Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद से हार्डकोर नक्सली को STF ने गिरफ्तार किया

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

Live Updates
7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नावादा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के बथान के पास से एक युवक को एक बोरा महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कौआकोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक मधुरापुर गांव का संजीत मांझी बताया जाता है, जो झारखंड सीमा से दनियां रानीगदर जाने वाली जंगली पहाड़ी के रास्ते से अपने सर पर प्लास्टिक के बोरा में महुआ शराब भरकर ला रहा था. इसे गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है.

7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

आम के पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव

मुजफ्फरपुर के नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा भवानीपुर गांव के पूरब सरेह स्थित भुनेश्वर तिवारी के बगीचा में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर का शव शनिवार को आम के पेड़ से लटका मिला. जानकारी मिलते ही शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी नवलपुर पुलिस को दी.

7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

संदेहास्पद स्थिति में 35 वर्षीय महिला की मौत

बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के त्रिभौनी गांव में एक 35 वर्षीय महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के घर पहुंची मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से मृतका के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया.

7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

औरंगाबाद से हार्डकोर नक्सली को STF ने गिरफ्तार किया

औरंगाबाद से 50 हजार के इनामी हार्डकोर नक्सली को STF ने पकड़ा. आरोपी की पहचान नजीबुल्लाह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पर 14 से अधिक मामले दर्ज हैं.

7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

कटिहार पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कटिहार पहुंचे है. साथ में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मंत्री आलोक कुमार मेहता भी मौजूद है. कटिहार में मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजन किया गया है.

7:01 PM. 15 Oct 22 7:01 PM. 15 Oct

सीएम नीतीश कुमार को लगी चोट

सीएम नीतीश कुमार आज छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले थे. इसी दौरान वह जिस स्टीमर पर सवार थे, वह जेपी सेतु से टकरा गया. इस हादसे में सीएम नीतीश कुमार को हल्की चोट लगने की खबर है.

सीएम नीतीश के सुरक्षा में चूक, छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान स्टीमर जेपी सेतु से टकराया, हुए चोटिल

1:19 PM. 15 Oct 22 1:19 PM. 15 Oct

छपरा में स्कॉपियों ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

छापरा में भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है. एक स्कॉपियों ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया है. जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी है. घटना के बाद दोनों युवक के परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

1:19 PM. 15 Oct 22 1:19 PM. 15 Oct

पटना के छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना के छठ घाटों का जायजा लेने सीएम नीतीश कुमार नासरीगंज छठ घाट पर पहुंचे है. आज सीएम नीतीश कुमार ने पटना के सभी छठ घाटों का जायजा लेंगे. फिलहाल छठ घाटों की साफ-सफाई जारी है. सीएम के साथ मंत्री और कई अफसर मौजूद है. सीएम नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से गंगा में पानी बढ़ने के कारण छठ पूजा की तैयारी की जानकारी ली.

11:28 AM. 15 Oct 22 11:28 AM. 15 Oct

NMCH अधीक्षक के निलंबन पर IMA नाराज

NMCH अधीक्षक के निलंबन मामले में डिप्टी सीएम के फैसले पर IMA ने सवाल उठाया है. IMA ने बगैर स्पष्टीकरण के निलंबन पर एतराज जताया है. IMA ने सीएम नीतीश कुमार से की है हस्तक्षेप करने की मांग.

11:28 AM. 15 Oct 22 11:28 AM. 15 Oct

पटना में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 30 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस

पटना जिले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 30 डॉक्टरों को स्पष्टीकरण नोटिस भेजा गया है. राज्य के कई मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को 15 दिन में जवाब देने का समय दिया गया है. 15 दिन में जवाब नहीं देने पर विभागीय कठोर कार्रवाई की जाएगी.

11:28 AM. 15 Oct 22 11:28 AM. 15 Oct

पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही, अभी और जलस्तर बढ़ने के हैं अनुमान

पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. गॉधी घाट पर गंगा 9 सेमी ऊपर बह रही है. अभी जलस्तर और बढ़ने के अनुमान है.

9:31 AM. 15 Oct 22 9:31 AM. 15 Oct

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का डंक, मिले 373 नये मरीज

पटना जिले में डेंगू के रोजाना रिकॉर्ड तोड़ केस सामने आ रहे हैं. बीते 15 छह दिनों से हर रोज औसतन 200 से 300 के आसपास नये मरीज मिल रहे हैं. शुक्रवार को फिर से जिले में 373 नये मरीज मिले है

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >