Bihar Breaking News Live : मधुबनी में दामाद की ससुराल में पीट पीटकर हत्या, मामला दर्ज

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:53 PM. 10 Nov 22 6:53 PM. 10 Nov

मधुबनी में दामाद की ससुराल में पीट पीटकर हत्या, मामला दर्ज

मधुबनी में दामाद की ससुराल में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पंडौल थाना क्षेत्र के रामपुर की घटना है.

6:53 PM. 10 Nov 22 6:53 PM. 10 Nov

सहरसा पुलिस ने साराही में सवा किलो चरस के साथ 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

सहरसा पुलिस ने साराही में लॉज से सवा किलो चरस के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया. कैश और मोबाइल भी बरामद किया गया.

6:53 PM. 10 Nov 22 6:53 PM. 10 Nov

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. 17 नवंबर तक पर्चा दाखिल करने की आखिरी तिथि है. 18 नवंबर को स्क्रूनी और 21 नवंबर को नाम वापसी का आखिरी डेट है.

4:21 PM. 10 Nov 22 4:21 PM. 10 Nov

मंत्री अशोक चौधरी का दावा, कुढ़नी में नहीं खिलेगा कमल

मंत्री अशोक चौधरी का दावा किया है कि कुढ़नी में बीजेपी नहीं जीतेगी.

3:26 PM. 10 Nov 22 3:26 PM. 10 Nov

मुंगेर में अवैध उगाही के आरोप में एएसआई और तीन सिपाही गिरफ्तार

मुंगेर में अवैध उगाही के आरोप में एएसआई और तीन सिपाही गिरफ्तार किये गए हैं. कार्रवाई के दायरे में आए सभी हवेली खड़गपुर में पदस्थापित हैं.

3:26 PM. 10 Nov 22 3:26 PM. 10 Nov

शिवहर में उत्पाद विभाग ने 30 शराबियों को पकड़ा, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

शिवहर में उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है. 30 शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया गया है.

3:26 PM. 10 Nov 22 3:26 PM. 10 Nov

बिहार में शराबबंदी असफल है: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी असफल है. केवल इसके सफल होने के दावे किए जा रहे हैं. दावे से सच्चाई नहीं बदलती है.

3:26 PM. 10 Nov 22 3:26 PM. 10 Nov

CM नीतीश कुमार मधुबनी के मोतनाजे गांव पहुंचे

CM नीतीश कुमार मधुबनी के मोतनाजे गांव पहुंच गए हैं. उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय कपिल देव कामत की प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर उपेंद्र कुशवाहा , मंत्री संजय झा, शीला मंडल, मंत्री विजय चौधरी, लेसी सिंह, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान भी मौजूद थे.

12:46 PM. 10 Nov 22 12:46 PM. 10 Nov

पुलिस हिरासत में प्रेमी-प्रेमिका

पटना सिटी- पुलिस हिरासत में प्रेमी-प्रेमिका. NMCH प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में. कॉलेज कैंपस में बैठने से मना करने पर किया था हंगामा. बदमाशों के साथ मिलकर गार्ड पर ताना था पिस्टल.

12:46 PM. 10 Nov 22 12:46 PM. 10 Nov

कुढ़नी में उम्मीदवार नहीं देंगे चिराग 

कुढ़नी में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का चिराग पासवान ने एलान किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं.

12:46 PM. 10 Nov 22 12:46 PM. 10 Nov

दहेज़ के लिए महिला की हत्या

गोपालगंज. दहेज़ के लिए महिला की हत्या. परिजन की शिकायत पर ससुर गिरफ्तार. जादोपुर थाना के गम्हरिया गांव की घटना.

12:46 PM. 10 Nov 22 12:46 PM. 10 Nov

सीएम नीतीश आज जाएंगे मधुबनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक दिवसीय दौरे पर हैं. सीएम का आज मधुबनी जाने का प्लान है. दरअसल, वे मातनाजे गांव में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की आदमकद मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई थी. बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया था. 

12:46 PM. 10 Nov 22 12:46 PM. 10 Nov

कुढ़नी उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, 5 दिसंबर को होना है चुनाव

कुढ़नी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने वाले हैं, जिसका नामांकन आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगा. नामांकन के लिए 17 नवंबर तक की तारीख निर्धारित की गई है. हालांकि 12 नवंबर और 13 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल होगा. नामांकन के लिए चेक लिस्ट जारी की गई है.

9:25 AM. 10 Nov 22 9:25 AM. 10 Nov

AIG के 3 ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी

निगरानी विभाग द्वारा लगातार भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक निगरानी विभाग निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ आय से अधिक अर्जित करने का केस किया. इसके बाद सुबह से ही तलाशी ली जा रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >