Bihar Board 10th Result Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

Bihar Board 10th Result Live Updates in Hindi: बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आज किसी भी समय एलान हो सकता है. बिहार बोर्ड ने टॉप -10 के लिए छात्रों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद आप अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड एवं रोल नंबर का उपयोग करना होगा. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजों (Bihar Board Matric Result 2023) पर लेटेस्ट अपडेट आप यहां देख सकते हैं. इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने की तिथि की आधिकारिक घोषणा भी आपको सबसे पहले यहीं मिलेगी.

Live Updates
12:33 PM. 31 Mar 23 7:03 AM. 31 Mar

Bihar Board 10th Result: जानिए कहां के हैं मैट्रिक टॉपर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना, पूर्णिया, सुपौल, औरंगाबाद, नालंदा, जमुई, के छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते है. इन जिलों के छात्रों का इस बार बढ़िया प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे ज्यादा टॉपर्स में शामिल छात्र जमुई के सिमुलतला के हो सकते है.

12:33 PM. 31 Mar 23 7:03 AM. 31 Mar

Bihar Board 10th Result 2023: रिजल्ट यहां ऐसे करें चेक

. बिहार बोर्ड क्लास 10 वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

. आप फिर 10वीं के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें.

. एक नया विंडो खुलेगा

.आप इस विंडो में बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉगिन करें.

.बिहार बोर्ड के रिजल्ट आने पर आप इसी प्रकार ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं.

12:33 PM. 31 Mar 23 7:03 AM. 31 Mar

Bihar Board 10th Result 2023: शिक्षा मंत्री करेंगे बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे. इसको लेकर उनसे समय ले लिया है. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

12:33 PM. 31 Mar 23 7:03 AM. 31 Mar

Bihar Board 10th Result 2023: यहां करें सबसे पहले चेक

बिहार बोर्ड के 10 वीं के परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी करने वाली है. रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

4:36 PM. 30 Mar 23 11:06 AM. 30 Mar

Bihar Board 10th Result: रिजल्ट बनकर तैयार, जानें क्या है लड़कियों का हाल

बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट बनकर तैयार हो चुका है. आपको बता दें कि इस बार टॉपर्स की सूची में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा होने वाली है. टॉपर्स की सूची बनने के बाद उनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है.

4:36 PM. 30 Mar 23 11:06 AM. 30 Mar

Bihar Board 10th Result: बिहार सरकार 10वीं और 12वीं पास छात्रों को देगी 4 लाख का क्रडिट कार्ड

बिहार बोर्ड के दसवीं और 12 वीं के रिजल्ट की जल्द घोषणा होने वाली है. वहीं बिहार सरकार 12वीं की परीक्षा पास होने पर छात्रों को आगे पढ़ने के लिए चार लाख की राशि शिक्षा ऋण के रुप में उपल्ब्ध कराती है. दूसरी ओर पॉलिटेक्निक के लिए 10वीं पास के छात्र भी योजना का लाभ ले सकते है. पूरी खबर को पढ़ने के लिए लिंक क्लिक करें…

बिहार सरकार 10वीं और 12वीं पास छात्रों को देगी 4 लाख रूपए तक का क्रडिट कार्ड, बस करना होगा ये काम

मुख्य बातें

Bihar Board 10th Result Live Updates in Hindi: बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आज किसी भी समय एलान हो सकता है. बिहार बोर्ड ने टॉप -10 के लिए छात्रों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद आप अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड एवं रोल नंबर का उपयोग करना होगा. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजों (Bihar Board Matric Result 2023) पर लेटेस्ट अपडेट आप यहां देख सकते हैं. इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने की तिथि की आधिकारिक घोषणा भी आपको सबसे पहले यहीं मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeshkumar ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >