Bihar Breaking News : फारबिसगंज में दिनदहाड़े चार लाख की लूट, जमुई में नक्सलियों का सरेंडर

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:05 PM. 13 Jun 22 8:05 PM. 13 Jun

गोपालगंज में एसिड अटैक पीड़ित युवती की मौत

गोपालगंज में फुलबरिया के कररिया ठकुराई गांव में युवती पर एसिड अटैक हुआ था जिसके बाद पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

8:05 PM. 13 Jun 22 8:05 PM. 13 Jun

फारबिसगंज में दिनदहाड़े चार लाख की लूट

फारबिसगंज में बिल्डिंग मैटीरियल व्यवसायी से दिनदहाड़े चार लाख की लूट, दो बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम. प्रतिकार करने पर व्यवसायी को मार कर गंभीर रूप से किया घायल

8:05 PM. 13 Jun 22 8:05 PM. 13 Jun

नीतीश कुमार का नूपुर शर्मा विवाद पर बयान 

नूपुर शर्मा के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान. जब भाजपा ने एक्शन ले लिया तो हंगामे की क्या जरूरत.

1:56 PM. 13 Jun 22 1:56 PM. 13 Jun

नक्सलियों के साथ जंगल में सर्च अभियान

बिहार के जमुई में पांच हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. अब सीआरपीएफ के जवान जंगलों में उन नक्सलियों के साथ जाकर सर्च अभियान चला रही है.

1:56 PM. 13 Jun 22 1:56 PM. 13 Jun

ऋषिकुंड के पहाड़ी क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन

मुंगेर: सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर सहायक थाना अंतर्गत ऋषिकुंड के पहाड़ी, जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार निर्माण किए जाने की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया.

1:17 PM. 13 Jun 22 1:17 PM. 13 Jun

ओल, हल्दी और अदरख की खेती के लिए मिलेगी सब्सिडी

पटना. राज्य सरकार ने अंतर्वर्ती फसल कार्यक्रम के तहत बागीजों की खाली-परती जमीन पर ओल- हल्दी और अदरख की खेती को प्रोत्साहित करेगी. इसके अलावा पांच रुपये में विदेशी सब्जी की पौध तथा डेढ़ रुपये में संकर प्रभेद की सब्जी की पौध उपलब्ध होगी. इसके लिए सरकार ने एकीकृत उद्यान विकास योजना के तहत नौ करोड़ 40 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया है.

1:06 PM. 13 Jun 22 1:06 PM. 13 Jun

पूर्णिया में चलती ट्रैक्टर पर चालक की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के चन्दरही गांव के समीप एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.ट्रैक्टर चालक की पहचान बी कोठी के सुखसेना कैलू टोला निवासी बाबूलाल मण्डल के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई.

12:55 PM. 13 Jun 22 12:55 PM. 13 Jun

मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी से 58 हजार की लूट

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना के बसैठ स्थित मेसर्स चित्रगुप्त डीजल्स पेट्रोल पंप पर हथियार से लैश अपराधियों ने कर्मियों से 58 हजार रुपये लूट लिया है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दिया है.

12:55 PM. 13 Jun 22 12:55 PM. 13 Jun

केस का चार्ज नहीं देने पर पांच पुलिस पदाधिकारी निलंबित

मुजफ्फरपुर. तबादले के बाद भी केस का चार्ज नहीं सौंपने को लेकर पांच पुलिस पदाधिकारी (दारोगा और जमादार) को एसएसपी जयंत कांत ने निलंबित कर दिया है. वहीं, करजा थाना से रिटायर्ड दरोगा गोविंद परमानंद पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गयी है. रिटायर्ड दरोगा अगर तीन दिनों के अंदर केस का कर्ज नहीं सौंपते हैं तो उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी जायेगी.

12:55 PM. 13 Jun 22 12:55 PM. 13 Jun

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आज

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम सोमवार को (आज) आयोजित होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसुनवाई करके जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे. आयोजित “जनता के दरबार कार्यक्रम की वेब कास्टिंग बेल्ट्रॉन के माध्यम से की जाएगी. इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया साइट पर भी इसे लाइव प्रसारित किया जाएगा.

11:08 AM. 13 Jun 22 11:08 AM. 13 Jun

मंत्री शाहनवाज हुसैन व शकुनी चौधरी अदालत में हुए हाजिर

आचार संहिता उल्लंघन मामले में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी सोमवार को भागलपुर के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे.

11:08 AM. 13 Jun 22 11:08 AM. 13 Jun

चार जिलों में उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

पटना. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने चार जिलाें में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये हैं. जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक बांका जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में प्रेम चंद्र पांडेय, कटिहार में शशि भूषण नीरज, समस्तीपुर में ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव और शेखपुरा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा को बनाया गया है. ये नियुक्तियां चार साल के लिए की गयी हैं.

10:50 AM. 13 Jun 22 10:50 AM. 13 Jun

जमुई में 7 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जमुई में 7 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि इलाके का आतंक रहे बालेश्वर, नागेश्वर व अर्जुन कोड़ा ने सरेंडर किया है. इन तीनों का पूरे इलाके में आतंक रहा है.

10:35 AM. 13 Jun 22 10:35 AM. 13 Jun

पटना ED कार्यालय परिसर में कांग्रेस नेताओं ने बैठे धरने पर

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज ईडी दफ्तर में पेश होना है. जिसके बाद आज पूरे देश में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में पटना में भी ED कार्यालय परिसर में काफी संख्या में कांग्रेस नेता बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

10:35 AM. 13 Jun 22 10:35 AM. 13 Jun

पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पांच हार्डकोरा नक्सली के सरेंडर करने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों ने सोमवार को सरेंडर किया है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है.

10:35 AM. 13 Jun 22 10:35 AM. 13 Jun

जामताड़ा से पटना पुलिस ने चार और साइबर अपराधियों को पकड़ा

पटना. झारखंड के जामताड़ा के पारटोल गांव से पटना पुलिस ने चार और साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद चारों आरोपितों को जामताड़ा जेल में बंद किया गया है. वह इसलिए कि चारों पर जामताड़ा में भी साइबर फ्रॉड के कई केस दर्ज हैं. गिरफ्तार होने वाले शातिर गोविंद मंडल, राजगीर मंडल, विरू मंडल, सुभाष मंडल के पास से पुलिस ने 1.25 लाख नकद, 13 मोबाइल, 18 सिम, आधार कार्ड व चेकबुक बरामद किये हैं.

10:35 AM. 13 Jun 22 10:35 AM. 13 Jun

मैगरा थाने में तैनात सैप जवान की हुई मौत

डुमरिया. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के मैगरा थाने में तैनात बिहार सैप के जवान रवींद्र कुमार सिंह की अचानक मौत हो गयी. मैगरा थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि सैप जवान रवींद्र कुमार वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव के रहने वाले थे.

10:35 AM. 13 Jun 22 10:35 AM. 13 Jun

नालंदा में ट्रक ने जोगाड़ गाड़ी में मारी टक्कर, दो की मौत

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. नालंदा में एक ट्रक ने जोगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार की है.

8:41 AM. 13 Jun 22 8:41 AM. 13 Jun

वीआइपी के प्रवक्ता को मिली जान मारने की धमकी

पटना. वीआइपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को असामाजिक तत्वों ने जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में उन्होंने एसकेपुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसमें गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है और नीचे जय श्री राम लिखा है. उन्होंने लिखा है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी.

8:41 AM. 13 Jun 22 8:41 AM. 13 Jun

पब्जी खेलने से रोका तो फंदा लगा कर दे दी जान

पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में अभिभावक द्वारा पब्जी खेलने से रोकने पर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक युवक के पिता रामाकांत लाल द्वारा थाने में दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

8:41 AM. 13 Jun 22 8:41 AM. 13 Jun

गंगा पाथ-वे से पीएमसीएच में वाहनों का प्रवेश अभी बंद

पटना. गंगा पाथ-वे से होते हुए पीएमसीएच आने वाले मार्ग पर सभी तरह की गाड़ियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. अब उद्घाटन के बाद ही वाहनों का आवागमन पीएमसीएच में हो सकेगा. रविवार को अस्थायी गेट पर ताला लगा दिया गया. साथ ही वहां सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी है.

8:41 AM. 13 Jun 22 8:41 AM. 13 Jun

सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज, 16 एजेंडे पर होगी चर्चा

पटना. पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 57वीं साधारण बैठक सोमवार को होगी. इसमें 16 एजेंडे पर निर्णय लिया जाना है. मेयर सीता साहू के कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे से बैठक होगी. इसमें सभी अंचलों में वार्डवार साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा होगी.

7:23 AM. 13 Jun 22 7:23 AM. 13 Jun

शराब की तस्करी रोकने के लिए अब गंगा में स्पीड मोटरबोट से गश्ती

पटना में शराब की तस्करी को रोकने के लिए अब गंगा नदी में अत्याधुनिक स्पीड मोटरबोट से गश्ती की जायेगी. यह स्पीड मोटरबोट ड्रोन, नाइट विजन, थर्मल विजन और जीपीएस सिस्टम से लैस रहेगी. इसकी छत पर एक लॉन्चिंग पैड है, जहां से ड्रोन टेक ऑफ व लैंड कर सकता है. इस स्पीड मोटरबोट का शुभारंभ रविवार को दीघा के जनार्दन घाट पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सोन व गंगा सहित सभी नदी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करायी जायेगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >