Bihar Breaking News LIVE: मधेपुरा से कार्बाइन, चार पिस्टल, एक दर्जन कारतूस के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:28 PM. 13 Jan 23 7:28 PM. 13 Jan

कार्बाइन, चार पिस्टल, एक दर्जन कारतूस के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों व अपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इस कड़ी में जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मोस्ट वांटेड राजा कुमार समेत आठ को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक कार्बाइन, कार्बाइन का मैगजीन, चार देसी पिस्टल, 12 कारतूस, सात खोखा तीन बाइक, 12 कोरेक्स कफ सिरप व चार मोबाइल बरामद किया गया है.

7:28 PM. 13 Jan 23 7:28 PM. 13 Jan

नदियों में नहीं गिरेगा गंदा पानी, 173 नालों के पानी का होगा ट्रीटमेंट

पटना. प्रदेश की नदियों में आने वाले दिनों में नालों का गंदा पानी सीधे नहीं गिरेगा. नदियों में पानी के जाने के पूर्व इनका बकायदा ट्रीटमेंट होगा. ऐसे 173 नालों की पहचान की गई है, जिनके गंदे पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा. इस कार्य के लिए 161.62 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. बैठक में 41 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए.

7:28 PM. 13 Jan 23 7:28 PM. 13 Jan

सासाराम से तीन शराबी गिरफ्तार

सासाराम के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बेलौंजा दारानगर व नौहट्टा में छापेमारी कर तीन शराबियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. सूत्रों की मानें, तो कई शराब धंधेबाज सोनडीले से शराब ला रहे थे. पुलिस की सूचना होने पर वापस लौट गये.

7:28 PM. 13 Jan 23 7:28 PM. 13 Jan

पटना में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

औरंगाबाद-बिहटा मुख्य मार्ग पर रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतूत चौक के पास एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

रामचरितमानस टिप्पणी मामले में शिक्षा मंत्री को मिला RJD के प्रदेश अध्यक्ष का साथ

रामचरितमानस विवाद मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदा बाबू का साथ मिला है. राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री समाजवादियों की राह पर हैं. उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

लोजपा (र) ने दही-चूड़ा कार्यक्रम को किया रद्द

शरद यादव के निधन की सूचना आने के बाद लोजपा (र) ने दही-चूड़ा कार्यक्रम का रद्द कर दिया है. चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि मकर संक्रांति पर पटना स्थित लोजपा(र) के कार्यालय में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

वैशाली में एक घर से आठ जिंदा बम बरामद

वैशाली पुलिस ने हाजीपुर में एक घर से आठ जिंदा बम बरामद किया है. बम को फलों की टोकरी में छिपाकर रखा गया था. इस मामले में पुलिस ने मासूम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी के पिता ने ही मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी थी.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

गंगा में क्रूज संचालन के लिए तेजस्वी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

गंगा नदी में क्रूज संचालन के लिए तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. बता दें कि पीएम मोदी आज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की बेहतरीन यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल रहेंगे. अपने सफर में यह बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

मंत्री अशोक चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बयान वापस लेने की सलाह दी

जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को रामचरितमानस के खिलाफ दिये गये बयान को वापस लेने की सलाह दी. अशोक चौधरी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी के धार्मिक भावना से खिलवाड़ नहीं हो. यह गलत है.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

सीतामढ़ी शहर के आस पास के इलाकों में बाघ की मौजूदगी के मिले संकेत

सीतामढ़ी शहर के आस-पास के इलाकों में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले है. संकेत के बाद वन विभाग की टीम बाघ को तलाशने में जुट गयी है. फिलहाल टीम के द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है.

2:34 PM. 13 Jan 23 2:34 PM. 13 Jan

PM नरेंद्र मोदी आज गंगा विलास क्रूज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज थोड़ी देर में दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की बेहतरीन यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल रहेंगे. अपने सफर में यह बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा.

8:37 AM. 13 Jan 23 8:37 AM. 13 Jan

शरद यादव के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शोक जताया है. सीएम ने लिखा है कि शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था. मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं. वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे. उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.

8:37 AM. 13 Jan 23 8:37 AM. 13 Jan

पुराने साथी शरद यादव के निधन पर भावुक हुए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद

अपने पुराने साथी शरद यादव के निधन की सूचना पर RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद भावुक हो गये. आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव जो फिलहाल सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं, उन्होंने शोक प्रकट किया है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, बड़े भाई शरद यादव के निधन से काफी विचलित और दुखी हूं. हमने राम मनोहर लोहिया समेत कई अन्य नेताओं के साथ मिलकर राजनीति की. वे महान समाजवादी नेत थे.

8:37 AM. 13 Jan 23 8:37 AM. 13 Jan

शरद यादव के निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है. समर्थक तुगलक रोड पर स्थित उनके पुराने आवास पर जुट रहे हैं.

8:37 AM. 13 Jan 23 8:37 AM. 13 Jan

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. नेता के निधन के खबर की पुष्टि उनकी बेटी शुभासिनी शरद यादव ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा, पापा नहीं रहे. बता दें कि शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

7:18 AM. 13 Jan 23 7:18 AM. 13 Jan

बिहार में सर्दी का सितम जोरों पर 

बिहार में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. 17 जनवरी से सर्दी की सेकंड वेव आने वाली है और इस बार 31 जनवरी तक प्रचंड ठंड पड़ेगी. आने वाले दो से तीन दिनों में ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >