Bihar Breaking News Live: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेजस्वी यादव व नीतीश कुमार की बैठक हुई समाप्त

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेजस्वी व नीतीश की बैठक समाप्त

तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जारी बैठक समाप्त हो गई है. तेजस्वी यादव के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव व भक्त चरण दास ने नीतीश कुमार को अपने-अपने दलों के मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी है. कल शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

औरंगाबाद में स्कूल का रेलिंग गिरने से 17 बच्चे हुए घायल

औरंगाबाद में एक स्कूल की दीवार गिरने से 17 बच्चे घायल हो गए. इनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उपचार कराने के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

बिहार में आएगी नौकरी की बहार

बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है. जानकारी के अनुसार नई सरकार के गठन के बाद से ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सरकारी नौकरी को लेकर पूरी तरह से एक्टीव है. सरकार ने इस साल चार लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे राजभवन

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे. तेजस्वी यादव के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास भी सीएम से मिलने पहुंचे हैं. सूचना है कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता ने मंत्रियों की सूची को नीतीश कुमार को सौंप दिया है. कल मंगलवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री शपथ लेंगे.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

छपरा में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

छपरा में बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पटना रेफर कर दिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलपा के चांदनी चौक की है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

शिवहर में सड़क हादसे में चार लोग हुए घायल

शिवहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पुल के पास सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. हादसे में घायल सभी लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सभी का उपचार जारी है.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

कल मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के कोर कमेटी की बैठक होगी

मंगलवार को दिल्ली में बिहार बेजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार बैठक लिए बिहार बीजेपी के वरीय नेताओं को तलब किया गया है. बैठक में नेता विरोधी दल के नाम पर चर्चा हो सकती है.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

गया में बेकाबू बस ने स्कूली छात्रा को रौंदा

गया में डीएवी स्कूल की एक छात्रा को बेकाबू बस ने रौंद दिया. इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार झंडोत्तोलन के बाद छात्रा वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान बस ने छात्रा को कुचल दिया. घटना के बाद उग्र लोगों ने जमकर हो-हंगामा किया.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार व दस लाख नौकरी देने के वादे पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो नौकरी देने को लेकर घोषणा कर दी है और भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पहले अपने घर से जांच की शुरूआत करे. उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो बीजेपी पहले अपने मंत्रियों की संपत्ति की जांच करा ले.

7:41 PM. 15 Aug 22 7:41 PM. 15 Aug

नीतीश कुमार की सरकार में कांग्रेस के दो विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ 

नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की मंगलवार को शपथ लेंगे. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने दी जानकारी.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

आज शाम सीएम नीतीश कुमार राजभवन जायेंगे, तेजस्वी भी होंगे साथ

आज शाम सीएम नीतीश कुमार राजभवन जायेंगे. सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी होंगे. नये मंत्रिमंडल की सूची राज्यपाल को सौंप सकते हैं.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

रोजगार पर सीएम के बयान पर तेजस्वी बोले- बेरोजगारी हमलोगों का सबसे बड़ा मुद्दा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नौकरी और रोजगार पर सीएम के बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि नौजवान के दिल में जो उम्मीद थी उसको साथ मिलकर पूरा कर रहे हैं. बेरोजगारी का मुद्दा हमलोगों का सबसे बड़ा मुद्दा था ये बहुमत भी उसी का था

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने अपने संबोधन में नौकरी और रोजगार पर बात कही

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने देश और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. साथ ही सीएम ने संबोधन में नौकरी और रोजगार पर भी बात कही.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने आवास10 सर्कुलर रोड एवम उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास प्रांगण मे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली. इस अवसर पर राजद के कई नेता मौजूद रहे.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, कहा- विकास के क्षेत्र में काफी काम हुआ है

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार के संबोधन की मुख्य बातें. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में काफी काम हुआ है. गंगा पथ को बख्तियारपुर और छपरा से जोड़ेंगे. घाटों पर विद्युत शवदाहगृह की व्यवस्था होगी. बिहार में मंदिरों की चहारदीवारी का काम जारी है.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव ने फहराया तिरंगा, कई विधायक रहे मौजूद

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने आवास पोलो रोड में झंडोतोलन किया. इस मौके पर कई विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे. वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में तिरंगा फहराया.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम ने तिरंगा फहराया, डिप्टी सीएम तेजस्वी भी पहुंचे

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए. सीएम ने तिरंगा फहराया.

2:19 PM. 15 Aug 22 2:19 PM. 15 Aug

बिहार विधानसभा  में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया, सदस्य रहे शामिल

बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया. स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में विधानसभा के सदस्य शामिल हुए. बता दें कि गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. कार्यक्रम की शुरुआत पौने नौ बजे से होगी.

8:18 AM. 15 Aug 22 8:18 AM. 15 Aug

सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री फहरायेंगे तिरंगा

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. कार्यक्रम की शुरुआत पौने नौ बजे से होगी. सुबह 08.:52 बजे मुख्यमंत्री का परेड ग्राउंड गांधी मैदान पर होगा. डीजीपी और कमांडर, बिहार-झारखंड सब-एरिया, दानापुर के साथ प्रमंडलीय आयुक्त सीएम का स्वागत करेंगे. सुबह 08.54 बजे परेड की सलामी होगी. 08:55 बजे पर मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद 09.:00 बजे मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन करेंगे. फिर 09:03 बजे से मुख्यमंत्री का भाषण होगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह का आइपीआरडी सोशल मीडिया टीम द्वारा लाइव कवरेज किया जायेगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >