Bihar Board 10th Result: शेखपुरा के रुम्मान टॉपर, दूसरे नंबर पर औरंगाबाद की अनुपमा, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Board 10th Result Live Update: बिहार बोर्ड में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. बोर्ड के द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया. इसके लिए बोर्ड के द्वारा सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गयी थी. शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया. परीक्षा परिणाम घोषित करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी. मैट्रिक का परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया. मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारियों का सबसे पहले अपडेट छात्रों को यहां से मिलेगा.
Bihar Board 10th Result: शेखपुरा के रुम्मान टॉपर, दूसरे नंबर पर औरंगाबाद की अनुपमा, देखें पूरी लिस्ट
Live Updates
1:54 AM. 1 Apr 238:24 PM. 31 Mar
bseb 10th result 2023: बांका जिले की टॉप 3 लिस्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया. इस बार जिलेवार सूची की बात करें तो बांका से जिले की टॉप सूची में टॉप 3 पर 4 परीक्षार्थियों का कब्जा रहा.
1:54 AM. 1 Apr 238:24 PM. 31 Mar
bseb 10th result 2023: भागलपुर के शिवम पंडित बिहार में 8वें रैक पर
भागलपुर जिले से कुल 7 परीक्षार्थियों ने जिले की टॉप लिस्ट में टॉप 3 पर कब्जा जमाया है. इस बार ओवरऑल टॉप सूची में भागलपुर का भी एक छात्र है. शिवम पंडित ने बिहार में आठवां रैंक हासिल किया है.
1:54 AM. 1 Apr 238:24 PM. 31 Mar
bseb 10th result 2023: जिलेवार टॉपर की जानकारी
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किया गया. टॉप 10 में कुल 90 विद्यार्थियों का कब्जा है. जिलेवार टॉपरों की बात करें तो सबसे अधिक पटना से 9 तो भागलपुर व जमुई से 7-7 परीक्षार्थी टॉप 3 में हैं.
1:54 AM. 1 Apr 238:24 PM. 31 Mar
bseb 10th result 2023: दूसरे और तीसरे नंबर पर अंकों का अंतर
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. इस बार दूसरे नंबर पर दो विद्यार्थियों का कब्जा है. भोजपुर की नम्रता कुमारी और औरंगबाद की ज्ञानी अनुपम ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है. दोनों को 486-486 अंक मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर कब्जा जमाए तीन परीक्षार्थियों को 484-484 अंक हैं.
1:54 AM. 1 Apr 238:24 PM. 31 Mar
bseb 10th result 2023: सबसे तेज रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड ने लगातार दूसरी बार मार्च महीने में रिजल्ट दिया है. बिहार बोर्ड की ओर से बताया गया कि बोर्ड ने लगातार दूसरी बार 31 मार्च को रिजल्ट देकर सबसे तेज रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है.
9:32 PM. 31 Mar 234:02 PM. 31 Mar
3 नंबर के अंतर ने रुम्मान को टॉपर बनाया
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉपर इसबार शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ बने हैं. रुम्मान को कुल 489 अंक मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए दो परीक्षार्थियों को 486-486 अंक हासिल हुए. इस तरह 3 नंबर के अंतर ने रुम्मान को टॉपर बनाया.
मुख्य बातें