Bihar Breaking News LIVE: रामचरितमानस मामले में नवादा कोर्ट में भी मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:58 PM. 16 Jan 23 6:58 PM. 16 Jan

रामचरितमानस मामले में नवादा कोर्ट में भी मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ राज्य के कई जिलों मामले दर्ज हो चुके हैं. अब नवादा में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा किया है. सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ने कोर्ट में परिवाद दायर करते हुए रामचरितमानस को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ता ने मांग की है कि शिक्षा मंत्री को ऐसी सजा दी जाए ताकि वो भविष्य में कोई भी नेता किसी धर्म या धर्मग्रंथ के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचे.

6:58 PM. 16 Jan 23 6:58 PM. 16 Jan

बक्सर में बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी आक्रोश मार्च के दौरान मूर्छित होकर गिरे, अस्पताल में मौत

बक्सर के चौसा में पुलिस पर हमले के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने धरना भी दिया था. अश्विनी चौबे की सभा में पत्थरबाजी भी हुई थी, जिसके विरोध में सोमवार को बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला गया. इसी दौरान बीजेपी नेता परशुराम राम चतुर्वेदी मूर्छित होकर गिर पड़े. अस्पताल में उनकी मौत हो गयी.

6:58 PM. 16 Jan 23 6:58 PM. 16 Jan

शिक्षामंत्री ने बयान को बताया उचित, बोले- कमंडल के सामने मंडल नहीं झुकेगा

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने आज ट्वीट कर के एक बार फिर अपने बयान को जायज ठहराया है. उन्होंने लिखा है कि कमंडल के सामने मंडल नहीं झुकेगा. तुलसीदास दुबे ने दलित पिछड़ों का अपमान किया है और अगर नहीं किया है, तो उन्हीं शब्दों का उपयोग ब्राह्मण मिश्रा, त्रिपाठी, त्रिवेदी, पाठक, दुबे आदि के लिए लिखें तो समझेंगे कि सही लिखा है.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

दरभंगा में कमला नदी पर बना पुल दो हिस्सों में टूटा

दरभंगा के कुश्वेश्वर स्थान में कमला नदी पर बना लोहे का पुल दो हिस्सों में टूट गया. इस घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है. यह पुल दरभंगा का पांच जिले से जोड़ता था.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

सासाराम-चौसा पथ पर बेकाबू होकर पलटी बस

सासाराम-चौसा पथ पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गयी. इस हादसे में एक लड़की समेत दो की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये. बस करगहर से सासाराम जा रही थी. शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में यह घटना हुई है. मृतक की पहचान शिवसागर के गरूरा निवासी डॉली कुमारी और करहगर के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है.

STF ने गन फैक्ट्री को खुलासा किया

भागलपुर में STF की टीम ने सिंचाई कॉलोनी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. एसटीएफ ने यहां से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के सामान को भी बरामद किया है.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

STF ने दिल्ली के शाहीन बाग से सिवान के कुख्यात मो. फैसल को दबोचा

बिहार STF ने दिल्ली के शाहीन बाग से सीवान के वांटेड कुख्यात अपराधी मो. फैसल उर्फ तौफीक को गिरफ्तार किया है. गिऱफ्तार कुख्यात ने बीते साल रईस खान के काफिले पर गोलीबारी की थी.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

मुजफ्फरपुर में सीएसपी संचालक की हत्या

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान राजीव नामक युवक के रूप में हुई है. शव को बदमाशों ने बोरे में बंद कर एक सुनसान खेत में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

रामचरित मानस विवाद पर बोले तेजस्वी यादव- एकजुट है महागठबंधन

रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के द्वारा दिये गये बयान को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. तेजस्वी ने कहा कि विरोधियों की तमाम कोशिशों के बावजूद महागठबंधन एकजुट है.

1:00 PM. 16 Jan 23 1:00 PM. 16 Jan

जमुई में सोनो में लोगों ने जातीय जनगणना का विरोध किया

जमुई में सोनो ब्लॉक में लोगों ने जातीय जनगणना का विरोध किया है. ग्रामीण गांव का नाम बदले जाने से ग्रामीण नाराज हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद प्रखंड स्तरीय अधिकारी मामले को सुलझाने में जुट गये हैं.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

भागलपुर के भिट्ठी बहियार में मिला एक युवक का शव

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के भिट्ठी बहियार में नदी के किनारे पुलिस ने सोमवार के अहले सुबह एक शव बरामद किया जिसका पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनू डीह सतजोरी पंचायत के धोरहा गांव निवासी हरे लाल दास के पुत्र राजेश कुमार 35 के रूप में हुई है. मृतक राजेश मजदूरी करता था. घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

अरवल के मेहंदिया बाजार में फ्लिपकार्ट हब सेंटर में चोरी

अरवल के मेहंदिया बाजार स्थित फ्लिपकार्ट हब सेंटर का ताला काटकर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को आंजम दिया है. चोरों ने यहां तीन लाख रुपये समेत कीमती सामानों की चोरी की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

बिहार आने वाली ट्रेनों पर दिख रहा कोहरे का असर

दिल्ली, मुंबई, सुरत से बिहार आने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर दिख रहा है. महानंदा, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आज भी घंटो देरी से चल रही है.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

गोपालगंज में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 11 लोग घायल

गोपालगंज में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों से कुल 11 लोग घायल हो गये हैं. मामला नरहवा शुक्ल गांव की है. घायलों को उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

किसान नेता राकेश टिकैत आज आएंगे बक्सर 

बक्सर के चौसा में धरने में शामिल होने के लिए आज किसान नेता राकेश टिकैत चौसा आयेंगे. उनका कार्यक्रम करीब 12 बजे दिन में है. धरने में राकेश टिकैत के साथ हरियाणा पंजाब और यूपी के दर्जनों किसान नेता भी शामिल होंगे .

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

नेपाल विमान हादसे में बिहार के भी एक युवक की हुई मौत

नेपाल में एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे. इस विमान हादसे में बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी राम एकबाल चौधरी के पुत्र संजय जायसवाल (26 वर्ष) की मौत हो गयी है.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना रविवार की है. हादसे में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा बक्सर से पटना आने के दौरान हुआ था.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

कटिहार में अलाव की आग से झुलसे एक ही परिवार के चार लोग

कटिहार में अलाव तापने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां आग से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरीके से झुलस गये. घटना मुफसिल थाना क्षेत्र की है. फिलहाल चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

10:24 AM. 16 Jan 23 10:24 AM. 16 Jan

पटना समेत कई जिलों में निकली गुनगुनी धूप, लेकिन रात में कनकनी बढ़ी

बिहार में फिर एक बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. सम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक सूबे के 18 जिले शीत लहर की चपेट में रहेंगे. प्रदेश में पारा फिर एकबार नीचे गिरेगा. सोमवार 16 जनवरी से ठंड एकबार फिर से बढ़ने वाली है. 19 जनवरी तक यह ठंड रहेगी. पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >