Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद में ठंड से पार्षद के भाई सहित दो की मौत

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:31 PM. 5 Jan 23 7:31 PM. 5 Jan

औरंगाबाद में ठंड से पार्षद के भाई सहित दो की मौत

औरंगाबाद शहर में कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक पार्षद के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद रंजय अग्रहरी के भाई मृत्युंजय अग्रहरी जब अपने दुकान में थे, तभी ठंड की चपेट में आ गये. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बुधवार की रात उनकी मौत हो गयी. इधर गंगटी गांव में कविलास ठाकुर नामक व्यक्ति की मौत ठंड से होने की बात बतायी जा रही है.

7:31 PM. 5 Jan 23 7:31 PM. 5 Jan

चेक के जरिये बैंक खाते से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी

गया कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपांती-रंगबहादुर रोड के रहनेवाले तारकेश्वर प्रसाद के बेटे रंजन कुमार के बैंक खाते से चेक माध्यम से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर गुरुवार को पीड़ित रंजन ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

7:31 PM. 5 Jan 23 7:31 PM. 5 Jan

शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल

सासाराम के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के गम्हरिया की एक पत्नी ने अपने शराबी पति को जेल भिजवाया. थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि गमहरिया गांव के क्यामुद्दीन अंसारी शराब के नशा में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. पत्नी ने मोबाइल से मारपीट करने के बारे में पुलिस को जानकारी दी. शराबी को हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच करायी. उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

बिहार में हम के नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा मामले में हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला

4:58 PM. 5 Jan 23 4:58 PM. 5 Jan

हम के नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार

हम के नेता दानिश रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुषमा बराइक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

4:58 PM. 5 Jan 23 4:58 PM. 5 Jan

शराब के नशे में पांच लोग गिरफ्तार

सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर शिवसागर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

4:58 PM. 5 Jan 23 4:58 PM. 5 Jan

समाधान यात्रा में शामिल लोग

4:58 PM. 5 Jan 23 4:58 PM. 5 Jan

समाधान यात्रा के दौरान बेतिया उपस्थित जीविका दीदी

4:58 PM. 5 Jan 23 4:58 PM. 5 Jan

समाधान यात्रा के तहत बेतिया समाहरणालय सभा कक्ष में जीविका दीदियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

RJD के पूर्व सांसद सरफराज आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 पूर्व आरजेडी सांसद सरफराज आलम को बीते मंगलवार को ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे सरफराज आलम को अररिया के स्पेशल एमपी, एमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह स्पेशल एमपी, एमएलए कोर्ट के जज ने मंगलवार को 26 साल पुराने अपहरण के मामले की सुनवाई की थी.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

सुधाकर सिंह को लेकर जदयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इन दिनों राज्य सरकार और नीतीश कुमार पर सीधे तौर पर हमलावर है. इसको लेकर महागठबंधन के नेताओं के बीच ही वार-पलटवार का दौर जारी है. अब सुधाकर सिंह को लेकर जदयू के वरीय नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है. केसी त्यागी ने कहा कि सुधाकर सिंह खुद सुधर जाएं, नहीं तो तेजस्वी यादव उनको सुधार देंगे.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

BSSC पेपर लीक: तीसरी पाली के पेपर लीक मामले में EOU ने दो लोगों को पकड़ा

BSSC पेपर लीक: दानापुर के BS कॉलेज से तीसरी पाली के पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक टीम ने दो लोगों को पकड़ा है. फिलहाल आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है. बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर बीते बुधवार को हजारों छात्रों ने पटना में विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

वैशाली दियारा में पुलिस ने शराब की 17 भट्ठियों की ध्वस्त किया

वैशाली के दियारा इलाके में पुलिस ने 17 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया है. हालांकि शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही भगाने में सफल रहे.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

समाधान यात्रा में बोले सीएम नीतीश कुमार 

सीएम ने कहा कि हमारा मकसद है कि हम जिलों के विभिन्न जगहों में जाकर देखें कि कितना काम किया गया, काम में बाधा तो नहीं आई, काम पूरा हुआ कि नहीं, आगे और क्या करना चाहिए. आज हम सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर एक महीने बाद उनसे रिपोर्ट लेंगे.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

पावापुरी जल मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने से जैन समाज में रोष 

बिहार के नालंदा स्थित पावापुरी जल मंदिर को पर्यटन स्थल बनाए जाने को लेकर जैन समाज के लोगों ने रोष प्रकट किया है. जैन समाज के लोगों ने बताया कि यह एक पवित्र स्थल है. पर्यटन स्थल बनाये जाने के बाद लोग यहां पर गलत हरकतें करते रहते हैं.

2:01 PM. 5 Jan 23 2:01 PM. 5 Jan

बजट सत्र के बाद देश भर की यात्रा पर निकलेंगे- सीएम

समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा पूरा होने के बाद बजट सत्र का आयोजन होना है. इसके बाद वे देशभऱ की यात्रा पर निकलेंगे.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

सीएम नीतीश ने समाधान यात्रा के दौरान गांव की महिलाओं से बातचीत की 

समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पं. चंपारण के दरुआबारी गांव की महिलाओं और लड़कियों से बात की. महिलाओं ने सीएम से राज्य में शराबबंदी को कठोरता से लागू करने की मांग की. वहीं गांव की लड़कियों ने सीएम से गांव में दसवीं तक की परीक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

सीएम नीतीश ने स्कूली छात्राओं से की बात

पं. चंपारण के दरुआबारी गांव में सीएम नीतीश कुमार ने स्कूली छात्राओं से बातचीत की. इस दौरान छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगों से सीएम को अवगत कराया. सीएम नीतीश कुमार ने छात्राओं की सभी मांगों को ध्यान से सुना. छात्राओं ने सीएम से गांव में हाई स्कूल मुहैया कराने की मांग की. इस पर सीएम ने अधिकारियों को फौरन पहल करने के आदेश दिए.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

दरुआबारी गांव से सीएम नीतीश ने समाधान यात्रा की शुरुआत की

पं. चंपारण के दरुआबारी गांव से सीएम नीतीश कुमार ने सामाधान यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने गांव में एक तालाब का निरीक्षण किया. सीएम ने खुद अपने हाथों से तालाब में मछलियों को डाला.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को कोर्ट ने सुनायी एक साल की सजा

भागलपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई है. विधायक के साथ सात अन्य लोगों को भी कोर्ट ने सजा का आदेश जारी किया है. कांग्रेस नेता पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. यह मामला इशाकचक थाना क्षेत्र में तीन नवंबर 2020 को दर्ज हुआ था. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कुछ लोगों के साथ चुनाव कार्य को बाधित किया था. आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट ने सजा सुनाते हुए एक साल की जेल और आर्थिक जुर्माना लगाया है.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

खगड़िया में RJD के पूर्व MLA के भांजे की गोली मारकर हत्या

खगड़िया के मोरकाही में अपराधियों ने आरजेडी के पूर्व विधायक के भांजे अरविंद कुमार को गोली मार दी. अरविंद की इलाज के दौरान मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

आज इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम नीतीश कुमार

सीएम सुबह दस बजे पश्चिम चंपारण के सोहरिया के दरुआबारी में समेकित थरुहट विकास अभिकरण अंतर्गत वर्क शेड का शिलान्यास करेंगे और सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण करेंगे. वह जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करेंगे. सीएम दोपहर पारसनगर में कटाव स्थल का निरीक्षण करेंगे. वह अपराह्न दो बजे बेतिया समाहरणालय में जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे और फिर अधिकारियों के साथ जिले की समीक्षा बैठक करेंगे.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

पंजाब में बिहार के छात्रों पर हमला

पंजाब के ​बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट करने की खबरें सामने आ रही है. पीड़ित बिहारी छात्रों ने सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगायी है.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

विरोध मार्च में शामिल लोगों पर केस दर्ज

पटना में बीते कल BSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने मार्च निकाली थी. इसको लेकर पटना पुलिस ने विरोध मार्च में शामिल लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने छात्र नेता दिलीप समेत पांच नामजद आरोपी और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है.

11:34 AM. 5 Jan 23 11:34 AM. 5 Jan

सीएम नीतीश की समाधान यात्रा आज से शुरू होगी

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज पश्चिमी चंपारण से शुरु होगी. पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा, इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा. इस यात्रा के बीच सीएम नीतीश कुमार किसी जनसभा या रैली को संबोधित नहीं करेंगे.

7:30 AM. 5 Jan 23 7:30 AM. 5 Jan

बिहार में ठंड ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

बिहार में ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 5 दिनों में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. इस दौरान राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहेगा. जबकि सामान्य से 5 डिग्री कम रहेगा. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी और 15 से 17 डिग्री के बीच तापमान रहेगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >