Bihar Board 12th Topper: साइंस टॉपर बनीं प्रिया बोलीं- फोन आया तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया...

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने बताया कि फोन आया तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया है.

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से परिणामों की घोषणा की. इस साल 12.80 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 11,07,330 छात्र पास हुए. हालांकि, इस बार पासिंग परसेंटेज 86.5% रहा, जो पिछले साल के 87.21% से कम है. बिहार साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने बताया कि मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया है.

तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने लहराया परचम

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है. साइंस टॉपर पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल हैं. जिनको 500 में 484 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं आर्ट्स टॉपर वैशाली की अंकिता कुमारी और शाकिब शाह हैं. कॉमर्स में टॉपर वैशाली की रौशनी कुमारी रही हैं. जिन्हें 500 में 475 अंक प्राप्त हुए हैं.

साइंस टॉपर प्रिया ने कहा- “मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया”

पश्चिम चंपारण की साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल को पहले यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने टॉप किया है. उन्होंने कहा, “मैं मार्केट में थी, तभी फोन आया कि मैंने टॉप किया है. पहले तो मुझे लगा कि बिहार में कई प्रिया होंगी, लेकिन जब पूरा नाम बताया तो यकीन हुआ.”

उन्होंने आगे बताया, “मैंने मेहनत तो की थी, लेकिन टॉप करने की उम्मीद नहीं थी. मेरी दीदी मुझे रातभर पढ़ाती थीं. मैंने पढ़ाई के साथ-साथ लिखने पर ज्यादा फोकस किया, जिससे चीजें ज्यादा याद रहीं. मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं. मेरे पिता ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया और टीचर्स ने भी हर कदम पर मदद की.”

Also Read: पटना यूनिवर्सिटी चुनाव: जन सुराज ने NSUI को दिया समर्थन, बिहार की छात्र राजनीति में उभरे नए समीकरण

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल क्या रहा खास?

पिछले साल के मुकाबले इस बार पासिंग परसेंटेज 0.71% कम रहा है. इस रिजल्ट में लड़कियों की शानदार परफॉर्मेंस रहा है. तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है. छात्र अपने रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस साल के नतीजे एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि बिहार की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >