Bihar Breaking News Live : रामकृपाल यादव की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

रामकृपाल यादव की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

रामकृपाल यादव की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी है.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

बेगूसराय अंचल के नाजीर का शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने लिया संज्ञान

बेगूसराय के बछवारा अंचल के नाजीर का शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसपर डीएम रोशन कुशवाहा ने लिया संज्ञान लिया है. एडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए टीम का गठन किया गया.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

बेगूसराय डीएम ने बछवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

बेगूसराय डीएम ने बछवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

पटना हाईकोर्ट ने ग्रीनफील्ड में एयरपोर्ट बनाने को लेकर मांगा जवाब

पटना हाईकोर्ट ने जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट के निर्माण, विकास और नवीनीकरण के मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने ग्रीनफील्ड में एयरपोर्ट बनाने को लेकर मांगा जवाब. दीवाली अवकाश के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

समस्तीपुर में गाड़ी की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये की चोरी

समस्तीपुर में गाड़ी का डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये की चोरी हुई है. चोरी की घटना नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड में हुई है.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

डेंगू को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया निर्देश

डेंगू को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने भी विभाग को अलर्ट करते हुए तत्काल सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिया है.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

रोहतास में PNB ब्रांच में डकैती की कोशिश, फायरिंग करते भागे लुटेरे

रोहतास में PNB ब्रांच में डकैती की कोशिश. ग्राहकों की सतर्कता के चलते डकैती हुई नाकाम. बिक्रमगंज थाना के खैरा भूधर में हुई वारदात. आधे दर्जन लुटेरे फायरिंग करते हुए फरार.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

बेगूसराय में ट्रेन से गिरने पर एक युवक की मौत

बेगूसराय में ट्रेन से गिरने पर एक युवक की मौत. सलोना स्टेशन के नजदीक हुआ हादसा. प्राणपुर के रहने वाले अमर राज के रूप में हुई है युवक की शिनाख्त.

6:35 PM. 13 Oct 22 6:35 PM. 13 Oct

समस्तीपुर में पथ निर्माण की मांग लेकर एनएच 122बी पर धरना पर बैठे लोग

समस्तीपुर में पथ निर्माण की मांग लेकर को लेकर प्रदर्शन लोग एनएच 122बी पर प्रदर्शन कर रहे हैं. मरम्मती की मांग को लेकर हाईवे पर धरना पर बैठे हैं लोग.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है महागठबंधन सरकार

पटना-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का बयान. निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है महागठबंधन सरकार. चुनाव नहीं होने पर अधिकारियों को मिलेगा लूट का मौका. लालू यादव ने अति पिछड़ों के आरक्षण का परवाह नहीं की. बीजेपी हमेशा से पिछड़ों के आरक्षण के पक्ष में रही है. 17 अक्टूबर को देगी धरना.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक

पटना- सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक. संकल्प भवन में आयोजित है समीक्षा बैठक. मंत्री विजय चौधरी और संजय झा बैठक में मौजूद. मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी भी हैं मौजूद.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

फुटपाथ दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत

अरवल-फुटपाथ दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत, अतिक्रमित दुकान तोड़े जाने के बाद आया हार्ट अटैक, अन्य दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष किया हंगामा, नगर परिषद शहर मे चला रही है अतिक्रमण हटाओं अभियान.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

जेडीयू का बीजेपी को आरक्षण विरोधी बताना गलत

पटना- विप के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का बयान. सीएम नीतीश कुमार नायक नहीं खलनायक हैं. जेडीयू का बीजेपी को आरक्षण विरोधी बताना गलत. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दे रहे हैं गलत बयान. गुजरात में आरक्षण के आधार पर हुआ है निकाय चुनाव. जेडीयू की पोल जनता में खुल रही है.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के चिरैया से बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के घर से एमडीएम का 34 बोरा चावल बरामद हुआ है। पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया है।

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेतिया, एक साथ कई लोगों को लगी गोली

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेतिया, अपराधियों ने एक साथ कई लोगों को मारी गोली, मची अफरा-तफरी.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

आरा में मुखिया ने पूर्व मुखिया के घर पर की फायरिंग

आरा में मुखिया ने पूर्व मुखिया के घर पर की फायरिंग. कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे की गोली लगने से मौत. कोरी पंचायत का मुखिया है आरोपित संजय चौधरी. पुलिस ने किया गिरफ्तार.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

विजय सिन्हा परिजनों से करेंगे मुलाकात

बेगूसराय – भाजपा नेता हत्याकांड मामला. बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता विजय सिन्हा परिजनों से करेंगे मुलाकात. नयागांव थाना के सोनापुर में 2 दिन पूर्व भाजपा नेता की गोली मारकर हुई थी हत्या.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

41 प्रखंडों में हर जल की शरू हुई जांच

पटना. राज्यभर में हर घर नल का जल 99 प्रतिशत लाभुकों तक पहुंच गया है. राज्य सरकार के निर्देश पर अब पीएचइडी अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह बुधवार व गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया है, ताकि पानी की शुद्धता व उपलब्धता की रिपोर्ट बन सके. इस कड़ी में विभाग के पदाधिकारियों ने बुधवार को 13 प्रमंडलों के 41 प्रखंडों में योजना को देखने पहुंचे . चिह्नित प्रखंड की कम -से -कम दो पंचायतों में जाकर रिपोर्ट तैयार करनी है.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

आज होगी सभी एयरपोर्ट के विस्तार पर सुनवाई

पटना. पटना एयरपोर्ट समेत राज्य के अन्य हवाई अड्डाें के विस्तार और विकास को लेकर दायर की गयी लोकहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी . इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई की जायेगी . यह मामला मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था .

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

गोपालगंज से गैस रिसाव के दौरान अगलगी में दंपती समेत 3 की मौत

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में गैस रिसाव से आग लगने से झुलसकर दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना के विरोध में आज आक्रोशित परिजनों ने मृतकों के शवो को सड़क पर रखकर प्रदर्शन रहे हैं. परिजन उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

फरार अभियुक्त दिपेश कुमार साह गिरफ्तार

किशनगंज- कोचाधामन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार अभियुक्त दिपेश कुमार साह को किया गिरफ्तार, अररिया के भगवानपुर का रहने वाला है अभियुक्त

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

आज बिहार भर में BJP के खिलाफ JDU का प्रदर्शन

आज बिहार भर में BJP के खिलाफ JDU का प्रदर्शन है. निकाय चुनाव पर रोक के बाद बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने हैं. केवल जदयू करेगा प्रदर्शन. पटना में ललन सिंह करेंगे हल्ला बोल.

2:13 PM. 13 Oct 22 2:13 PM. 13 Oct

जहानाबाद में घूसखोर सीओ गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद में घूसखोर सीओ गिरफ्तार हुआ है. निगरानी विभाग की टीम ने काको के अंचलाधिकारी दिनेश कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. जैसे ही शहर में सीओ की गिरफ्तारी की बात फैली, प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

8:50 AM. 13 Oct 22 8:50 AM. 13 Oct

मधेपुरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

मधेपुरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी है. परिजन जहरीली शराब से मौत की आशंका जता रहे हैं. उनका दावा है कि मृतक शराब पी रखी थी. घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 15 की हैं. मृतक की पहचान घनश्याम दास के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी की माने तो मंगलवार की रात को उसका पति शराब पीकर घर आया था. उसने शराब इतनी पी रखी थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रहा था. 

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >