मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

नवादा में बदामशों ने एक ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की है. वारादात की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से जा टकराई. इस हादसे में घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद मुशहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया.
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के बाद यानी 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है.
राजधानी पटना के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का हो सकती है.
पटना हाईकोर्ट में बिहार के एयरपोर्ट के मामलों की सुनवाई 17 अगस्त तक टली. कोर्ट ने सरकार से पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है.
बेगूसराय में दो बसों की टक्कर में 10 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों का निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना सिंघौल थाना के एनएच 31 के पास का है.
नीतीश कुमार पटना स्थित पटना शहीद स्मारक पहुंचे. वहां उन्होंने शहीद स्मारक की मुर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.
पटना के कुख्यात अपराधी रवि गोप को नागपुर के महाराष्ट्र में गिरफ्तारी हुई. उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. रवि गोप पर दर्जनों भर गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपी पर पटना समेत अन्य जिलों में भी कई मामला दर्ज है.
लखीसराय के रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने पुलिस पर पथराव किया है. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं, दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त की है. साथ ही 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
समस्तीपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक रिश्तेदार के यहां से पूजा देखकर लौट रहा था. ये घटना वारिसनगर थाना के इलमासनगर की है.
पटना एयरपोर्ट समेत राज्य के अन्य एयरपोर्ट मामले पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ में सुनवाई होगी.
पटना हाईकोर्ट में नेपालीनगर अतिक्रमण हटाने पर आज सुनवाई जस्टिस संदीप कुमार करेंगे. इस मामलें में राज्य सरकार और आवास बोर्ड आमने -सामने हैं. जबाब दायर याचिकाकर्ता के वकील आज बहस करेंगे.
मधुबनी में 8 अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया है. FIR खुटौना थाना को दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. ये मामला खुटौना बाजार का है.
बीजेपी बिहार में अब विपक्ष में खड़ी इकलौती पार्टी नजर आ रही है और उसके पास जमीनी स्तर पर संघर्ष के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. नीतीश कुमार ने जिस तरह पाला बदला उसके बाद बीजेपी के नेता कल प्रदेश मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे और अब जिला और प्रखंड स्तर पर आज धरने का कार्यक्रम है.
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ