Bihar Breaking News Live : सप्ताह में तीन दिन चलेगी आरा- रांची एक्सप्रेस

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

सप्ताह में तीन दिन चलेगी आरा- रांची एक्सप्रेस

आरा-रांची एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आरा में गुरुवार को करेंगे शुभारंभ.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का दावा, विरोधी उम्मीदवार की जब्त होगी जमानत

मोकामा उपचुनाव को लेकर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि विरोधी उम्मीदवार की जमानत जब्त होगी.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

CM Nitish Kumar छठ घाटों का करेंगे निरीक्षण

CM Nitish Kumar छठ को लेकर सभी घाटों का निरीक्षण करेंगे. सीएम के साथ तमाम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. नासरीगंज से पटना सिटी तक लेंगे जायजा.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

बेगूसराय सदर अस्पताल में डेंगू के 8 मरीज भर्ती

बेगूसराय सदर अस्पताल में डेंगू के 8 मरीज भर्ती हुए हैं. प्रशासन के द्वारा लोगों को किया गया अलर्ट.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को देगा 78 दिनों का बोनस

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया है.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

बिहार के नवादा में डेंगू से दूसरी मौत, पटना में चल रहा था इलाज

नवादा के वारिसलीगंज में डेंगू से दूसरी मौत का मामला सामने आ रहा है. मृतक का नाम विजय प्रसाद बताया जा रहा है जो पेशे से व्यवसायी हैं. उनका पटना में इलाज चल रहा था.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

सीएम नीतीश कुमार दिवंगत नेता मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैफई

सीएम नीतीश कुमार दिवंगत नेता मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंच गए हैं. वो वहां अखिलेश यादव से बात भी कर रहे हैं.

9:40 PM. 12 Oct 22 9:40 PM. 12 Oct

गोपालगंज उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद अनिरुद्ध प्रसाद की पत्नी ने दाखिल किया पर्चा

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद अनिरुद्ध प्रसाद की पत्नी इंदिरा यादव ने बीएसपी की टिकट पर नामांकन पर्चा दाखिल किया.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

भाजपा ने बरसाती मेढ़क को दिया टिकट, मोकामा उपचुनाव पर बोले पूर्व MLA अनंत सिंह

मोकामा उपचुनाव पर बोले पूर्व MLA अनंत सिंह, भाजपा ने बरसाती मेंढ़क को टिकट दे दिया है. एक ग्लास पानी भी किसी को नहीं पिलाया है. BJP का जमानत जब्त होगा.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

अमित शाह कर रहे जेपी को अपमानित

पटना- वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले ‘अमित शाह कर रहे जेपी को अपमानित’. ‘केन्द्र तोड़ रही संवैधानिक ढ़ॉचा’. ‘अधिकारों का कर रही अतिक्रमण’.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

विदेशी शराब के साथ 3 कुली धराए

समस्तीपुर- विदेशी शराब के साथ 3 कुली धराए. GRP ने सामान ढ़ो रहे कुलियों को दबोचा. हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ. विरोध में जीआरपी ने किया थाने का घेराव.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

वैशाली में नाव हादसा, दो की मौत

वैशाली जिले के लालगंज में 25 लोगों से भरी नाव गंउक नदी में डूब जाने की सूचना है. इस हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत होने की सूचना है. जबकि अन्य लोग तैर कर बाहर आ गये हैं. कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है. सभी एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

सीवान-20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अपने मकान में ही लगाई फांसी, जीरादेई थाना क्षेत्र के सिशहानी गांव की घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

लोहिया से मेरा छात्र जीवन बेहद प्रभावित

पटना- सीएम नीतीश कुमार का बयान. ‘लोहिया से मेरा छात्र जीवन बेहद प्रभावित’. ‘उनके आदर्शों को लेकर कर रहा काम’. ‘लोहिया को लेकर काफी भाव है मेरा’.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

कार्तिकेय मामले में हाईकोर्ट ने किया केस डायरी तलब

पटना- पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार का अग्रिम जमानत मामला. हाईकोर्ट ने किया केस डायरी तलब. जस्टिस सुनील पंवार ने की सुनवाई.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

गाली गलौज पर उतरे DCLR

सीतामढ़ी जिले में एक दबंग डीसीएलआर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गालियां देते और चप्पल निकालते दिख रहे हैं. वीडियो सीतामढ़ी जिले के पुपरी एसडीओ कार्यालय का है, जहां रणक्षेत्र जैसा माहौल नज़र आ रहा है. जानकारी के अनुसार पुपरी के झझीहट गांव के उज्जवल प्रकाश वर्मा का एक जमीनी विवाद था, जिसको लेकर पुपरी एसडीओ के कार्यालय में पंचायती का आयोजन किया गया था. इस दौरान उज्जवल कुमार के अधिवक्ता सुशील चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार और डीसीएलआर ललित सिंह सभी मौजूद थे. तभी अचानक ऑफिस का माहौल बिगड़ने लगता है और डीसीएलआर साहब गाली गलौज करते हुए अपना आपा खो देते हैं. इतना ही नहीं, वे अपने पैर से चप्पल भी निकालने लगते हैं.  

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

सीएम नीतीश कुमार आज जाएंगे सैफई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे. सीएम नीतीश स्पेशल फ्लाइट से 11 बजे लखनऊ होते हुए सैफई जाएंगे. दरअसल, वे मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. इसीलिए नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को सैफई जा रहे हैं.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

आज साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी करेंगे नामांकन

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव: आज साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी करेंगे नामांकन. BSP के टिकट पर लड़ रही हैं चुनाव.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

डीएम एसपी पर हो सकती है कार्रवाई

पटना- अतिक्रमण नहीं हटाने पर सुनवाई आज. औरंगाबाद के ओबरा का मामला अदालती आदेश नहीं मानने पर कोर्ट सख्त. डीएम एसपी पर हो सकती है कार्रवाई.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

गंगा स्नान के दौरान दो डूबे

वैशाली- गंगा स्नान के दौरान दो डूबे. लाश जलाने गए थे दोनों. लालगंज थाना के जफराघाट का मामला. SDRF की टीम कर रही तलाश.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

सदर थाना क्षेत्र में गीदड़ का आतंक

लखीसराय- सदर थाना क्षेत्र में गीदड़ का आतंक. दर्जनों लोगों को बनाया शिकार. सभी घायल सदर अस्पताल मे भर्ती. गीदड़ के आतंक से लोगों में दहशत.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट. पटना, नवादा, नालंदा, शेखपुरा में अलर्ट मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश जारी.

2:23 PM. 12 Oct 22 2:23 PM. 12 Oct

लालू पहुंचे सिंगापुर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एयरपोर्ट से उन्हें रिसीव किया है. लालू यादव एक व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले. लालू इलाज कराने के लिए मंगलवार को ही सिंगापुर रवाना हुए थे. इससे पहले दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज चला था.

9:36 AM. 12 Oct 22 9:36 AM. 12 Oct

सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ

तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव संजय यादव से आज फिर पूछताछ होगी. सीबीआई ने उन्हें समन भेजा है. मामला रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का है. ये पहली बार नहीं है जब संजय यादव से पूछताछ होगी. इससे पहली भी सीबीआई संजय से शनिवार को पूछताछ कर चुकी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >