Bihar 47 Trains Cancelled: बिहार से गुजरने वाली 47 ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, 348 के रूट बदले

Bihar 47 Trains Cancelled: बिहार से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल को जोड़ने का काम शुरू होने वाला है. इसके चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी जंक्शन होकर चलने वाली 47 ट्रेनें रद्द रहेंगी. कई ट्रेनों का रास्ता भी बदलेगा.

Bihar 47 Trains Cancelled: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल को मुख्य रेल लाइन से जोड़ने का काम किया जाना है. इसके लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. इस दौरान बरौनी जंक्शन होकर चलने वाली 47 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी. इसके अलावा कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.

राजेंद्र पुल पर नए रेल पुल को जोड़ा जाएगा

मोकामा के पास गंगा नदी पर पुराने राजेंद्र पुल के समानांतर नए रेल पुल का निर्माण पूरा हो चुका है. अब इस नए पुल से सामान्य ट्रेन परिचालन शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन और मोकामा जंक्शन के साथ रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया में काम किया जाएगा.

दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेंद्र पुल पर डबल लाइन के साथ नए पुल को जोड़ने का काम होगा. इसके साथ ही दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य रेल लाइन का कनेक्शन भी जोड़ा जाएगा.

21 सितंबर से शुरू होगा प्री-एनआई काम

इस काम को पूरा करने के लिए 21 सितंबर से प्री-एनआई का काम शुरू होगा. इसके बाद 4 अक्टूबर को एनआई का काम पूरा किया जाएगा. काम के दौरान ट्रेनों के परिचालन में बदलाव रहेगा. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशन से ही चलाया या समाप्त किया जाएगा.

इन तारीखों में रद्द रहेंगी ट्रेनें

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सहरसा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस की अप और डाउन दोनों ट्रेनें रद्द रहेंगी.

23 सितंबर को मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 24 सितंबर को लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस और कोलकाता-मऊ एक्सप्रेस नहीं चलेंगी.

25 और 30 सितंबर को हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 26 सितंबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस, जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस और हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

27 सितंबर को दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 28 सितंबर को सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस और कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस नहीं चलेंगी.

29 सितंबर को कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भी कई ट्रेनें रद्द

30 सितंबर को मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस और दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

1 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-थावे एक्सप्रेस और पुरी-जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

2 अक्टूबर को सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस और कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

3 अक्टूबर को रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, थावे-टाटानगर एक्सप्रेस और जयनगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

4 अक्टूबर को सियालदह-बलिया, जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस और थावे-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

15 ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी

एनआई के काम के दौरान 15 ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा. राज्यरानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस, गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस, पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, भारत की कोठी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी के रास्ते चलेंगी.

जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस और हैदराबाद-रक्सौल-बरौनी एक्सप्रेस सबदलपुर और मुंगेर के रास्ते जाएंगी.

हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस और बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बरौनी, मुंगेर और रामपुरहाट होकर चलेंगी.

मौर्य एक्सप्रेस किउल और मुंगेर के रास्ते चलेगी, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस मुंगेर, कटिहार और मालदा होकर चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

348 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

रेल प्रशासन के मुताबिक इस काम की वजह से करीब 348 ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है. ऐसे में जिन यात्रियों ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच ट्रेन से सफर की योजना बनाई है, उन्हें अपनी ट्रेन का स्टेटस पहले ही देख लेना चाहिए. बिना ट्रेन की स्थिति जांचे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका, हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, 25 सितंबर को यहां लगेगा कैंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >