Bihar Breaking News LIVE: हाजीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:44 PM. 22 Jun 22 8:44 PM. 22 Jun

हाजीपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के मड़ई रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली. स्वर्ण व्यवसायी की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा.

8:44 PM. 22 Jun 22 8:44 PM. 22 Jun

जमुई में सड़क हादसा

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत.

2:06 PM. 22 Jun 22 2:06 PM. 22 Jun

मुजफ्फरपुर में एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, दो चमकी के भर्ती

मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती एक बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई है. मंगलवार को एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड में भर्ती मीनापुर स्थित मिलकी गांव के रहने वाले पांच साल के बच्चे मनीष की रिपोर्ट में एइएस की पुष्टि हुई, जबकि दो बच्चे चमकी बुखार के भर्ती हुए हैं. इनका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है.

1:16 PM. 22 Jun 22 1:16 PM. 22 Jun

भागलपुर में युवक को सीने में मारी गोली, मौत

भागलपुर के बाबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर कोइरी टोला के समीप बाइस साल के युवक सागर यादव के सीने में गोरी मार दी गई. घटना बुधवार सुबह की है. वहीं घटना के बाद गंभीर हालत में सागर को मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

1:04 PM. 22 Jun 22 1:04 PM. 22 Jun

मोतीपुर में आइटीसी की 60 एकड़ जमीन का आवंटन रद्द

मुजफ्फरपुर. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने मोतीपुर, महवल इंडस्ट्रियल एरिया में आइटीसी को आवंटन हुए 60 एकड़ जमीन को रद्द कर दिया है. बियाडा ने 2021 के मार्च में आइटीसी को जमीन आवंटन किया था. रद्द की गयी 60 एकड़ जमीन अब दूसरी कंपनी को बियाडा आवंटित करेगी. बियाडा के कार्यकारी निदेशक रवि रंजन ने कहा कि एक साल से बियाडा कंपनी को नोटिस कर रहा था कि जमीन की राशि का भुगतान करें.

12:29 PM. 22 Jun 22 12:29 PM. 22 Jun

बिहटा में मिला मोर

बिहटा में राष्ट्रीय पक्षी मोर देखते ही ग्रामीण पीछे पड़ गये और उसे दौड़ाकर लोगों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने मोर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के कर्मचारी के आने का इंतजार किया जा रहा है. मोर को सुरक्षित उन्हें सौंप दिया जाएगा.

12:25 PM. 22 Jun 22 12:25 PM. 22 Jun

जमुई में सड़क हादसे में दो की मौत

जमुई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिला के लक्ष्मीपुर में मोटरसाइकिल और हाइवा में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी जिसमें दो लोगों की की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना एन एच 333 पर गैस एजेंसी के आगे हुई है.

12:25 PM. 22 Jun 22 12:25 PM. 22 Jun

तेजस्वी यादव की मांग

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की है कि अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए और इस दौरान दर्ज एफआइआर भी रद्द हो.

11:21 AM. 22 Jun 22 11:21 AM. 22 Jun

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिला है. पुलिस ने बरौनी-कटिहार रेलखंड के सनहा हाल्ट के पास से युवक का शव बरामद किया है. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है.

11:21 AM. 22 Jun 22 11:21 AM. 22 Jun

बेगूसराय में एक युवक का मिला शव

बेगूसराय में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना नावकोठी थाना के मजनुपुर गांव की है.

11:21 AM. 22 Jun 22 11:21 AM. 22 Jun

नाटा का रिजल्ट किया गया जारी

पटना. काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) 2022 फेज-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. नाटा 2022 परीक्षा में भाग लेने वाले nata.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था. परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक आयोजित की गयी थी.

11:21 AM. 22 Jun 22 11:21 AM. 22 Jun

कार्ड का क्लाेन कर निकाले 75 हजार

पटना . साइबर बदमाशों ने कंकड़बाग थाने के चित्रगुप्त नगर निवासी जगमोहन कुमार के खाते से 75 हजार रुपये की निकासी कर ली. बदमाशों ने पहली बार में 50 हजार और दूसरी बार में 25 हजार रुपये की निकासी की. जगमोहन को जब निकासी का मैसेज मिला, तो पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है. सूत्रों का कहना है कि एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड)का क्लोन बना कर साइबर बदमाशों ने निकासी की है.

11:21 AM. 22 Jun 22 11:21 AM. 22 Jun

24 को जेपी गंगा पथ का सीएम करेंगे लोकार्पण

पटना. राजधानी पटना का ड्रीम प्रोजेक्ट अटल पथ फेज-2 (दीघा से जेपी गंगा पथ), जेपी गंगा पथ के पहले चरण और मीठापुर आरओबी का 24 जून की शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही गाड़ियों का आवागमन शुरू हो जायेगा.

8:37 AM. 22 Jun 22 8:37 AM. 22 Jun

पटना. बीपीएससी ने अपने यहां एलडीसी की नियुक्ति के लिए ली गयी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को प्रकाशित कर दिया. इसमें 140 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किये गये जिनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर डाल दी गयी. बीते 26 फरवरी को पीटी परीक्षा हुई थी जिसमें 20385 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें 76 अभ्यर्थियों के द्वारा ओएमआर शीट पर प्रश्न पुस्तिका शृंखला अंकित नहीं किये जाने से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >