पटना के दीदारगंज में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक पलटने से एक की मौत, चार जख्मी

घायलों मे से दो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पहुंचे थाना अध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि सुबह में घना कोहरा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर के समीप एनएच से गुजर रहा लोहा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की गुमटी को ध्वस्त करते हुए पलट गया.

इस दुर्घटना में सुकुलपुर निवासी 35 वर्षीय मुकेश सिंह की ट्रक से दबने से मौके पर ही मौत हो गई. चार अन्य स्थानीय नागरिक घायल हो गए.

घायलों मे से दो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पहुंचे थाना अध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि सुबह में घना कोहरा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक और घायलों के परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है. इसको लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >