BSEB Exam 2021 : इंटर परीक्षा से एक दिन पहले Bihar Board ने स्टूडेंट्स को दी ये बड़ी राहत, जानें

Bihar Board Exam 2021 class 12th : बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी जोरों पर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा 1फरवरी से राज्यों में इंटर बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है. वहीं एग्जाम से एक दिन पहले बोर्ड ने लाखों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है.

BSEB Exam 2021 : बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी जोरों पर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा 1फरवरी से राज्यों में इंटर बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है. वहीं एग्जाम से एक दिन पहले बोर्ड ने लाखों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है.

राज्य में शीतलहर को देखते हुए बिहार बोर्ड के द्वारा छात्रों को जूता-मोजा पहनकर आने की इजाजत मिल गयी है. छात्र अब जूता- मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं. छात्र हित को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है. यानी छात्र जूता मौजा पहनकर एग्जाम हॉल में प्रवेश कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड का लास्ट डेट – इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. बोर्ड के सभी परीक्षार्थी अपने कॉलेज से इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड छोड़ा कर रख लेंं. छात्र अपने एडमिट कार्ड में संस्थान का मुहर लगवा कर ले आएं. बिना मुहर का एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा. एडमिट कार्ड पाने की आज अंतिम तिथि है.

मोबाइल लेकर नहीं जा सकते – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक आदेश में कहा है कि एग्जाम सेंटर पर छात्र मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं. अगर कोई छात्र हॉल में मोबाइल लेकर पकड़े गए तो उन्हें परीक्षा से सस्पेंड कर दिया जाएगा. वहीं वीक्षकों को भी मोबाइल ले जाना अलाउड नहीं होगा.

Also Read: BSEB, Bihar Board 12th Exam 2021 : नकल के लिए बदनाम बिहार में सख्ती! परीक्षा में चोरी करते धराए तो होगी 6 महीने की जेल

Posted by : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >