Bihar Breaking News : बेगूसराय में अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला को मारी गोली, मौत के बाद हुए फरार

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:02 PM. 12 Jun 22 8:02 PM. 12 Jun

छपरा में रेल्वे का ओवरहेड तार टूटा 

छपरा-सोनपुर रेल खंड पर रविवार को ओएच ओवरहेड तार गिरने से करीब 2 घंटे तक ट्रेनों काा परिचालन ठप हो गया. तार टूटने की खबर मिलते ही रेल कर्मियों व पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

8:02 PM. 12 Jun 22 8:02 PM. 12 Jun

भागलपुर में लोगों ने विधायक को बनाया बंधक 

भागलपुर के आजाद नगर में लोगों ने विधायक शैलेन्द्र को बनाया बंधक. कटाव निरोधी काम को लेकर लोगों में दिखा ग़ुस्सा. जल्द से जल्द काम शुरू करने की मांग.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

मधुबनी में संदेहास्पद स्थिति में एक युवती की मौत

मधुबनी में संदेहास्पद स्थिति में एक युवती की मौत हो गयी है. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह घटना पंडौल थाना के गुरमहा पचाढ़ी गांव की है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

पटना में ड्रग्स बेचने वाले तीन गिरफ्तार

पटना. जक्कनपुर थाने की पुलिस ने ड्रग्स बेचने वाले तीन को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है. तीनों में एक आरोपित कई मामलों में फरार चल रहा था. तीनों गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

नवादा में बैटरी का पानी पीने से मासूम की मौत

नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है. बैटरी का पानी पीने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी है. वहीं, तीन की हालत गंभीर है. तीनों बच्चों को पटना रेफर कर दिया गया है. यह घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

बेगूसराय में अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला को मारी गोली, मौत

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना लोहिया नगर के आनंदपुर चौक के पास की है. महिला की हत्या के बाद अपराधी फरार हो गये. मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के गोरडीहा गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरा घायल हो गया. आसपास रहे लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

पीड़ित परिजनों से मिले सांसद

इमामगंज. औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद सुशील कुमार सिंह एक दिवसीय दौरा में इमामगंज पहुंचे. सांसद प्रखंड के पड़रिया गांव के रहने वाले ब्रजेश सिंह के पुत्र के श्राद्ध कर्म में शरीक हुए. जहां सांसद ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

औरंगाबाद में अपराधियों ने फूंके कई ट्रैक्टर

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा पहाड़ के समीप उषा ईंट-भट्टा पर शनिवार की देर रात अपराधियों ने चार ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. जिसमें एक ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि अन्य ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया. वही मौके पर टीपीसी के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा गया है.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

औरंगाबाद के बारुण में मोबाइल छीना झपटी में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के बाघा बिशुनपुर स्टेशन पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की मोबाइल छीनने का प्रयास किया. इस क्रम में विवाद हिंसक के रूप ले लिया. देखते ही देखते एक साथ कई लोगों ने उक्त व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान तेंदुआ गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है .

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

समस्तीपुर. वारिसनगर प्रखंडउ के नागरबस्ती गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गये. सभी लोग खिचड़ी खाये थे. शनिवार को सुबह सभी की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृहस्वामी के मुताबिक घर में खिचड़ी बनी थी. परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया. देर रात सभी को उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को एक निजी कलीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से शनिवार की सुबह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

2:05 PM. 12 Jun 22 2:05 PM. 12 Jun

81 पुड़िया गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दानापुर. शाहपुर पुलिस ने मुबारकपुर कृषि फार्म में छापेमारी कर विजेंद्र कुमार को 81 पुड़िया गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि विजेंद्र कुमार के पास से प्लास्टिक के डिब्बा में रखे हुए 81 पुड़िया गांजा बरामद किया है. जो 270 ग्राम है और गांजा पीने वाला उपकरण मिला है.

8:17 AM. 12 Jun 22 8:17 AM. 12 Jun

पटना में बालू खनन रोकने गयी पुलिस पर पथराव, एक गिरफ्तार

पटना के नौबतपुर के पितवांस स्थित पुनपुन बालू घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची खनन विभाग व स्थानीय थाने के पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव शुरू कर दिया. हालांकि पथराव में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए बालू माफियाओं को खदेड़ दिया. इसी दौरान पुलिस ने एक बालू माफिया को गिरफ्तार किया है और बालू घाट से चार ट्रैक्टरों को जब्त कर नौबतपुर थाने लाया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >