मुख्य बातें
Bihar Breaking News: पटना के अटल पथ पर कार और बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गयी है. मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Bihar Breaking News: छपरा में अवैध खनन करने पर बड़ी कार्रवाई, 39 लोग गिरफ्तार, 11 ट्रक व 6 बाइक जब्त
शनिवार को प्रभात खबर के कर्मचारी मनोज कुमार की बाइक हिरो होन्डा साइन BRO1CY6510 फुलवारी प्रखंड कार्यालय परिसर से दोपहर क़रीब डेढ़ बजे के लगभग चोरी हो गई. मनोज प्रखंड में यहां अपना काम कराने आए थे । करीब 1 घंटा के बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब थी.
सिधवलिया स्टेशन पर आगजनी कर कोच जलाने के मुख्य आरोपी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार. 16 जून को अग्निवीर योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान स्टेशन पर खड़ी 15080 ट्रेन के कोच में लगाई थी आग.
छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में अवैध खनन करने के मामले में 39 लोग गिरफ्तार हुए है. इस दौरान 11 ट्रक और 6 बाइक भी जब्त किये गये है. यह कार्रवाई रायपुर दियारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में की गयी है.
पटना के अटल पथ पर कार और बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गयी है. मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है. लोगों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करने की बात कह रही है. परिजनों ने पैसे लेकर टक्कर मारने वाली गाड़ी के मालिक को भी भगाने का आरोप लगया.
पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक कोरोना वैक्सीन देने की व्यवस्था की गयी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में विशेष टीकाकरण अभियान जारी है.
समस्तीपुर जिले में खानपुर के विस्थापित उदयपुर कॉलोनी के ताराचंद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह को शुक्रवार को देर शाम शिव- दुर्गा मंदीर के पास हथियार बंद अपराधियों ने गोली मार दी. गोली युवक के पैर में लगी है. घायल युवक को खानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है.