियाडा के उद्यमी जमीन खाली करने के नोटिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे. 26 जुलाई को आंदोलन की शुरुआत की जायेगी. उद्यमी संघ ने बियाडा, उद्योग मंत्री, जिलाधिकारी, एसएसपी व बेला थाना को पत्र भेज इससे अवगत कराया है. सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक बियाडा नोटिस वापस नहीं लेता. कोरोना काल से अभी देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह उबरी नहीं है. ऐसे में जो फैक्ट्रियां बंद हुई हैं, उन्हें चालू कराने के बजाय जमीन खाली करायी जा रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बियाडा ने बंद पड़ी सात फैक्ट्रियों की लीज रद्द कर इन फैक्ट्रियों पर नोटिस चिपका दिया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >